Monday 31 July 2017

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी हरासमेंट से छात्र और अभिभावक दुखी।

 निजी स्कूलों की मनमानी से छात्रों का भविष्य अंधकारमय , अभिभावक अपना दुखड़ा किसे  सुनाएँ
   
आजकल शिक्षा के नाम पर हर मोहल्ले में स्कूलों की भरमार है , ऐसे स्कूल नियम कानून का कितना पालन करते है सब एक छलावा ही है। संबंधित विभाग जानकर भी अनजान अगर कोई फरियाद भी करता है तो अधिकारी कुम्भकर्णी नीद  में मस्त। 
                 लुधियाना: 31 जुलाई 2017( FIB :⇒ Media )     जिससे निजी स्कूलों के खिलाफ जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज मामला सामने आया क्लब रोड पर स्थित गुप्ता मॉडल हाई स्कूल का। यहाँ पढ़ते बच्चों के अभिभावकों ने मीडिया को बताया कि उन्हें स्कूल छोड़ने के बावजूद स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा। कई महीनो से कई कई चक्कर लगाने के बाद भी सर्टिफिकेट के बदले उनसे छह छह महीनों की फीस मांगी जा रही है। एक अभिभावक महिला ने बताया कि एक बच्चे की महीने की फीस 675/- रूपये बनती है। छह महीनों की इतनी बड़ी रकम 4,050/- वे नहीं दे सकते। किताबें भी स्कूल के अंदर से ही खरीदनी पड़ती हैं और वे भी बाजार से कहीं महंगी।  जब भी बात करो तो स्कूल के संचालक इशारों से ही चक्र देते हैं और क्यूंकि मूक बधिर होने के कारण ये लोग बोल कर नहीं सकते।  इस मकसद के लिए किसी रिसेप्शनिस्ट या पीआरओ को भी नियुक्त नहीं किया गया। आखिर जब दोनों पार्टियां पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने स्कूल में आ कर समझौता करवाया। अब अभिभावकों को अगले दिन आने को कहा गया है वो भी केवल एक महीने की फीस के साथ। अब देखना यह है कि  इस पर सचमुच अम्ल होता है या बात को लटकाने के लिए इसे केवल बहाना बनाया जाता है। गौरतलब है कि कभी इस स्कूल का बहुत नाम हुआ करता था लेकिन स्कूल संस्थापक सुरेंद्र गुप्ता का देहांत होने के बाद इस स्कूल का प्रभाव लगातार कम होता गया।स्कूल में तैनात नए और अनसुलझे  स्टाफ की वजह से  शिक्षा देने का स्तर दिनों पर दिन गिरता ही जा रहा है।   

Sunday 30 July 2017

FIB = First Investigation Bureau, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो क्या है.

  
F I B.   ( First Investiigation  Bureau )
फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो   का संक्षिप्त विवरण 
Dr. Bharat :⇒ Chairman ( Director )
F I B.( First InvestiigationBureau ) फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  राष्ट्र हित में कार्य करने वाला एक स्वयं सेवी क्रांतिकारी  गुप्तचर मीडिया संगठन है। एफ आई  बी द्वारा किये जा रहे कार्यों को माननीय राष्ट्रपति कार्यालय ,माननीय प्रधानमन्त्री कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्रालय ,रक्षा मंत्रालय ,स्टेट सरकारों  ने मान्यता देते हुए रिपोर्टों पर एक्शन लिया और ले रही है , साथ ही माननीय प्रधानमंत्री , माननीय रक्षामंत्री, माननीय मंत्रीगण  व माननीय चीफ जुडिसियल मजिस्ट्रेट CJM cum Secretary DLSA व प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा आशीर्वाद प्राप्त।  FIB.से जुड़ने वाले मेंबर सदश्य को  देश ,समाज , और स्वयं के प्रति क्या कर्तब्य  जिम्मेदारी है ,उनमें जनजागृति पैदा कर एक योग्य नागरिक बनाने की शिक्षा और जानकारी दी जाती है।   ( R T I ) आर टी आई के तहत जरुरी एंव महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर आवश्यक कार्य को अंजाम देना। समाज सेवा के तहत  छोटे बच्चों ,महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार ,उत्पीड़न ,हिंसा ,अन्याय  गरीब बेसहारों  की मदद कर उन्हें न्याय दिलाने में सहयोग  मदद करना। साथ ही संगठन से जुड़ने वाले सदस्य को  उन्हें मीडिया के द्वारा एक खोजी पत्रकार ,एक सफल न्यूज़ मैसेंजर ,एक फोटोग्राफर , एक समाज सेवक , एक क्राइम रिपोर्टर की शिक्षण जानकारी  देकर देश के चौथे स्तम्भ  को मजबूत करना इत्यादि। 
        सबसे महत्वपूर्ण कार्य  देश समाज में हो रहे गलत कार्य , देश विरोधी  कार्य - साम्प्रदायिकता   जैसी ख़बरों  के  गंभीरता को देखते हुए जिससे देश की   Internal  securityआंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है को तुरंत सम्बंधित विभाग , पुलिस प्रसाशन ,सुरक्षा विभाग , माननीय सुप्रीम कोर्ट , माननीय प्रधान मंत्री , गृह मंत्रालय ,महामहिम राष्ट्रपति महोदय को देना भेजना है ,ताकि सम्बंधित विभाग ,सरकार उचित समझते हुए सावधान होकर कर जरुरी आवश्यक कदम उठा  सके।             अगर लगता है की ऐसी खबर को देश, समाज, सरकार सभी  की जानकारी  में लाना जरुरी है  तो अन्य मीडिया को खबर देने के साथ  खुद अपने स्तर  अपने ऑन लाइन मीडिया न्यूज़ चैनल  ब्लॉगर  द्वारा न्यूज़ प्रसारित  कर जानकारी देना, क्यों की  मीडिया ही है जो दूध का दूध पानी का पानी करने की ताकत रखता है । और यह भी एक सच्च है की  बहुत से आपराधिक घटनाओं की जानकारी , बड़े से बड़े  स्कैंडलों  की जानकारी सरकार को मीडिया द्वारा ही प्राप्त होती है। अपराधों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन  को सहयोग  करने वाला  और    FIB = First Investigation Bureau  > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो   राष्ट्र  समाजहित  में समर्पित  निस्वार्थ  भाव से कार्य करने वाला मीडिया संगठन है।  कोई भी भारतीय नागरिक सदस्य बन सकता है,
            FIB = First Investigation Bureau  > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो     द्वारा प्रसारित ख़बरों को पढ़ने जानने के लिए  ऑन लाइन नेट ब्लॉगर पर fibmedia क्लिक का या संबंधित एप्प परखबर  देख सकते हैं। 
                          डॉ. भारत : चेयरमैन    FIB = First Investigation Bureau>                                                                           ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो)
                                      Head Office- opp. Gurdwara Dukhbhanjan sahib,
                                                    New Kundanpuri  Civil Lines Ludhiana, Pb.   
                                                    Conact -93169-42755, 9815547504
                                                   Whatsapp   Mob.No  .85578 44220
                                                   E mail   mediafib@gmail.com, or   pbcfibpress@gmail.com

Saturday 29 July 2017

क्या आप जानते हैं अमेज़ॅन सेवा क्या है?


