Saturday 31 August 2019

NHA में व्याप्त भर्ष्टाचार , अनियमतायें ,लापरवाही , गुंडागर्दी के लिए कौन जिम्मेदार।

क्या भारत सरकार NHA में व्याप्त भर्ष्टाचार , अनियमतायें ,लापरवाही , गुंडागर्दी  की तरफ ध्यान देगी ? 
Chandrakant M. Sonawane : F.I.B. unit Maharashtra
NHA की अनियमताओं और लापरवाही , गुंडागर्दी के लिए कौन जिम्मेदार , एन  एच ए,  रोड ट्रांसपोर्ट मंत्री , स्थानीय कर्मचारी , सरकार , या माफिया  या अन्य कोई जो परदे के पीछे है अगर सरकार ,सम्बंधित विभाग जल्द कोई कारगर कदम नहीं उठाता , या बिगड़ रही व्यवस्था को ठीक नहीं करते तो यह भी विदेशी  इशारों पर नाचने और ठुमके लगाने वाला और देश वासियों को लूटने वाला जुमला के साथ  गड़बड़झाला बनकर रह जायेगा , लोग त्राहिमाम त्राहिमाम करते नजर आएंगे।  
      भारत देश को एक दूसरे को जोड़ने का काम जो यातायात साधन है उसको मार्ग  सडकों की प्रमुख विशेस्ता है समय समय पर जैसा साधन मिला वैसा ही मार्ग रूपी सडकों का निर्माण होता गया। मौजूदा समय में पक्की और सही सड़कों की लम्बाई लगभग  115400 किलोमीटर तक है , जिसमें सरकार की तरफ से पहचान के लिए  १० मुख्य मार्ग घोषित  किये गए हैं।  पहले तो सरकार सड़कों मार्गों का खर्च खुद उठती थी लेकिन जैसे जैसे यातयायात बढे वैसे ही सरकार ने टैक्स के रूप में टोलटैक्स वसूलना शुरू किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक , पोरबंदर से लेकर आसाम तक देश के हर राज्य हर जिले से आप चले आपको टोलटैक्स देना ही पड़ेगा। 
      यह टोलटैक्स इस लिए लेना शुरू  किया की सड़कों की हालत हर वक्त साफ सुथरी और टिप टॉप प्लेन रखें, और किसी घटना दुर्घटना में सहुलियत  के लिए एम्बुलेंस और चिकत्सा मुहैया कराइ जा सके। शुरू शुरू में तो कुछ ठीक रहा , लेकिन धीरे धीरे लापरवाही और भ्रस्टाचार जैसे अनेक अनियमतायें गंदगी भरती  चली जारही  है। आजकल यह कमाई का अच्छा साधन बना हुआ है, अनुमानित लाखों करोडो क्या अरबों रुपये की कमाई प्रति दिन हो रही है और इसके बदले में आने जाने वालों को क्या सुविधाएँ मिल रही है ? x ? , कहीं सड़कों  का बुरा हाल, कहीं गड्ढों की वजह से होती दुर्घटनाओं में जख्मी  मौत  मेडिकल के नाम पर कहीं कुछ नहीं , टोल प्लाजा में गुंडागर्दी , कोई सुविधा नहीं , नेशनल हाइवे अथॉरिटी ,और सरकार के सम्बंधित विभाग इन कमियों को जल्द दूर करे  ।  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) भारत सरकार को यह भी एक सुझाव देना चाहती है की जो बेहद जरुरी है वह यह की सभी राष्ट्रीय  राजमार्ग पर हर 15  बीस किलोमीटर पर एक प्राथमिक स्वास्थय हट्स स्थापित करे की जब भी कोई घटना दुर्घटना में या एमरजेंसी में जरुरत पर जरुरत मंद ब्यक्ति को काम आ सके।    


Add caption

Thursday 22 August 2019

Crime Investigation & Anti-corruption Bureau (सी.आई.ऐ.बी) और फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) ने स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया।

