Tuesday 14 April 2020

आजमगढ़ के फूलपुर तहसील क्षेत्र में युद्ध अस्तर पर सफाई और जनजागृति अभियान।

कोरोना के प्रति पूर्वांचल में प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रीय। 
 First Investigation Bureau Media Service  Unit Azamgarh U.P.
सदनलाल राणा :ब्लाक पवई , तहसील  ( फूलपुर ) आजमगढ़ = विश्व में फैली भयानक कोरोना नामक बीमारी ने पूरी दुनियां को हिलाकर रख दिया है।न  जाने यह कहर दुनियाँ में कबतक अपना भयानक रूप दिखाता रहेगा और कबतक दुनियां के अधिकांश लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करते रहेंगे और कबतक इस महामारी से दुनियां लोग छुटकारा प् सकते हैं।   हमारे देश केअस्थानीय व केंद्रीय सरकार से  प्रधान मंत्री ने  इससे बचने के लिए सोसियल डिस्टेंस को प्रमुखता दी है। 
        इस कड़ी मेंआजमगढ़ के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हर कस्बे ,हर ग्रामसभा ,हरब्लॉक , हर तहसील में बचाव व सफाई व्यवस्था चुरुस दुरस्त कर हर संभव मदद सहयोग अनिवार्य हो का दिशानिर्देश का पालन हो। 
     विगत दिनों ब्लाक पवईं के ग्राम हाजीपुर गोधना क्षेत्र में स्वास्थय विभाग के समुदाइक स्वास्थय केंद्र  उच्च अधिकारीयों के साथ आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्त्ता  शिक्षा विभाग के शिक्षकगण , ग्रामप्रधानों ,व सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम ने क्षेत्र में पहुँच कर कोरोना नामक बीमारी से बचाव के संबंध में लोगों को जनजागृत किया साथ ही दवाओं का छिड़काव कर बीमारी से रोकने में कार्य   कर अपनी ड्यूटी पूरी की। 

अस्थानीय लोगों को कोरोना से बचाव की जानकारी देतेअधिकारी।   
        



*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में -*

👉🏻 *_प्रदेश सरकार ने यह किया तय_*
_*1*. सभी जिलों में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। जिलों के दो वर्ग होंगे। ए वर्ग में वे जिले होंगे जहां 14 अप्रैल तक एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं मिला है। वर्ग बी में वह जिलेे होंगे जहां पॉजिटिव केस मिल चुके हैं या 14 अप्रैल तक और मिलने की आशंका है।_
_ए वर्ग वाले जिलों में कुछ रियायतें दी जाएंगी।_
_बी वर्ग वाले जिलों में प्रतिबंध पूरी तरह से जारी रहेगा।_
_*2*. जिलों में चिह्नित किए गए हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में किसी भी तरह का मूवमेंट पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। यहां प्रशासन राशन और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था करेगा।_
_*3*. 30 अप्रैल तक प्रदेश में कहीं भी पांच से अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेेगा और धारा 144 लागू रहेगी।_
_*4*. 31 मई तक पूरे प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और सोशल डिस्टेंसिंग की नीति भी इसी तारीख तक लागू रहेगी।__
_*6*. वर्ग बी के जिलों की सीमाएं सील रहेंगी और सामान का परिवहन भी जिलों की सीमा के अंदर नहीं होगा। वर्ग ए के जिलों में जिलाधिकारी की अनुमति से परिवहन में रियायत दी जा सकती है। वर्ग ए और वर्ग बी वाले जिलों के बीच कोई आवागमन नहीं होगा। वर्तमान में लागू पास मान्य होंगे। स्वास्थ्य परीक्षण आदि जारी रहेगा।_
_*7*. हॉटस्पॉट वाले इलाकों को छोड़कर जोखिम का आकलन कर डीएम निर्माण, औद्योगिक उत्पादन और खनन की अनुमति दे सकेंगे।_
_*8*. स्टांप एवं रजिट्रेशन की सभी जिलों में नियमों के अधीन अनुमति।_