आप की जानकारी के लिए  जो आवश्यक  है AWUS
Dr. Vishal Kant   : ⇒ FIB  > Media Service       

 अमेज़ॅन वेब सर्विसेज (एडब्ल्यूएस) एक तकनीक और कंपनी दोनों का वर्णन करती है। कंपनी एडब्ल्यूएस अमेज़ॅन.कॉम की एक सहायक कंपनी है और 12 माह के लिए मुफ्त स्तरीय विकल्प उपलब्ध कराने के साथ सशुल्क सदस्यता के आधार पर व्यक्तियों, कंपनियों और सरकारों को मांग पर क्लाउड कंप्यूटिंग प्लेटफार्म प्रदान करता है। यह तकनीक उपभोक्ताओं को अपने निपटान में कंप्यूटर के पूर्ण वर्चुअल क्लस्टर, हर समय इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध कराता है। एडब्ल्यूएस 'वर्चुअल कंप्यूटर के संस्करण में प्रसंस्करण, लोकल / रैम मेमोरी, हार्ड-डिस्क / एसएसडी स्टोरेज के लिए हार्डवेयर (सीपीयू) और जीपीयू (एस) सहित एक वास्तविक कंप्यूटर के अधिकांश गुण हैं; ऑपरेटिंग सिस्टम का विकल्प; शुद्ध कार्यशील; और वेब-सर्वर, डाटाबेस, सीआरएम आदि जैसे पूर्व-लोड किए गए एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर। प्रत्येक एडब्लूएस प्रणाली अपने कंसोल I / O (कीबोर्ड, डिस्प्ले और माउस) को वर्चुअलाइज़ करती है, जो एडब्ल्यूएस के ग्राहकों को आधुनिक ब्राउज़र का उपयोग करके अपने एडब्ल्यूएस सिस्टम से जुड़ने की इजाजत देता है। ब्राउज़र एक विंडो के रूप में वर्चुअल कंप्यूटर में कार्य करता है, जिससे कि ग्राहक अपने लॉग-इन, कॉन्फ़िगर और उनके वर्चुअल सिस्टम का इस्तेमाल कर सकें, जैसे वे असली भौतिक कंप्यूटर बनाते हैं। वे अपने स्वयं के और अपने ग्राहकों के लाभ के लिए इंटरनेट-आधारित सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए अपने एडब्ल्यूएस सिस्टम को नियुक्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। एडब्ल्यूएस प्रौद्योगिकी दुनिया भर में सर्वर फार्मों पर लागू की जाती है, और अमेज़ॅन सहायक द्वारा रखी जाती है। शुल्क उपयोग के संयोजन, हार्डवेयर / ओएस / सॉफ्टवेयर / नेटवर्किंग सुविधाओं के आधार पर ग्राहक द्वारा चुने गए, आवश्यक उपलब्धता, अतिरेक, सुरक्षा, और सेवा विकल्प पर आधारित हैं। ग्राहक के लिए क्या जरूरत है और इसके भुगतान के आधार पर, वे एक आभासी AWS कंप्यूटर, आभासी कंप्यूटर का क्लस्टर, एक विशिष्ट भौतिक (वास्तविक) कंप्यूटर को उनके विशेष उपयोग के लिए समर्पित कर सकते हैं, या समर्पित भौतिक कंप्यूटर के क्लस्टर भी आरक्षित कर सकते हैं। सदस्यता समझौते के हिस्से के रूप में, अमेज़ॅन प्रत्येक ग्राहक के सिस्टम को उद्योग-मानक सुरक्षा प्रदान करता है, उन्नयन करता है, और प्रदान करता है। ए.डब्ल्यू.एस. कई भौगोलिक भौगोलिक क्षेत्रों से संचालित है, जिनमें उत्तरी अमेरिका में 6 शामिल हैं। 2016 में, एडब्ल्यूएस में चीजों के इंटरनेट के लिए कंप्यूटिंग, स्टोरेज, नेटवर्किंग, डाटाबेस, एनालिटिक्स, एप्लीकेशन सर्विसेज, परिनियोजन, प्रबंधन, मोबाइल, डेवलपर टूल्स, और टूल्स सहित एक विस्तृत श्रेणी में फैले 70 से अधिक सेवाएं शामिल थीं। सबसे लोकप्रिय में शामिल हैं अमेज़ॅन लोचिक कंप्यूट क्लाउड (ईसी 2) और अमेज़ॅन सिंपल स्टोरेज सर्विस (एस 3)। अधिकांश सेवाओं को सीधे उपयोगकर्ताओं को समाप्त करने के लिए उजागर नहीं किया जाता है, बल्कि उनके अनुप्रयोगों में उपयोग करने के लिए डेवलपर्स के लिए एपीआई के माध्यम से कार्यक्षमता प्रदान करते हैं। अमेज़ॅन वेब सर्विसेज की पेशकशएं एचटीटीपी पर पहुंच गई हैं, जो कि बाकी वास्तुकला शैली और सोप प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करती हैं। अमेज़ॅन मार्केट एडब्लूएस को एक वास्तविक भौतिक सर्वर खेत के निर्माण से अधिक बड़े पैमाने पर कंप्यूटिंग क्षमता प्राप्त करने के तरीके के रूप में ग्राहकों को अधिक तेज़ और सस्ते रूप से प्राप्त करता है। सभी सेवाओं के उपयोग के आधार पर बिल किया जाता है, लेकिन प्रत्येक सेवा के तरीके अलग-अलग तरीके से उपयोग करते है, वैसे मौजूदा समय में इन नयी तकनीकियों को हर नागरिक को जानना जरुरी है।  

  