Crime Investigation & Anti-corruption Bureau (सी.आई.ऐ.बी) और फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) ने स्वतंत्रता दिवस संयुक्त रूप में मनाया।
नसीब सिंह :---->राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक  
Crime Investigation & Anti -Corruption Bureau 
अध्यक्ष / निदेशक :------>Fast Investigation bureau(F.I.B)Himachal  Pradesh 
मौजूदा समय में राष्ट्रीय पर्व वह चाहे गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस हो सभी देश वासियों को जाति पाति से ऊंच नीच से ऊपर उठकर     ( हिन्दू , मुस्लिम ,सिख , बौद्ध ,ईसाई  सभी  पंथियों ) को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। क्यों की यही दो पर्व हैं जिससे  हम सभी एक दूसरे के करीब आते हैं और हमारी एकता अखंडता मजबूत होती है, इस लिए यह हमारा कर्तब्य है कि हमसब मिलकर राष्ट्र हित के लिए राष्ट्रीय पर्व धूमधाम से मनाएं।  
     पालमपुर (हि.प्र): राष्ट्र हित में समर्पित क्रन्तिकारी संगठन,  Crime Investigation & Anti-Corruption Bureau  और राष्ट्रीय अपराध विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस  ( एफ.आई.बी.) की तरफ से राष्ट्रीय पर्व  " स्वतंत्रता दिवस " को सी.आई.ऐ.बी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष/निदेशक  और एफ.आई.बी.के प्रदेश अध्यक्ष/निदेशक नसीब सिंह अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया गया!
हिमाचल कांगड़ा मुख्य कार्यालय  कार्यक्रम की कुछ झलकियां 
      








   इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री रमेश कुमार चढ्ढा अध्यक्ष कोआपरेटिव चाय फैक्टरी बैजनाथ  ने ध्वजारोहण की रस्म अदा की और (85) बर्शिय माता  गुजरी देबी ने फैक्टरी परिसर में देवदार के पेड लगा कर जनता को पर्यावरण को बचाने के लिए संदेश दिया । सरकार की तरफ से कुछ प्रशासनिक अधिकारीयों ने भी भाग लिया। इस समाहरोह में संगठन के पदाधिकारियों में  राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष  बशीर अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशी कुमार डोगरा, महासचिव बिनय कुमार सिंह, उधम शर्मा, घन श्याम   ठाकुर, प्रदेश  अध्यक्ष/निदेशक यशपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजना राणा, पूर्ण चन्द लगाल,विजय सिंह, प्रबीन वालिया, श्री मति शीला ठाकुर, रफीक अहमद, निशा राणी, पबन धीमान,मनोज कुमार, अशबनी कुमार, नागेंद्र कटोच,मिलाप चन्द, धीरज कुमार, दिनेश ठाकुर  ब ब्यूरो के अन्य  गणमान्य सममिल हुए , इस मौके पर  श्री सिंह  ने सभी देश वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि आप सब अपने परिवार और देश की सुरक्षा के प्रति हमेसा सावधान रहें ,खाश तौर पर आजकल बच्चों के अपहरण और गायब करने वालों का कुछ गिरोह सक्रीय है इस लिए अपने बच्चों की सुरक्षा खुद करें और संदिग्ध  लोगों पर नजर  रखे और पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंइसके साथ ही  सी.आई.ऐ.बी. और  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो द्वारा किये जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके अलावा मुख्य अतिथि रमेश कुमार चढ्ढा जी ने  जहाँ 15 अगस्त की देश वासियों को बधाई देने के साथ (सी.आई.ऐ.बी.). संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आज देश को ऐसे ही संगठन की जरुरत है जो देश समाज हित  में निस्वार्थ भाव से कार्य कर सके।  बारिश का मौसम होने के बावजूद भी पंजाब , हरियाणा और  हिमाचल  के  पदाधिकारीयों  का ब्यूरो  के समाहरोह में लोगों द्वारा अपना कीमती समय देने पर ब्यूरो  की तरफ से  श्री सिंह  ने सभी का आभार व्यक्त किया।   First Investgation Bureau ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ) हेड ऑफिस  लुधियाना पंजाब में मनाये गए स्वतंत्रता दिवस कार्य क्रम की कुछ झलकियां 










