Sunday 17 September 2017

चौथे स्तम्भ मीडिया का भटकना देश के लिए घातक है।

तथाकथित बाबाओं,फरेबी तांत्रिको डेरों और तथाकथित फरेबी  भगवान नकली गुरुओं को बनाने और बढ़ाने में राजनितिक नेता और  मीडिया जिम्मेदार है।            
 FIB :⇒ Media >  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो :   यह मौजूदा  समय की कड़वी सच्चाई है की   देश का प्रहरी, कलम के सिपाही , इतिहास बदलने की ताकत, बड़े से बड़े स्कैंडलों का पर्दा फास करने वाली ताकत देश का चौथा स्तम्भ आज रास्ते से भटक गया है। मीडिया को अपनी ताकत को पहचानना होगा।  

लुधियाना : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की स्पेशल रिपोर्ट : काश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक आसाम से लेकर पोरबंदर गुजरात तक कुछ इने गुने को छोड़कर प्रिंट मीडिया का ऐसा कोई भी समाचार पत्र पत्रिकाएं नहीं होंगी जिसमे ऐसे फरेबी तांत्रिकों तथाकथित ज्योतिषियों कुछ तथाकथित डेरों ,बाबाओं, फरेबी गुरुओं , ढोंगी भगवान जैसे लोगों के प्रचार प्रसार और विज्ञापनों से न भरी पड़ी हों। यही हॉल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है जो ऐसे लोगों को सरपर उच्च आसन पर बैठाकर मान सम्मान देते हुए दुनियां को भ्रमित करते नज़र आते हैं। आज ऐसे ही धार्मिक आडंबरों ,तथाकथित पोँगा पंडितों ,देशभर में कुछ फैलाती मज़ारों के नामपर जहाँ देश की प्राचीन संस्कृति विश्वाश का सत्यानाश हो रहा है वहीँ ऐसे ही गरीब अनपढ़ को कौन कहे पढ़े लिखे अपने आपको संभ्रांत कहने वाले डॉक्टर ,वकील ,इंजीनियर जैसे लोग फर्जी कर्मकांड करने वालों के सामने नतमस्तक दंडवत होते हुए देखा जा सकता है। ऐसे में धूर्त लोगों की वह बात याद आती है > की दुनियाँ में ज्यादा तर लोग मुर्ख हैं ,मुर्ख बनाने वाला चाहिए :>--- दुनियां तो झुकती है, बस झुकाने वाला चाहिए ??? 
      और राजनितिक नेताओं,मंत्रियों  की बात तो ऐसे लोग सब्जी में आलू की तरह हर क्षेत्र में अपनी ढपली अपने राग के मुताबिक मज़ारों , डेरों ,मठों ,तांत्रिकों , तथाकथित बाबावों के आगे नतमस्तक होकर फैलने फूलने का मौका देकर देश की जानता को मुर्ख बनाकर सफ़ेद लिबास में काळा कारनामों का अंजाम देते हुए देश की कुर्सियों के लिए देश तक बेचने को तैयार रहते हैं। 
        लेकिन देश का चौथा स्तम्भ की ताकत का दम्भ भरने वाले प्रेस  मीडिया पत्रकारिता, बड़े से बड़े टीवी चैनलों  इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्या वास्तव में अपनी ड्यूटी अपना फ़र्ज़ निभा रहा है ?   सायद नहीं आज का मीडिया गाँधी जी के तीन बदरों वाली भूमिका निभा रहा है कि  मैं बुरा देखूंगा सुनूंगा परन्तु बोलूंगा नहीं लिखूंगा नहीं क्योंकि हम बिकाऊ मीडिया हैं, हमें मीडिया की सच्चाई नहीं हमने नेताओं की फरेबी बाबाओं की कोई बुराई नज़र नहीं आती क्योंकि  पैसा ही भगवन है ।      क्या मीडिया अपनी ताकत भूल गयी , कहाँ गया  मीडिया का तीसरा नेत्र ,कहाँ गयी  पैनी धार कलम की ताकत। पिछले बीस पच्चीस साल पहले अगर किसी बड़े  से बड़े संतरी  मंत्री का , अगले रोज  प्रेस कन्फ्रंस होनी होती थी तो रात भर संतरी मंत्री को नीद नहीं आती थी प्रेस के नामपर पसीने तक छूट जाते थे प्रेस वालों का मीडिया का एक अलग ही रुतबा शान हुआ करती थी।  और आज ? एक अदना सा अार्दली ,अदना सा चपरासी ,अदना सा होमगॉर्डिअा मीडिया के साथ ऐसे पेश अाता  है की जैसे मीडिया वाले गुनहगार हों ,जैसे कोई अजीब सा बम्ब नुमा खिलौना हो ? आखिर क्यों कौन है इन सबका जिम्मेदार। अब भी वक्त है की मीडिया होशियारी से अपने रास्ते पर आकर देश की रक्षा , देश की गिरती शाख को पहचानते हुए मीडिया का झंडा तिरंगे के साथ गगन पर लहराए।      याद रखे  मीडिया अपनी ताकत पहचाने , अपने अपने मतभेद दर किनार करते हुए अपने फ़र्ज़ अपनी कलम के सिपाही देश के रक्षक की भूमिका अदा करे वार्ना ? अन्तंतह : यही देखना सुनना पड़ेगा कि लग गयी आग घरको घर के चिराग से।    आगे की पंक्तियों की  लेखक के शब्दों के फेर बदल के लिखना समय की मांग है ⇉→ अमन  बेंच देंगे चमन  बेच देंगे, वस्त्र क्या है मुर्दे का कफ़न तक बेच देंगे , चौथे स्तम्भ कलम के सिपाही अगर सो गए तो बेंचनेवाले अपना यह अहले  वतन बेंच देंगे। ⇧ तो मीडिया के जिम्मेदार और पुराने वे मीडिया के लोग जिन्हे मीडिया के आन ,बान ,शान की फ़िक्र चिंता है ऐसे जबाँज  लोगों को आगे आकर मीडिया की शक्ति, भक्ति,कर्म ,धर्म  को संभालना होगा वार्ना याद रखें वक़्त किसी को माफ़ नहीं करता।    
                  सारी  बातो की गंभीरता को देखते हुए  राष्ट्र हित , मीडिया        हित के सन्दर्भ में  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो First Investigation Bureau ( F.I.B.) ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय ,माननीय प्रधानमंत्री , माननीय सुप्रीम कोर्ट , सुचना प्रसारण मंत्री को विशेष पत्र भेजते हुए आवश्यक कदम उठाने की मांग की, साथ ही पत्र की प्रति रिकॉर्ड व् सूचनार्थ लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को भी प्रेषित की है।           