Tuesday 25 July 2017

नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता जरुरी।

 Dr. Bharat - National Director  :⇒ FIB . Media Service
जब तक सरकार के संबंधित अधिकारी  अपने काम के प्रति  ईमानदार  नहीं होते  और सामाजिक धार्मिक संगठनने  सब मिलकर प्रयाश नहीं करते तबतक न तो नशीली वस्तुवे  बंद हो सकती है  और न ही नशा करने वालों  की तादात ही कम  हो सकती है।  
          लुधियाना   ( FIB. On Line Media Channel :- )     नशे का राक्षस  रूपी आतंकवाद ने 50 प्रतिशत नयी जनरेशन की ज़िंदगी तबाह कर दी है अगर यही हाल रहा तो आने वाले कुछ सालों  में पूरी की पूरी नयी जनरेशन बर्बाद हो जाएगी ? क्योंकि  पानी जल , हावा , पहले ही जहरीले स्तर तक पहुँच चुके हैं , मिलावटी खाद्य पदार्थ के सेवन से लोग  अनेक बिमारियों के शिकंजे के ग्रिफत में  होते जा रहे हैं और ऊपर से नशीली वस्तुओं का ताण्डव ?    । 
           नशीली वस्तुओं की बुराई को फ़ैलाने में भ्र्ष्ट शासन प्रशासन से लेकर समाज का हर तबका और हम सभी जिम्मेदार हैं।     पुलिस प्रशासन के लाख कोशिश के बाद भी नशीली वस्तुए  हैरोइन , चिट्टा ,ब्राउनशुगर , व अन्य सैंथेटिक ड्रग्स , नशीले कैप्सूल्स नशीली गोलिया वगैरह वगैरह नहीं रुक पारही  हैं । हैरोइन- चिट्टा- ब्राउनशुगर - सिन्थेटिक  जितनी घातक /खतरनाक  नशा है की जिसको इसकी लत लग गयी  उसकी जिंदगी तबाह होनी ही होनी है , साथ ही नशेड़ी का घर परिवार भी तबाही की गर्त में चला जाता है।   हैरोइन- चिट्टा- ब्राउनशुगर - सिन्थेटिक   जितनी खतरनाक है बल्कि   उतनी अन्य  नशीली दवाइयां घातक नहीं हैं।  
            गली मोहल्ले से लेकर कस्बे ,जिले, शहर ,स्टेट और देश भर में लाखों की संख्या में धार्मिक ,सामाजिक , एंटी क्राइम , एंटी क्रप्शन , जैसे संगठन  काम   कर रहे हैं? क्या ऐसे संगठन वास्तव में राष्ट्र हित ,समाज हित  में अपने कर्तब्य का पालन कर रहे हैं ? ऐसे बहुत से संगठन देश विदेश से लाखों का चंदा लेकर अपने खिचड़ी नुमा कार्य का ढिढोरा पीटते नज़र आते हैं जबकि बहुत कम संगठन हैं जो वास्तविक सही काम कर रहे हैं। याद रखने समझने की जो बात है की हर संगठन से लेकर समाज के हर तबके को अपनी जिम्मेदारी को समझना और उसपर अमल करना ही सही कर्म कर्त्यब्य है। 
           इसके समाधान रोकथाम के लिए जब तक सामाजिक ,धार्मिक संगठन मिलकर प्रयाश नहीं करते तब तक नशे की बुराई ख़त्म नहीं हो सकती अकेले पुलिस प्रशासन के बश की बात नहीं।  क्यों की अंदर खाते भ्रष्ट नौकरशाही और तथाकथित राजनितिक नेताओं की मिली भगत देश का बेड़ागर्क कर रही हैं।कम से कम  समाज के हर तबके के लोगों को अपनी आने वाली जनरेशन के भविष्य की भलाई के लिए  आगे आना ही  होगा। 

Add caption

Add caption

7/7/2019

  

Sunday 23 July 2017

सरकारें किसीको स्वंय न्याय करने की इजाजत न दें.

कानून ब्यवस्था, नागरिक सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकार  दोनों जिम्मेदार हैं। 
   Dr.Bharat :⇨ F I B.( First Investigation Bureau )
यह इस देश के नागरिकों का दुर्भाग्य ही है की इतने बड़े प्रजातंत्र देश में रहते हुए भी सुख चैन से नहीं जी सकते , कभी किसी का डर ,कभी किसी का भय , नेता पुलिस पर इल्जाम ,पुलिस नेताओं पर इल्जाम ? , प्रदेश केंद्र सरकार पर , केंद्र सरकार राज्य सरकार  पर इल्जाम सब अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं  ऐसे में आम नागरिक जाएँ तो जाएँ कहाँ , सरकार की ऐसी किसी भी कू व्यवस्था को धिक्कार। 
        नई दिल्ली : FIB :Media:  On Line News  Channel :>  मौजूदा समय  में पुरे  देश भर में जिस तरह से कानून व्यवस्था का आलम बना हुआ है उससे यही लगता है की हर नागरिक को राम भरोसे अपनी सुरक्षा खुढ़  करनी  पड़ेगी तभी वह सुरक्षित रह पायेगा। कहीं पर माफिया ग्रुप का कहर , कहीं पर गन्दी राजनीति के नेताओं का कहर , कहीं पर भ्रष्ट  और बेलगाम पुलिस का कहर ,  कहीं पर जातिवाद का कहर , स्थानीय गुंडे बदमाश की बात ही जुदा  है ऐसे लोग स्थानीय तथाकथित नेताओं और स्थानीय पुलिस की शह पर समाजविरोधी तत्वों का कहर। ऐसे ज्यादातर मामलों में  स्थानीय तथाकथित  राजनीतिज्ञ और कुछ पुलिस कर्मी  खुद न्याय के नाम पर अन्याय कर अपना फैसला देकर कानून की धज्जियाँ उड़ा देते हैं  
     ऐसे में कोई करे तो क्या करे मजबूर होकर भुक्त भोगी कष्ट  मुशीबत और कभी मौत को गले लगाने को विवश होता है। इन्ही सब बातों की गंभीरता  और हालात को देखते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट को  केंद्र सरकार के साथ सभी राज्यों को सख्त निर्देश देना पड़ा की स्वयंभू न्याय कर्ताओं   ( खुद सजा देकर न्यायलय की गरिमा को कलंकित न करें ) और न ही ऐसे तथाकथित लोगों को संरक्षण  दें।  
         

Saturday 22 July 2017

पाकिस्‍तान द्वारा सैंकड़ों बार हुआ संघर्ष-विराम का उल्‍लंघन

21-जुलाई-2017 16:56 IST
आतंकी घटनाओं और घुसपैठ में भी लगातार हो रही है वृद्धि
नई  दिल्ली: 21 जुलाई 2017: (पीआईबी):: 
पिछले तीन वर्षों और मौजूदा वर्ष के दौरान पाकिस्‍तान द्वारा किये जाने वाले संघर्ष-विराम उल्‍लंघन का ब्‍यौरा इस प्रकार है :-
संघर्ष-विराम उल्‍लंघन की संख्‍या
वर्षसेना के नियंत्रण के अधीन जम्‍मू एवं कश्‍मीर राज्‍य में नियंत्रण रेखा परसीमा सुरक्षा बल के अधीन जम्‍मू एवं  कश्‍मीर राज्‍य में अंतर्राष्‍ट्रीय सीमा पर
2014153430
2015152253
2016228221
2017228
(11 जुलाई तक)
23
(30 जून तक)
पिछले तीन वर्षों और वर्तमान वर्ष के दौरान संघर्ष-विराम उल्‍लंघन में हताहत होने वाले सुरक्षा कर्मियों/नागरिकों का ब्‍यौरा निम्‍न प्रकार है :-
समयसैन्‍य कर्मी*बीएसएफ कर्मी #नागरिक#
मृतक घायलमृतक घायलमृतकघायल
20140111021714101
2015061704091671
2016087405251383
2017042101030314
* 11 जुलाई, 2017 तक
# 30 जून, 2017 तक
सुरक्षा कर्मियों के नजदीकी रिश्‍तेदारों को दी जाने वाली एकमुश्‍त अनुग्रह राशि का ब्‍यौरा :-
क्र.सं.विवरण01/01/2006 से प्रभावी 01/01/2016 से प्रभावी 
1.आतंकी हिंसा में कर्तव्‍य निवर्हन के दौरान मृत्‍यु होने पर10 लाख रूपये25 लाख रूपये
2.युद्ध में दुश्‍मन की गतिविधियों या सीमा संघर्षों या उग्रवादियों,आतंकियों आदि के विरूद्ध कार्रवाई में होने वाली मृत्‍यु15 लाख रूपये35 लाख रूपये
3.सेना सामूहिक बीमा निधि30/09/16 से प्रभावी 01/10/16 से प्रभावी
अधिकारी60 लाख रूपये75  लाख रूपये
जेसीओ/अन्‍य पद30 लाख रूपये37.5 लाख रूपये
इसके अतिरिक्‍त नियमानुसार उदार पारिवारिक पेंशन, मृत्‍यु-सह-सेवानिवृत्ति-ग्रेच्‍युटी आदि जैसे अन्‍य लाभ।