Saturday 17 August 2019

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) ने स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से मनाया।

 फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) ने स्वतंत्रता दिवस को समानता दिवस के तौरपर धूम धाम से मनाया। 
Rakesh jaiswal : General Secretary First Investigation  Bureau
 मौजूदा समय में राष्ट्रीय पर्व वह चाहे गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस हो सभी देश वासियों को जाति पाति से ऊंच नीच से ऊपर उठकर     ( हिन्दू , मुस्लिम ,सिख , बौद्ध ,ईसाई  सभी  पंथियों ) को उत्साह और उमंग के साथ मनाना चाहिए। क्यों की यही दो पर्व हैं जिससे  हम सभी एक दूसरे के करीब आते हैं और हमारी एकता अखंडता मजबूत होती है। 
लुधियाना : राष्ट्र हित में समर्पित क्रन्तिकारी संगठन,  राष्ट्रीय अपराध विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस  ( एफ.आई.बी.) की तरफ से राष्ट्रीय पर्व  " स्वतंत्रता दिवस " को ब्यूरो के राष्ट्रीय निदेशक डाक्टर भारत की अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया गया।
 इस मौके पर ब्यूरो के निदेशक डाक्टर भारत व जय प्रकाश शर्मा ( काउंसलर) ने संयुक्त रूप में झंडा फहराने की रस्म अदा की।  सरकार की तरफ से कुछ प्रशासनिक अधिकारीयों ने भी भाग लिया। इस समाहरोह में संगठन के पदाधिकारियों में ओंकार सिंह पूरी, प्रेम ग्रोवर ,   हरप्रीत सिंह राजू , सोनूशर्मा ,रतन चंद  ,  भारद्धाज , दर्शन सिंह ,बलविंदर सिंह , हरजी सिंह,गुलजारी लाल ,दरसन सिंह समराला ,जिला सिंह , गुरविंदर सिंह , अजय सिंह , सोहन साहनी ,अभिशेख साहनी ,अरुणकुमार , विक्की जी  इलाके के गणमान्यों में करमचंद  ( कम्मो चाचा ) व् अन्य गणमान्य सममिल हुए , इस मौकेपर डाक्टर भारत ने सभी देश वासियों को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी नागरिकों से अपील की कि आप सब अपने परिवार और देश की सुरक्षा के प्रति हमेसा सावधान रहें ,खाश तौर पर आजकल बच्चों के अपहरण और गायब करने वालों का कुछ गिरोह सक्रीय है इस लिए अपने बच्चों की सुरक्षा खुद करें और संदिग्ध  लोगों पर नजर  रखे और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें,  इसके साथ ही फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो द्वार किये जा रहे कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी। इसके बाद इलाके के सम्मानित काउंसिलर जय प्रकाश शर्मा ने जहाँ 15 अगस्त की देश वासियों को बधाई देने के साथ F.I.B. संगठन द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आज देश को ऐसे ही संगठन की जरुरत है जो देश समाज हित  में निस्वार्थ भाव से कार्य कर सके।  बारिश होते रहने के बावजूद भीगते हुए संगठन के समाहरोह में लोगों द्वारा अपना कीमती समय देने पर संगठन की तरफ से डाक्टर भारत ने सभी का आभार व्यक्त किया।   
Add caption