Wednesday 13 September 2017

म्यांमार में मुसलमानो की हत्या के रोष में लुधियाना में जबरदस्त प्रदर्शन मार्च।

क्षेत्रवाद जातिवाद धर्म के नामपर कत्लेआम इंसानियत का दुश्मन  हैं यह सब  अब बर्दास्त के बाहर  है.
                           लुधियाना : मो.नसीम अंसारी > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (F.I.B. :⇒Media  ) पिछले कई सप्ताह से  म्यांमार में निर्दोष रोहंगिआं मुसलमानो का कत्लेआम किया जा रहा है जो इंसानियत के नामपर कहर बरपाया जा रहा है जिसे खुदा भी कभी माफ़ नहीं कर सकता।  
         लुधियाना : 13 सितम्बर :>  म्यांमार - वर्मा में वहां की सरकार द्वारा सीधे साधे  रोहंगिआं मुसलमानो की कत्लेआम ने पूरी दुनियां को झकझोर कर रख दिया है। यह भी एक हक़ीक़त ही है के बादशाहियत और बहशियाना, बहशीपन  ने अबतक लाखों करोड़ों बेगुनाहों का खून बहाकर अपनी शैतानी ताकत दिखाई है लेकिन खुदा ने ऐसे सभी दहशत गर्दी बादशाहों राजाओं का नामोनिशां तक मिटा दिया है।   
      यह अलग बात है की म्यांमार की घटना ने सभी धर्मों के लोगों ने कड़े शब्दों में निंदा की है ,इस कड़ी  में लुधियाना के मुस्लिम समाज ने लुधियाना के इमाम के अगुआई में एक बड़े जलूस की शक्ल में फील्डगंज से नइ कचहरी तक मार्च करते हुए जिलाधीश कार्यालय में ज्ञापन सौप कर वर्मा म्यांमार में हो रहे कत्लेआम को बंद  करने की मांग की। 
      इस शर्मनाक घटना को ध्यान में रखते हुए भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी व् गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को हो रहे कत्लेआम को रोकने के लिए अविलम्ब वर्मा म्यांमार की सरकार को सख्ती के साथ रोकने की आवाज़ बुलंद करना  ही समय का तकाजा है।   