केन्‍द्रीय सशस्‍त्र पुलिस बलों/राज्‍य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मृत नागरिकों, सुरक्षाबल कर्मियों को अनुग्रह राशि/मुआवजे का भुगतान किया जाता है।
सरकार द्वारा उठाये गये प्रति‍रोधी कदम :- दुश्‍मन की गोलाबारी का मुकाबला करने के लिए सभी अग्रिम चौकियों को मजबूत बनाया गया है। अपनी कैजुअल्‍टी को न्‍यूनतम करने के मद्देनजर दुश्‍मन की गोलाबारी के खिलाफ मानक अभियान प्रक्रिया मौजूद है।
भारतीय फौज आवश्‍यकता पड़ने पर संघर्ष-विराम उल्‍लंघन का उचित जवाब देती है। इसके अतिरिक्‍त संघर्षविराम उल्‍लंघन का मुद्दा मौजूदा प्रणाली के तहत हॉटलाइन, फ्लैग मीटिंग और दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच होने वाली साप्‍ताहिक वार्ता के दौरान उठाया जाता है।
हाल में जम्‍मू और कश्‍मीर राज्‍य में नियंत्रण रेखा पर दुश्‍मनों द्वारा किसी भी प्रकार की सशस्‍त्र घुसपैठ नहीं हुई है। 
सेना के विरूद्ध आतंकी घटनाओं का ब्‍यौरा इस प्रकार है :-
वर्षघटनाओं की संख्‍यासैन्‍य कैजुअल्‍टी
201504-
20160931
2017
(11 जुलाई, 2017 तक)
1409

नियंत्रण रेखा पर नाकाम घुसपैठ प्रयासों (आईबीई) और कैजुअल्‍टी का विवरण इस प्रकार है :-
वर्षआईबीई की संख्‍यामारे गये आतंकीशहीद सैन्‍य कर्मी
2014233909
2015183008
2016273709
2017
(11 जुलाई, 2017 तक)
163603

संघर्ष की स्थिति को छोड़कर शेष सभी प्रतिस्‍थापनाओं में सेना में महिला अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।

यह जानकारी आज लोकसभा में श्रीमती सुप्रिया सुले एवं अन्‍य को दिये गये एक लिखित उत्‍तर में रक्षा राज्‍य मंत्री डॉ. सुभाष भामरे ने दी।  (PIB)
वीके/एकेपी/जीआरएस  – 3081   

Friday 21 July 2017

राष्ट्र पति जी राजनीति से ऊपर उठकर फैसला लें।



   राष्ट्र पति जी देश की मौजूदा हालत से आप परचित हैं इस समय देश की सड़ी गली  राजनीति से देश भय आशंका से गुजर रहा है। देश की सुरक्षा  एंव आंतरिक सुरक्षा में सख्त कदम जरुरी। 
Dr.Bharat : Chairman:⇒ First Investigation Bureau

        लुधियाना : एफ.आई. बी. :- माननीय राष्ट्रपति जी इस महान  देश का राष्ट्रपति  ( अध्यक्ष ) बनने पर सर्व प्रथम हम सम्पूर्ण  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  (FIB) परिवार की तरफ से आप श्रीमान जी का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए बधाई देते हैं। साथ ही परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं की वह आपके स्वास्थय को सही रखे ताकि आप राष्ट्र  के कार्य को सही तरह से कर सके। 
          हम जरुरी बात यह लिखना  है की हमारे देश की क्या हालात है , हमारे देश के कैसे  कैसे फरेबी स्वार्थी  राजनीतिज्ञ नेता है वह सब आप अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में मौजूदा समय में देश समाज को आपसे बहुत उम्मीद है की आप जहाँ देश समाज की भलाई के लिए नेताओं पर सख्त  कमांड रख कर अच्छे काम के लिए दिशा निर्देश देते रहेंगे , वहीँ राष्ट्र की सुरक्षा में  कठोरता के साथ पेश आएंगे। क्यों कि विश्व के कुछ देश के रंग ढंग   हमारे देश  के प्रति अच्छे नहीं हैं। आप देश के तीनों सेना के सर्वोच्च कमाण्डर जनरल हैं इस लिए सेना के जवानो की तरफ भी ध्यान देने की कृपा करेंगे। 
       इतनी वक्त देश के लोग एक संशय की  हालात से गुजर रहे हैं ऐसे में आप श्रीमान जी के   ऊपर पुरे देश के लोगों की निगाहे लगी हुयी है। FIB आप  श्रीमान जी से आशा करती है की आप अपनी  छत्र छाया में देश और देश वासियों पर एक ऐतिहासिक छाप छोड़ेंगे।  

Wednesday 19 July 2017

अपराध को रोकने में सभी सामाजिक धार्मिक संगठन पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

अगर नागरिक चाहते हैं की अपराधिक वारदातें न हो तो असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस से  मिलकर मुकाबला करना ही समय की मांग है।
 Dr. Bharat :⇒ FIB - ( First Investigation Bureau )
पंजाब के हर जिले शहर में सैकड़ों के तादात में धार्मिक और सामाजिक  संगठन काम कर रहे है , कोई भी  छोटी बड़ी घटना घटित होती है तो  संगठन के लोग  जलूस  निकालना , बंद कराना ,धरना  देना जैसे  कार्य  कर अपना रोष ब्यक्त  करते हैं ? यहाँ तक तो ठीक है। लेकिन  क्या  यह सब धार्मिक ,सामाजिक  संगठन  अपराधों की रोकथाम  में  पुलिस  प्रशासन का सहयोग करते हैं ,किसी अपराधी की  सुचना , जानकारी पुलिस तक दते हैं ? 
          लुधियाना : पिछले दिनों  2 तीन हत्यावों  ने शहर को हिला कर रख दिया  जब  की अन्य तरह के अपराधों की भी कमी नहीं है प्रति दिन छोटी बड़ी घटनाये होना कोई नयी बात नहीं है, हर बड़े शहरों में छोटे मोटे अपराध होना स्वाभाविक है। 
       यह एक शत प्रतिशत  सत्य है की जहाँ हर मोहल्ले में छोटे  बड़े आपराधिक किस्म के लोग रहते है, वहीँ हर मोहल्ले में कोई न कोई धार्मिक सामाजिक  संगठन भी काम करते हैं।  और  किसी प्रोग्राम में , किसी नेता अभिनेता के आगमन में मीडिया के लिए  चढ़ बढ़ कर फोटो खिचवाते हैं  यहाँ तक तो ठीक है कुछ की शौक भी होती है। 
       लेकिन अपने आप को समाज सेवक , सामाजिक कार्य करता , धार्मिक नेता ,धर्म के ठीकेदार  कहने वाले  जैसे लोग  असामाजिक तत्वों , स्मगलर , चोर , गुंडे बदमाश ,नशीली वस्तुओं के काळा धंधे करने वालों जैसे लोगों की सुचना पुलिस  तक देते हैं ? ऐसे लोग जानकर भी अनजान बनने का ढोंग करते हैं।किसी के साथ कोई घटना घटित होती है तो दूर से किनारा खिंच लेते हैं , और खुद के साथ या किसी नजदीकी के साथ कुछ घटित होता है तो चिल्ल पों मचाने लगते हैं और दोष  पुलिस की  सुरक्षा  पर देते हैं , जब की गलतियां खुद समाज के लोगों की होती है।  यह भी एक सच्चाई है की ज्यादातर अपराध करने वाला अपराधी किसी दुसरे मुल्क से नहीं आते  अपराधी हमारे आप के बीच से ही होते  है जिसकी ज्यादातर लोगों को जानकारी होती है।याद  रखे मौजूदा समय की यही मांग है की अगर आप अपने परिवार को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो खुद एक सिपाही की भूमिका की  निभानी ही पड़ेगी , जब तक समाज के लोग ऐसे कार्य में में आगे नहीं आते तब तक न तो अपराध ख़त्म हो सकते हैं और न ही अपराधी ही। 
      दूसरी तरफ जिला प्रशासन  के डी सी , एस एस पी , पुलिस कमीशनर  जैसे सभी अधिकारीयों  को चाहिए की भृष्ट और नालायक कर्मियों पर लगाम रखें  साथ ही  अपराधों की रोकथाम  करने में जितने भी सामाजिक संगठन हैं  सभी को  शख्त  हिदायत दे की वे सब अपराधियों को  कानून के हवाले करने में सहयोग करें  अगर संगठन ऐसे नहीं करते हैं तो  कोई भी सुविधा सयोग न दिया जाये।    
          