👉🏻 *_ये भी हुआ तय_*
_*9*. *ये रहेंगे बंद* : होटल, धर्मशाला, होम स्टे, मॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, जिम, रेस्टूरेंट, बार, धार्मिक संस्थान आदि बंद रहेंगे। जिलाधिकारी की अनुमति के बिना किसी कार्मिक या अन्य व्यक्ति को हटाया नहीं जाएगा।_
_*10*. हॉटस्पॉट को छोड़कर इनको रहेगी अनुुमति : खेती किसानी, बागवानी, मौन पालन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, कटाई बुवाई आदि को अनुमित रहेगी। राज्य की सीमा से बाहर और वर्ग बी वाले जिलों से श्रमिक नहीं लाए जा सकेंगे।_
_*11*. 15 मई तक प्रदेश के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।_
_*12*. अस्पतालों आदि को छोड़कर 15 मई तक प्रदेश मे एयर कंडीशनर के उपयोग पर भी रोक।_
_*13*. रियायत : वर्ग ए वाले जिलों के बीच सात बजे से लेकर एक बजे के बीच खुद के वाहनों से यात्रा हो सकेगी। वर्ग ए और वर्ग बी वाले जिलों के बीच वाहन नहीं चलेेंगे, केवल आवश्यक सामान की ढुलाई हो सकेगी।_
_*14*. वर्ग ए वाले जिलों सहित अगर कहीं कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आते हैं तो प्रतिबंध अधिक सख्त किए जाएंगे।_
_*15*. क्वारंटीन होने वालों को इधर-उधर आने-जाने की इजाजत नहीं होगी।_
_*16*. सभी निजी अस्पताल और अन्य चिकित्सीय संस्थाएं प्रदेश में खुली रहेंगी और सोशल डिस्टेंस नीति का पालन होगा।_
_*17*. सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनरेगा को वर्ग ए जिलों में अनुमति होगी।_

Saturday 4 April 2020

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के सामाजिक अधिकारी ने जरुरतमंद लोगों को राशन वितरित किया।

मानव की सेवा से बढ़ कर और कोई सेवा धर्म नहीं . F.I.B. फर्स्ट  इंवेस्टीगेटिन ब्यूरो यूनिट आजमगढ़ U.P.         
 आजके मौजूदा समय में जिस जिस तरह से  विश्व सहित            अपना पूरा देश कोरोना  नामक  भयंकर बीमारी से  ग्रस्त होकर त्राहिमाम कर रहा है उससे हर नागरिक का जीवन ठहर सा गया है 75 प्रतिशत गरीब मजदूर छोटे   काम धधा करने वाले लोग खाने पीने जैसे जरुरी मुलभुत वस्तुओं  से परेशान   हो गया है। कितने ही लोगों को मौजूदा समय में देश भरके ज्यादातर सामजिक और धार्मिक और निजी संगठन संस्थाए भूखे जरूरतमंद लोगों खाने पीने की सेवा कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं।  इन्ही सब बातों को देखते हुए फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के सामाजिक अधिकारी व ( पूर्व सभासद नगर क्षेत्र सरायमीर) अपनी क्षमता के तहत लगभग सात सौ परिवार को सब्जी आटा वगैरह वितरित किये। इनसे जब पूंछा गया की आप किस उद्देश्य से यह सब कर रहे है तो पप्पू पेजर ने बताया की मैं  एक भारतीय नागरिक हूँ , मैं हिन्दू   मुसलमान दोनों को बराबर मानता  हूँ हमसब एक ही भगवान् एक ही खुदा की संतान हैं मैं इंसानियत को मानवता को मानता  हूँ इस लिए मैं अगर एक दो दिन का भी किसी परिवार को रासन  देकर सेवा कर सकूँ तो यह मेरा सौभाग्य होगा।