Friday 8 September 2017

इनसाफ और हक़ पाने के लिए दरदर भटकते लोग।


बिहार में आज भी भ्रष्ट अफसरशाही के छत्र छाया में पूंजीपतियों की   दबंगई और गुंडई  के नीचे लोग जीने को मजबूर ? शासन प्रशासन  जानकार भी अनजान, फरियाद करे तो किससे कानून मूकदर्शक  बना गाँधी जी के तीन बन्दर की भूमिका  निभा रहा है ?   

   पटना  ( बिहार )  5   सितम्बर   ; सोहन कुमार साहनी ,एंव अरुण कुमार  FIB :⇒ Media  Information bureau :↦  बिहार राज्य  कभी शिक्षा , ज्ञान  ,परोपकार ,बहादुरी , मानवता का उदहारण  हुआ करता था।  परन्तु आजके मौजूदा समय में , हत्या अपहरण , बलात्कार , छीनाझपटी, किसी मजबूर गरीब  की जमीन पर फरेबी  कर्मचाररियों से मिलकर बाल्ट कब्जाकर अपने नाम पर करवा लेना जैसे कई अपराध सर चढ़कर बोलता है। 
         ऐसी ही एक दर्दनाक मामला की जानकारी  हमारे रिपोर्टर ने दी है की  गरीब साहनी  पुत्र स्वर्गीय तोता साहनी पुत्र  जतिन मंडल पुत्र हाथी मंडल मौजा - ग्राम बड़ी राँकोडी , तहसील - कोशी , जिला खगड़िया ,बिहार  वासी  की जमीं पर उसी ग्राम के मनीष सिंह ,फणीश सिंह पुत्रगण रग्वेन्दर  सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह   बलात  दबंगई के बलपर ६ बीघा से ऊपर जमीन पर फर्जी तरीके से कब्ज़ा कर रखा  है। जब गरीब साहनी ने इसकी जाँच करवाई तो तहसील के मुख्य कागज रजिस्टर पर ओवर राइटिंग की बात सामने आई इतना सबकुछ घपला होने के बावजूद सम्बंधित अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। 
             गरीब साहनी का लड़का  अमिताव साहनी जो लुधियाना पंजाब में अपनी रोजी रोटी कमाने के लिए फल विक्रेता का काम करने के साथ गुप्तचर मीडिया संगठन फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F I B ) का सदस्य भी है। इन्ही बात के मद्दे नजर  अपनी घरेलु जमीनी मसले के सहयोग के लिए F I B कार्यालय में अपने पिता के साथ न्याय दिलाने हेतु फरियाद की।  इन सभी बातों की गंभीरता को देखते हुए FIB  ने  महामहिम राष्ट्रपति , बिहार के मुख्यमंत्री , डी.जी.पी . इत्यादि को विशेष पात्र भेजते हुए गरीब साहनी के जान माल की रक्षा का अनुरोध किया है। अब आगे यह देखना है की क्या गरीब साहनी को इंसाफ मिलता भी है या भ्रष्ट प्रशासन के राज्य में लोग यूँ ही दरदर की ठोकरें खाते  रहेंगे।  