Friday 14 July 2017

अलगावादी ताकतों के खिलाफ कठोर रुख अपनायो: वरुण मेहता

श्री हिन्दू तख्त विशेष टास्क फोर्स का गठन करेगा
Dr. Bharat  :⇒ Media Intelligence

लुधियाना:15 जुलाई 2017:(FIB ब्यूरो)::        जन चेतना के लिए  शांत मय आंदोलन , शांति प्रदर्शन समय की मांग है।  लेकिन फिरकापरस्त  अलगाव वादी  ताकतों को पत्थर के जवाब में ईंट  द्वारा  जैसे को तैसा  वाली निति  ठीक नहीं -?   क्योंकि  देश विरोधी ताकतें , यही सब चाहती हैं की  हिंदुस्तान  सांप्रदायिक दंगे फसाद , अफरा तफरी  में उलझा रहे  और तरक्की न कर पाए, कठोर कदम  उठाना  सरकार  का काम है , जो सरकार  अपने  नागरिकों  को सुरक्षा के साथ  संरक्षण  न दे सके और  देश विरोधी ताकतों  को सख्ती से  न कुचल  सके  ऐसी  सरकार  को गद्दी पर बैठने का कोई हक़ भी नहीं है।  
 विगत दिनों श्री अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आंतकी हमले के विरोध में पंजाब के हिन्दू संगठनों द्वारा संयुक्त तौर पर दी गईं बंद की कॉल के दौरान श्री हिन्दू तख्त द्वारा प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता के नेतृत्व में सदभावना मार्च का आयोजन किया गया जिसमें श्री हिन्दू तख्त व शिवसेना शेरे हिन्द के कार्यकर्ता स्थानीय घंटाघर से भोलेनाथ के जयकारे तथा पाकिस्तान व आंतकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शांतमय तरीके से प्राचीन संगळा शिवाला की तरफ चल पड़े। इस दौरान घंटाघर चौड़ा बाजार व अकालगढ़ मार्किट के दुकानदारों द्वारा पूर्ण तौर सहयोग करते हुए अपने संस्थान बंद रखे। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात था शिव भक्तों का जत्था मार्च करते हुए आगे बढ़ा तो थाना कोतवाली के बाहर एसीपी श्री धर्मपाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वरुण मेहता द्वारा शांतमय तरीके से मार्च करने की बात करने पर पुलिस बल उनके साथ साथ चल पड़ा। अकालगढ़ मार्किट के दुकानदारों द्वारा समाज सेवक मनप्रीत बंटी के नेतृत्व में बंद के लिए सहयोग देने पर वरुण मेहता द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया सद्भावना मार्च के गिरजाघर चौक पहुचते ही पुलिस के अन्य उच्चाधिकारीयो ने तुरंत मार्च खत्म करने का दबाव बनाया लेकिन तख्त के प्रचारको द्वारा न मानने पर पुलिस अधिकारियों ने श्री हिन्दू तख्त के प्रमुख प्रदेश प्रचारक वरुण मेहता व प्रचारक बलजीत ढिल्लों को हिरासत में ले लिए और उन्हें थाना कोतवाली ले गए।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए वरुण मेहता ने कहा कि हमने हमेशा आंतकवाद व कटरपंथी संगठनो का विरोध किया है। हम किसी भी धर्म मज़हब के खिलाफ नही क्योकि किसी भी आंतकी का कोई धर्म नही होता। बेगुनाहो के खून से होली खेलने का संदेश कोई भी धर्म नही देता। लेकिन धर्म व मज़हब के नाम पर दुष्प्रचार कर साजिशन हिन्दू समाज को गोली का निशाना बनाये जाने का हम डट कर विरोध करते हैं। उंन्होंने कहा कि पंजाब के लोगो ने लंबे समय तक आंतकवाद का संताप झेला है। इस काले दौर के दौरान पंजाब को आर्थिक व मानवीय आधार पर भारी नुकसान झेलना पड़ा। इस के बावजूद पंजाब वासियो  ने हमेशा ही देश के किसी भी हिस्से के लोगो के सुख दुख में भागीदारी की है। इसी बीच श्रीनगर में अमरनाथ यात्रा करने गए शिव भक्तों पर हुए इस कातिलाना हमले ने पूरे विश्व को हिला कर रख दिया है। इस आंतकी हमले के विरोध में आज पंजाब के सभी धर्मों के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। मेहता ने कहा कि कश्मीरी पत्थरबाज़ों को सबक सिखाने के लिए श्री हिन्दू तख्त विशेष टास्क फोर्स का गठन करेगा। शिवसेना के प्रधान बलजीत ढिल्लों ने कहा कि कश्मीरी आंतकवाद के विरुद्ध श्री हिन्दू तख्त ठोस आवाज़ बुलंद करेगा व आज के बंद में हमने सभी दुकानदारों व व्यापारिक संस्थायों से पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया व सभी ने डट कर साथ दिया। आज के सदभावना मार्च तख्त के प्रदेश उप प्रचारक हरकीरत खुराना,  जिला प्रचारक रोहित शर्मा भुट्टो, हैल्पिंग हैंड NGO  से रमन गोयल, अवनीश मित्तल, राकेश गुप्ता, ऑल इंडिया ब्राह्मण सभा से जिला प्रधान नरिंदर दत्ता, चौड़ा बाजार शॉपकीपर से सोमनाथ ग्रोवर,   हरपाल सिंह पूर्व सरपंच, हरिंदर ढिल्लों, हैरी, अमन, दिनेश दिवाकर, राकेश सिंगला, संदीप गौतम, डॉ बलकार मसीह,  महाशिवरात्रि से नीरज वर्मा व अन्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