Add caption
समारोह कार्यक्रम की कुछ झलकियां 












Sunday 11 August 2019

देश प्रदेश जिले शहर से बच्चे गायब करने वाले कौन से लोग या गिरोह हैं।

देश प्रदेश जिले शहर से बच्चे गायब करने वाले कौन से लोग या गिरोह हैं। 
बच्चों के अपहरण में शासन प्रशासन, पुलिस  और मीडिया  मौन क्यों हैं। 
डॉ भारत Dr.Bharat : First Investigation Bureau (Intelligence)  
यह बड़े ही दुःख और ताज्जुब की बात है की हर दिन कहीं न कहीं से खबर मिलती है की इस जगह से बच्चा लेकर कोई भाग गया , कहीं किसी की गोंद से बच्चा छीना गया , जैसी खबरे हर दिन विडिओ पर वायरल हो रहीं है और खबरे मिल रही हैं ? लेकिन धिक्कार है सरकार और सम्बंधित विभाग को  कि समाज में लोगों में  इतना हड़कम मचा हुआ है लोग अपने बच्चों को खेलने कूदने के लिए बाहर तक नहीं भेज रहे हैं। 
    यहाँ तक की कुछ बच्चे उठाने वालों को लोगों ने पकड़ा और मारा पीटा , लेकिन वाह रे सरकारी तंत्र और सरकार ? किसको लानत दी जाये। क्या मीडिया , क्या पुलिस क्या सरकार ने यह जानने का प्रयाश कोशिश किया कि वह कौन से गिरोह हैं , वह कौन और किसके इशारे किसके षड्यंत्र पर बच्चों और बच्चों के शारीरिक अंग का व्यापार कर रहे हैं। 
      जिले के शासन प्रशासन के अधिकारी, प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक , देश के गृहमंत्री व देश के प्रधानमन्त्री इस सन्दर्भ में क्या कह और कर रहें हैं। फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो सभी संबधित विभाग और सरकार से मांग करती है की इस तरफ अविलम्ब जरुरी कदम उठाकर सार्थक करवाई करे ताकि किसी के बच्चों को अकाल मौत के मुँह में जाने से रोका जा सके , अगर सरकार इतने भयानक काम को रोकने में अग्रसर नहीं होती है तो सरकार खुद जिम्मेदार होगी। साथ ही फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो आम नागरिकों से अपील करती है की वे संदिघ्द लोगों पर कड़ी निगाह रखे और अपने बच्चों की सुरक्षा खुद करें। 

Friday 9 August 2019

F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से 15 अगस्त को समानता दिवस के तौर पर मनाया जायेगा।


स्वतंत्रता दिवस को हर भारतीय नागरिक  उल्लासपूर्ण तरह से मनाएं।  
Dr. Bharat : Director  >- First Investigation Bureau 
राष्ट्रीय पर्व साल में दो ही बार आते है , प्रथम स्वतंत्रता दिवस  और गणतंत्र ( संविधान ) दिवस , जिसे हमारे देश के नागरिकों को चढ़  बढ़ कर उमंग और उल्लास के साथ मानना चाहिए।  क्योंकि यह पर्व हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है ,हमारी एकता जहाँ  मजबूत होती है वहीँ हमारे राष्ट्र की अखण्डता का स्तम्भ शक्तिशाली होता है।  इस साल फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  संगठन की तरफ से वैसे तो हर साल राष्ट्रीय पर्व मनाया जाता है , हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस को समानता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा। 

Add caption
  

Wednesday 7 August 2019

काश्मीर के हालात को धीरे धीरे ही असेप्ट किया जा सकता है।

राजनीति से ऊपर उठकर  हम सभी को संयम और शांति के साथ राष्ट्रीय कार्य में सरकार को सहयोग करना चाहिए 
Dr.Bharat :- First Investigation Bureau Media intelligence  
मौजूदा  समय ऐसी बेतुकी बातों से कि हिन्दू यह है , मुस्लिम यह है , संघ ने क्या किया , कांग्रेस  ने क्या किया , बड़ी जाती  छोटी जाति ,यह सब  नफरत  की दीवार पैदा करती है। इस लिए हमसभी को  इंसानियत ,मानवता धर्म  के हिसाब से विचारणीय होकर  कि हम सब भारतीय और एक हैं और एक ही रहेंगे कार्य करते जाएँ।  
       दूसरी तरफ हमसभी को देश के आंतरिक सुरक्षा के प्रति सजग रहते हुए सुरक्षा बलों को  पूर्ण सहयोग  करना चाहिए ,क्योंकि देश विरोधी देसी विदेशी शक्तियां कभी भी कहीं भी गलत कामों को अंजाम दे सकती हैं। दूसरी तरफ पुलिस और सुरक्षा बालों को हर वक्त एलर्ट रहकर ही सुरक्षा पक्की की जा सकती है।  


Add caption