Sunday 3 September 2017

अब लुधियाना से दिल्ली का सफर सवा घंटे में।

लुधियाना  से दिल्ली तीन साल के अंतराल के बाद दुबारा शुरू हुयी हवाई यात्रा।
Prem Prakash Chugh :> FIB :⇒ Media Information  Bureau, 

         विश्व मैनचेस्टर पर चमकने वाला लुधियाना शहर वासियों का दिल्ली से लुधियाना, लुधियाना से दिल्ली का सफर हुआ आसान ,मात्र सवा घंटे में लुधियाना से दिल्ली पहुँच सकते हैं। जल्द ही पठानकोट से भी  फ्लाईट शुरू होगी।   


         लुधियाना : 2  सितम्बर  ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो >) लुधियाना का साहनेवाल हवाई अड्डा गुलज़ार नजर आया , अलायंस एयर के  हवाई जहाज पहुँचने से पहले काफी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।  अगुवानी करने वालों में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल के अलावा  सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ,एयर इंडिया की नार्थ जॉन प्रभारी  मीनाक्षी कुमारी। कमर्शियल पायलट विवेक भारती, विधयक भारत भूषण आशु , विधायक संजय तलवाड़ ,विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो , एयरपोर्ट डायरेक्टर ए.एन .शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर अमरदीप नेहरा ,टर्मिनल महेश बब्बर इत्यादि लोगों ने आने वाले यात्रियों का स्वागत किया। अब भविष्य में व्यापारिक ,उद्योग पतिओं , हौजरी ,कारखाने के कार्यों के  कामकाज अच्छी तरह से होने की क़वायस लगाई जा रही है।आजकल के भागम भाग जिंदगी के आपाधापी की वजह से समय कीमती है।  इसके अलावा शहर  वासियों को दिल्ली अाने जाने में सहूलियत तो होगी ही समय की बचत सबसे महत्वपूर्ण है।                          

Saturday 2 September 2017

अब नागपुर में भी गरीब लोगों को 5 रुपये में भोजन मिलेगा।

अगर केंद्र सरकार के साथसाथ  प्रांतीय State सरकार गंभीर हों तो देश में कोई भी ब्यक्ति भूख से नहीं मर सकता। 
FIB :⇒ Media Information Service    
  यह एक कडुआ सच्च है की मानवता के नाते  भारत देश में लाखों  सामजिक और धार्मिक संगठन प्रति दिन कहीं न कहीं खुला लंगर लगाकर भूखे लोगों का पेट भरते हैं। जबकि यह हर सरकार का दायित्य बनता है की वह अपने नागरिकों का पूरा ख्याल रखे ,ऐसे कार्यों में  सरकार  ( कुछ जिले प्रान्त को छोड़कर ) कितनी उदार है जग जाहिर है    लुधियाना  2  सितम्बर  वार्ता  > मीडिया : ( प्रेम चन्दर शर्मा  :> फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ) महाराष्ट्र  के नागपुर  के धन्तोली इलाके में दीन दयाल लांच बॉक्स योजना के तहत हॉस्पिटल के गरीब मरीजों और हॉस्पिटल के अन्य जरूरतमंद गरीबों शहर का एक प्रतिष्ठान रविवार से पांच रुपये में भोजन उपलब्ध करवाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसारमध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , व अन्य जिलों से इलाज के लिए आने वाले गरीब मरीजों और अन्य गरीबों को भोजन भोजन उपलब्ध करवाया जायेगा। इस सम्बन्ध में ३ सितम्बर को लक्ष्मीनगर के साइंटिफिक सोसाइटी द्वारा हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है , लांच बॉक्स में शुद्ध शाकाहार खाना मिलेगा जिनमे 3 तीन रोटियां और सब्जी होंगी। भारत सरकार को इस विषय पर गंभीरता के साथ विचार करना  समय का तकाजा है।