Wednesday 12 July 2017

मौजूदा समय में राष्ट्र हित में आंतरिक सुरक्षा सर्वोप्पर।

15 अगस्त  ( स्वतंत्रता  दिवस ) को ध्यान रखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षामजबूत करना  बहुत जरूरी। 
Dr, Bharat :  FIB : ⇒Media Intelligence Service 
     

पिछले दिनों अमरनाथ यात्रियों पर जिस तरह पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने  हमला कर घिनौना काम किया है वह भविष्य के लिए इक बहुत बड़ी  चेतावनी है। यह जग जाहिर है की पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस का जन्म ही भारत विरोधी कार्य के  लिए ही हुआ है,अगर समय रहते हम नहीं चेते तो देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी    यह पूरी दुनियां जानती है की पाकिस्तान का जन्म ही खुरापात और नफरत के बल पर बना है। और 1947 के बाद से ही पाकिस्तान की राजनीत भारत विरोधी कार्यों पर ही निर्भर करती है और  पाकिस्तान  पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी  इंटर सर्विस इंटेलिजेंस का जन्म ही भारत  विरोधी कार्य के  लिए ही हुआ है।शुरू से ही  पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी हमारे देश में कहीं बम्ब विस्फोट कहीं जातीय  दंगा फसाद में लगी रहती है। और हमारे देश के कर्णधार राजनीतिज्ञ  उसी तरह गीत संगीत में प्यार मोहब्बत दिखाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाने वाली निति पर चल रहे है।दूसरी तरफ इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की इन सब कार्यों में हमारे ही देश के कुछ तथाकथित  राजनितिक नेताओं की मिलीभगत से ही देश चालीस पचास साल से आतंकवाद की आग में झुलस रहा है,आतंकवाद को बढ़ाने में हमारे देश में ही छुपे आतंकवादी संगठन है जो पाकिस्तान या कुछ अन्य देश की शह सहायता पर अपने घिनौने काम को अंजाम देते हैं  ।   

          जिस देश की वजह से हमारे देश का हर साल अरबों खरबों रुपये बर्बाद हो रहा हो, कितने ही लोगों का परिवार बर्बाद हो गए हों , कितनी ही अचल संपत्ति नाश हो गयी हो , और कितने अनगिनत लोग मौत के मुँह में चले गए हों ऐसे देश से हम दोस्ती की आश लगाकर गुलदस्ते पर गुलदस्त भेंट करें धिक्कार है ऐसे राजनीती और राजनीतिज्ञों और देश के नेताओं पर ,यह तो वही बात है की खूंखार भेड़िया को हम शाकाहारी खाने में फल फ्रूट खाने को दें की अब यह हमारा दोस्त है अब यह कच्चा गोस्त - मास नही खायेगा। ऐसी सोच को हम नादानी कहेंगे या बेवकूफी या  मूर्खता क्या कहेगे । 
   FIB.फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  भारत सरकार से पुरजोर अपील करती  है की राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में  कोई भी ढिलाई घातक हो सकती है। समय का यही तकाजा है की हर तरह से सक्रियता ही सुरक्षा मजबूत कर सकती है।  दूसरी तरफ सुरक्षा बालों को ऐसे नेताओं को भी गोली मार देनी चाहिए जिन फरेबी नेताओं का कार्य सम्बन्ध आतंकवादियों से जुड़ा  हो या जो आतंकवादियों की हिमायत कर देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा हो,क्यों की देश काअबतक  बहुत नुक्सान हो चूका है ।  

Tuesday 11 July 2017

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में नशीली वस्तओं का धंधा जोरों पर

दिल्ली में नशीली वस्तुओं के सेवन से छात्रों का जीवन तबाही के कगार पर                                             Pradeep Dhillo  FIB :⇒Media Intelligence Service 

      यह हमारे देश का दुर्भाग्य है की काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक , आसाम से लेकर गुजरात तक  तथाकथित   राजनितिक नेताओं के मिलीभगत और  काले धंधों के व्यापारियों से बाजार में आती   नशीली वस्तुओं के अवैध कारोबार से जहाँ घर का घर तबाह हो रहे हैं वहीँ नौ  जवान छात्रों का जीवन तबाही और तरह तरह की बिमारियों से ग्रस्त। 
            नई दिल्ली : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  न्यूज़ :>  आज के समय में दुनियां में सबसे घातक नंबर 1  नशा हैरोइन के बाद ,ब्राउनशुगर ,सिन्थेटिक ड्रग्स , वगैरह है।  हैरोइन धनाढ्य पैसे वाले इस्तेमाल करते हैं ,उसके बाद अफीम , नशीले कैप्सूल गोलियां और शीशियों में बंद कफ शिरुप के नकली नामों से १० रुपये के दाम के दवा को 100  डेढ़ सौ रुपये में ज्यादातर मेडिकल स्टोरों में बेचीं और वहां से खरीदी जा रही हैं। और यह सब धंधा स्थानीय पुलिस की जानकारी और मिली भगत से फलफूल रहा है। विजय नगर समेत दिल्ली और नई दिल्ली के ज्यादातर स्लम एरिया के आसपास पड़ते मेडिकल हॉल की दुकानों पर चोरी छिपे नशीली गोलिओ ,कैप्सूल्स ,कफ शिरुप  जैसे धड़ल्ले से बिक रही है।  जब इस सम्बंध में जानकारी ली गयी तो मालूम हुआ की स्थानीय पुलिस की मिली भगत से सारा काम हो रहा है। 
      सबसे दुखत पहलु जो है वह यह की इन सब नशीली दवाओं की चपेट में कॉलेज के साथ  स्कूली छात्र छात्राओं की फ़ौज फंस चुकी है जिससे ऐसे छात्रों का जीवन तबाही के दलदल में फशता चला जा रहा है , और साथ ही गरीब मजदुर ,मेहनत मजदूरी करने वाले भी ऐसे नशीली दवाओं के सेवन से तरह तरह की बिमारियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। स्वास्थय ,निगरानी विभाग और सम्बंधित विभाग या तो अपना कमीशन लेकर चुप रहता है या सब लापरवाही के तहत कुम्भकर्णी नींद में मस्त हैं।  FIB. केंद्रीय सरकार और दिल्ली सरकार से मांग करती है की नशीली दवाओं के कारोबार  में शामिल सभी लोगों की जाँच कर आवश्यक कदम उठाये जाएँ ताकि बर्बाद हो रही जिंदगियों को बचाया जा सके  
               

Monday 10 July 2017

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत-डीसीपी

आप एस एम एस (SMS) के जरिये कम्पलेट से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 F I B : Media Intelligence :⇒   लुधियाना  पुलिस ने  आम जनता के लिए एक सराहनीय और सार्थक कदम उठाया, आम जनता चाहे तो  उठा सकती है फायदा। 

लुधियाना, : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की तरफ  एक नई पहल करते हुए कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की जा रही है। जिसमें आप एस एम एस (SMS) के जरिये कम्पलेट से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।डीसीपी ध्रुमन निबम्ले आई. पी. एस. ने कहा की देखने में आया है की रोज़ाना लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में 300 से ज्यादा शिकायते आती है और लोग रोज़ उनके स्टेटस के  बारे में जानने के लिए कमिश्नर दफ्तर फ़ोन करते है। कई बार लोगो को परेशानी भी आती है । उन्हें अपनी शिकायत के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाती थी, की कम्पलेट कहा है ? और किसे मार्क की गयी है?  या निचले स्तर पर किस इंक्वायरी  अफसर के पास गई है लेकिन अब कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत से लोगो को उनकी शिकायत के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी एस एम एस (SMS) के जरिये मिल जाये गई। जैसे की कम्पलेट का UID न.,प्रार्थी  का नाम , विपक्षी का नाम , इंक्वायरी अफसर का नाम और इंक्वायरी मुकमल होने तक की सारी जानकारी मिल जायेगी । इस सिस्टम से लोगो और पुलिस दोनों के समय की बचत होगी। अधिक जानकारी के लिए डीसीपी ध्रुमन निबम्ले साहिब के मोबईल न. 78370 -18502 पर संपर्क कर सकते है। 

Saturday 8 July 2017

राष्ट्र हित में FIB फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और CIACB का एक प्रयाश

FIB,(First Investigation Bureau )   CIACB ( Crime  Investigation & Anti-Curruption Bureau) joint efforts

  FIB ⇒ Media Intellgence News Service 

राष्ट्र हित  में FIB " फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो "  के चेयरमैन  डॉ. भारत  के साथ  "क्राइम इंवेस्टगेशन    & एंटी   कर्रप्शन ब्यूरो"  हिमाचल, के उच्च अधिकारिओं की  जिला काँगड़ा में विशेष बैठक। 
       एक बात यह सत्य है की अगर देश में मीडिया और एनजीओं संगठन नहीं होते तो देश के गद्दार और भ्रष्ट तथाकथित नेता देश का बेड़ागर्क कर देश को जर जर हालात में पहुंचा दिए होते।  इन सभी बातों के खिलाफ युद्ध स्तर  पर अपने काम को अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने  के सन्दर्भ में एनजीओ   और मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गयी है।
        यह भी एक सत्य है    की   देश के अंदर फ़ैल रही अनेकों बुराइयाँ,भ्रष्टाचार , अपराध, आंतरिक सुरक्षा की सुचना सहयोग   पुलिस प्रशासन और राष्ट्र केजिम्मेदार   विभागों तक यही दो संगठन देते हैं। और किसी भी सरकारी कर्मचारी , गैर सरकारी, देश विरोधी ताकतों के षड्यंत्र का भंडाफोड़ यही दो तरह के संगठन ही अविलम्ब करते हैं।  
      सभी बातों की  गंभीरता को देखते हुए  FIB  के चेयरमैन  डॉ, भारत और  CIACB.के चेयरमैन  नसीब सिंह  ने  एक प्रस्तावित फैसला लिया की राष्ट्र हित  के मद्देनजर दोनों संगठन मिलकर कार्य करेंगे और देश समाज की मजबूती के लिए आम नागरिकों में जनजागृति पैदा कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहयोग किया जयेगा। बैठक में FIB.और    CIACB  के उच्च अधिकारी इन्दर जैसवाल ,राकेश जैस्वाल ,श्रीमती मानसी सिंह ने भी भाग लिया। इस मौके पर FIB के कार्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए नसीब सिंह को पुरे हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और मैडम मानसी सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस बीच नसीब सिंह 6 जुलाई 2017 को अपनी उच्च अधिकारिओं के साथ फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के मुख्य कार्यालय  लुधियाना में विशेष मीटिंग  कर संगठन के कार्य प्रणाली और कार्य को आगे बढ़ाने , तथा राष्ट्र हित कार्यों के सन्दर्भ में जानकारी ली। 
     

आजमगढ़ मेंअवैध शराब से हुयी मौत पर कड़ी करवाई.


पुलिस की मिली भगत से चल रही  अवैध शराब के सेवन से हुयी मौत पर शासन की कड़ी करवाई। 
Dashrath Kumar, Ajay kumar  FIB. :⇒ Media Intelligence Service , Azamgarh.
 
आज़मगढ़ की घटना पर शासन द्वारा कड़ी कार्यवाह स्थानीय थानाध्यक्ष, बीट दरोगा व सिपाही सहित कुल 3 पुलिस कर्मी निलंबित आबकारी विभाग ने भी आधा दर्जन कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही कर आगे की करवाई की हरी झंडी दी। 

 आजमगढ़ :फर्स्ट इंवेस्टगेशन ब्यूरो : यह पुरे प्रदेश का दुर्भाग्य है की कच्ची शराब के सेवन  से प्रति दिन जहाँ किसी न किसी की मौत होती है वहीँ कितने घर बर्बाद होते हैं।  जनपद आज़मगढ़ के थाना रौनापर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केवटहिया मे 5 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु की घटना को शासन द्वारा अत्यन्त गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में  प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं अवैध शराब के निर्माण पर पूर्णतया पाबंदी लगाये जाने मे असफल होने के कारण थानाध्यक्ष रौनापार नदीम अहमद, हल्के के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं बीट आरक्षी शशि कुमार सहित कुल 3 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 
प्रमुख सचिव, गृह श्री अरविन्द कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया इसके अलावा आबकारी विभाग ने भी इस प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 4 आबकारी सिपाहियों शेष नाथ चैहान, महेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, मोती लाल यादव सहित आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह एवं प्रधान सिपाही अरविन्द कुमार सिंह कुल आधा दर्जन आबकारी कर्मियों को भी निलम्बित कर दिया गया है।
श्री अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराई गयी। इसके अलावा शासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त व्यक्तियों की धर-पकड़ के राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर 8 जुलाई से एक सप्ताह का विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विधि सम्मत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये है। 
     FIB. :⇒ Media Intelligence Service , मुख्य मंत्री से पुरजोर मांग करती है की सभी नशीली वस्तुओं खाश कर कच्ची अवैध शराब बनाने वालों पर शख्त करवाई की जाये ताकि लोगो का जीवन और परिवार सुरक्षित रहे। 
---------

Thursday 6 July 2017

हिमाचल के तीर्थ स्थलों के हालात दयनीय हालत में?

कहां सोये हैं हिन्दु धर्म के ठेकेदार कहलाने वाले लोग?
हिमाचल प्रदेश के विशेष दौरे से लौट कर Dr.Bharat :⇒   Media Intelligence 
मां चामुंडा धाम की व्यवस्था ख़राब , उखड़ी टूटी सड़कों रास्तों पर पैदल चलना मुश्किल , रख रखाव व्यवस्था राम भरोसे , गंदगी का साम्राज्य जिम्मेदार सरकारी अधिकारी और मंदिर प्रबंधक कमेटी सिर्फ अपनी तिजोरी भरने तक सीमित ,मानवता ,धर्म कर्म सब  कूड़े के ढेर में गएहैं  क्या ?
       मौजूदा  समय में जब देश विदेश में भारत देश की छवि को उज्वल करना जरुरी हो, और देशी विदेशी सैलानी,  भक्त  भारत के धार्मिक ,ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने हेतु  देश के विभिन्न  क्षेत्रों में आते  जाते हैं, जिससे जहाँ भारत देश की सांस्कृति छवि का निखार होता है  और वहीँ स्थानीय लोगों का जीवन यापन घर परिवार का गुजर बसर पालन होता है। 
      ऐसे में माँ  चामुंडा धाम एक प्राचीन धार्मिक ,ऐतिहासिक स्थान अपना एक अलग महत्व रखता है। पर पिछले एक दो साल से ही इस स्थान पर अव्यवश्था और लापरवाही का शिकार है , सम्बंधित अधिकारी अपनी मनमानी अकर्मण्डयता को गले लगाकर कुम्भकर्णी नींद में मस्त हैं।  मंदिर के अगल बगल की बात दर किनार कजो भक्त यात्री   आगन्तुओं को अपनी तरफ खींचती है वह है सरोवर उद्दान , पहाड़ी नदी में स्नान करने हेतु बनाई गयी सीढ़िया, पर इन दोनों स्थलों पर ?  सरोवर गंदगी का ढेर , सरोवर के गमले ,गार्डन ,उद्दान , कुव्यवस्था , लापरवाही , भ्रष्टाचार , नालायकी  की वजह से  हालात  जर्जर ख़राब , सरोवर के अगल बगल बनी राम , गणेश , शंकर  जी की मूर्तियों   व  अन्य  मूर्तियों की पेंटिंग  उखड़ने की वजह से और कुछ टूटी खंडित मूर्तियों की  हालत खस्ता।जब इस सारे अनियमताओं  के सन्दर्भ में स्थानीय दुकानदारों से बात चीत कर जानकारी लीगयी  तो स्थानीय दुकानदार और होटल वाले भी दुखी  होते हुए  SDM, तहसीलदार ,और प्रबंधक कमेटी  को जिम्मेदार बताया  
     प्राचीन प्रवेश द्धार से लेकर मंदिर के पुराने मुख्यद्वार तक रास्ता जर्जर  और आखिरी सांसे  गिन रहा है। मेन  सड़क  के  मुख्य प्रवेश द्वार से ( जिस गेट को फौजी बटालियन  ने बनवाया )  मंदिर के प्रवेश तक , आगे  लंगर हाल तक  टूटी सर्ड्को  और गड्ढों  की वजह से रास्ता सड़क पर पैदल चलना  आने जाने  वाले  यात्रियों  के पैरों  में चोट और ठोकर खाकर  गिरते यात्री  किसे अपना  दुखड़ा सुनाएँ  
         यात्रियों को आराम  स्नान के लिए  नदी नुमा  आते पहाड़ी पानी  में नहाने के लिए  कभी  पौढ़ी  सीढ़िया  बनायीं गयीं थीं  लेकिन  सीढ़ियां  भी जगह जगह से टूटी  और  गंदगी  से भरपूर।   


        ऐसे हालत में मंदिर प्रभंधक कमेटी  जिला प्रशासन सरकारी अनुदान से सौदर्यीकरण कर चार चाँद लगा सकते हैं , पर सौंदर्यीकरण क्या  गंदगी कर्ण  सर चढ़ कर बोलता है। ऐसे गंदगी , कू  व्यवस्था  टूटे   रास्ते , गंदा सरोवर का पानी , जंगल  जैसी  फुलवारी गमले   क्या सम्बन्धित  अधिकारीयों  को दिखाई नही देती , क्या  DM,SDM, तहसीलदार  सब मौज मस्ती  के लिए तैनात है.  क्या  फर्ज के अंधे हो चुके हैं  ऐसे  लोगों को यह सब दिखयी नहीं देता ।   कौन है  इन सब का जिम्मेदार ?अपने आप को हिन्दू धर्म का ठेकेदार  अनुआयी  कहने वालों   अगर  सेवा  सफाई  को देखना है तो  सिख पंथ  और  सिख  गुरद्वारों  की सेवा और सफाई  से शिक्षा लेकर  ऐतिहासिक धर्म स्थलों पर सेवा  की भावना के साथ अपना धर्म निभाएं।   खाली  तिलक  लगा लेने और भगवा रंग धारण करने से कोई सच्चा  भारतीय  सच्चा हिन्दू नहीं हो जाता  कुछ ऐसे ही पाखंडी लोगों से विश्व के प्राचीन और अखिल ब्रह्मांडीय सनातन धर्म  और भारतीय  संस्कृति  का जनाजा  निकलता है। 
      इस सारी अनियमताओं ,कु व्यवस्था  और  लापरवाही  के सन्दर्भ  में  FIB. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की तरफ से  हिमाचल  के मुख्यमंत्री  एंव  काँगड़ा के DM, SDM को विशेष पत्र  भेजते हुए  आवश्यक  उठाने की मांग की है। 

Saturday 1 July 2017

GST लागू: यह दिन देश का एक निर्णायक मोड़-PM मोदी

30-जून-2017 23:59 IST
ऐतिहासिक मध्‍य रात्रि सत्र के बीच भारत में GST की शुरुआत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, संसद के सदस्‍यगण और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति 30 जून, 2017 को नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के अवसर पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में। 
The Prime Minister, Shri Narendra Modi, the Members of Parliament and other dignitaries at the ceremony to launch the Goods & Service Tax (GST), in Central Hall of Parliament, in New Delhi on June 30, 2017.
नई दिल्ली: 30 जून 2017: (पीआईबी//FIB मीडिया ब्यूरो)::

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित ऐतिहासिक मध्‍य रात्रि सत्र के बीच आज मध्‍य रात्रि से वस्‍तु एवं सेवा कर व्‍यवस्‍था लागू हो गई। राष्‍ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर देश में जीएसटी की शुरुआत करने से पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभा को संबोधित किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन देश का भविष्‍य निर्धारित करने के लिहाज से एक निर्णायक मोड़ है। 
उन्‍होंने याद किया कि संसद का यह केंद्रीय कक्ष पहले भी कई ऐतिहासिक अवसरों का साक्षी रहा है जिसमें संविधान सभा का पहला सत्र, भारत की आजादी और संविधान को अंगीकार करना शामिल हैं। उन्‍होंने जीएसटी को सहकारी संघवाद का एक उदाहरण बताया। 
उन्‍होंने चाणक्‍य का उल्‍लेख करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत सभी बाधाओं को दूर कर सकती है और यह हमें सबसे कठिन उद्देश्‍यों को पूरा करने में भी मदद करती है। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने देश का राजनीतिक एकीकरण सुनिश्चित किया था, उसी तरह जीएसटी आर्थिक एकीकरण सुनिश्चित करेगा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, जिन्‍होंने कहा था कि आयकर दुनिया में समझने के लिए सबसे मुश्चिकल चीज है, को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि जीएसटी एक राष्‍ट्र-एक कर सुनि‍श्चित करेगा। उन्‍होंने कहा कि जीएसटी से समय और लागत में काफी बचत होगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि राज्‍य की सीमाओं को पार करते समय होने वाली देरी से जलने वाले इंधन की अब बचत होगी और इससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी एक आधुनिक कर प्रशासन को बढ़ावा देगा जो अपेक्षाकृत आसान एवं अधिक पारदर्शी होगा और इससे भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।