Tuesday 23 March 2021

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म का कार्य है।

जय माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी ने मेडिकल कैंप व् राशन वितरण किया। 

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  F.I.B. मीडिया सर्विस 

 अनादि काल से मानव मानव की सेवा में अपना योग दान देता  आ रहा है और आज भी बहुत सी  सामाजिक  संस्थाएं अपने सामजिक कार्य  को बहुत ही शानदार तरीके से निभा रही हैं। इस कड़ी में जय मां चिंतपूर्णी सेवा  सोसाइटी  ने जहाँ अपना 41 वा राशन वितरण समाहरोह  कुलभूषण गोयल ,सुखदेव गोयल ,विनय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया वहीँ फ्री मेडिकल कैंप भी लगाकर नयी शुरुआत कर 70 के करीब लोगो का चेकअप कर डॉक्टरों द्वारा सहयोग दिया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि  प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया PTI के चेयरमैन व हिन्दसमाचार ग्रुप के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा जी अपने साथ योगाचार्य वरिंदर शर्मा सहित पधारे ।  



        वहीँ विशेष मेहमानों में फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. के राष्ट्रीय   निदेशक चेयरमैन डॉक्टर भारत , जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान  व् फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के सामाजिक अधिकारी  अश्वनी शर्मा , पूर्व ADCP शतीश मल्होत्रा ,अकालीदल के नेता विजय दानव, दलजीत सिंह ग्रेवाल , नरेश धीमान , लुधियाना महिला  सोसाइटी प्रधान पिंकी शर्मा , कुलदीप कौर ,सुखविंदर भल्ला , पार्षद अनिल पारती , F.I.B. के अधिकारीयों में  अनूप कुमार , सुभाष भरद्वाज ,रामस्वरूप, मोहित वर्मा , समाज सेवक मोती भनोट , नोबल फॉउन्डेशन  के चेयरमैन  राजिंदर शर्मा ,रविंद्र शर्मा , पंकज गुप्ता राहुल गुप्ता ,ज्योति कपिला, डॉक्टर राजेश  अरोड़ा ,  अपने साथियों सहित  सेवाएं दी। इस मौके पर  गणमान्य उपस्थित थे। 
  यह एक सत्य है 
 मानव सेवा  सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। 

Tuesday 16 March 2021

सरायमीर आदर्श रेल स्टेशन समय की मांग है

कुछ क्या सभी ट्रेनों का ठहराव अति आवश्यक 

F.I.B. ( First Investigation Bureau ) Media Intelligence

सरायमीर क्षेत्र से सम्बंधित अनेक हस्तियों ने विश्व में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सरायमीर के नजदीक Village = गांव  मसलमपट्टी  पकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ = जनरल  मिर्जा असलम बेग का पुस्तैनी घर , अमेरिका में नबर एक उद्दोगपति जो अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और जो बाईडे जैसों  के खाश मित्र फ्रेंक इस्लाम ,  सीरिया में  वर्तमान मौजूदा  राजदूत  हिफ्जुल रहमान, मारीशश के पूर्व राष्ट्रपति कसिमुद्दीन  जैसे अनेक लोगों के परिवार का रहना और देश के विभिन्न  क्षेत्रों में  आना जाना जैसा क्षेत्र,  मिनी जापान के नाम से विख्यात कारोबारी क्षेत्र सरायमीर  ,
       गत दिनों विशेष प्रयोजन के कार्य हेतु  राष्ट्र हित में समर्पित कार्य करने वाला  गुप्तचर मीडिया संगठन  ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो )F.I.B. के  डायरेक्टर डॉक्टर भारत का  आगमन सरायमीर में  हुआ,  जिनकी विशेष मीटिंग  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के विशेष अधिकारी राजकिशोर के निवास स्थान पर हुई ,  जिसमे एफ.आई. बी. के निदेशक डॉक्टर भारत   रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष  अमृतलाल के आलावा अन्य पदाधिकारियों में  अरविन्द सेठ ,शिवम् चौरसिया ,अबु मंजर , सादिक अज़मी ,आमिर इस्लाही , दसरथ कुमार ,  सम्लित हुए।  इस बैठक में समिति के अधिकारीयों ने मांग करते हुए अनुरोध किया कि सरायमीर रेलवे स्टेशन से लगते  क्षेत्रों के  लोगों की सुविधा  देखते हुए जहाँ इस स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन होना चाहिए वहीँ यहाँ से  पुरे देश के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में आने जाने वाले यात्रियों को  देखते हुए सरयू यमुना एक्सप्रेस 04650  डाउन , ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 09045 /46 ,उत्सर्ग एक्सप्रेस 05084  का ठहराव सुनिश्चित किया जाये।  जिससे जहां   आने जाने   वाले यात्रियों लोगों को हो  रही परेशानी से   छुटकारा मिलेगा  वहीँ लाखों रुपए की आमदनी  का इजाफा सरकार के  रेलवे विभाग को  होगा, जब की इस सम्बन्ध की मांग   समिति भारत सरकार के रेलवे विभाग से कर  चूका है।   

  
                               वरिष्ट्र पत्रकारों से वार्ता करते हुए F.I.B.  के राष्ट्रीय निदेशक   डॉक्टर  भारत 

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन  ब्यूरो  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर  भारत , सरायमीर रेलवे  संघर्ष समिति के पदाधिकारियों  में  अध्यक्ष अमृतलाल , अरविन्द सेठ ,शिवम् चौरसिया ,अबु मंजर , सादिक अज़मी ,आमिर इस्लाही , दसरथ कुमार , विशेष मीटिंग के उपरांत  संयुक्त फोटो ,

       इन सभी बातों की गम्भीरता को देखते  हुए फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने रेलवे विभाग , माननीय प्रधानमंत्री , माननीय राष्ट्रपति इत्यादि को Reports भेजते हुए अविलम्ब ध्यान  दिए जाने की मांग की  , और अपनी रिपोर्ट में उल्लेख करते हुए     जहाँ इस रेलवे स्टेशन से लाखों रूपये की आमदनी होती हो और यहाँ से पुरे देश में आसाम से लेकर गुजरात तक, कश्मीर से  लेकर कन्या कुमारी तक लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में इस रुट से आने जाने  वाली ट्रेनों का उप डाउन का ठहराव न होना जहाँ इस इलाके के लोगों  साथ सौतेला वयोहार और जघन्य अत्याचार वाली  ज्यादती है वही सरकार  और रेलवे विभाग खुद अपने पैरों पर  कुल्हाड़ी मरना   कहावत  चरितार्थ होगी, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो माननीय प्रधानमंत्री महोदय और सम्बंधित विभाग    पुरजोर अपील करती है की राजनीतिक  लफड़े ब जी से ऊपर उठकर अविलम्ब ध्यान  दें।  


डॉक्टर भारत 

Sunday 3 January 2021

एक सत्य देश में पहले भी ठग चोर बेईमानों का बोलबाला था और आज भी है।

 जितनी किसी देश की आबादी होगी ,उससे ज्यादा भारत देश में बेघर   हैं। 

First investigation Bureau  social media sarvice 



 यह हिन्दुस्तान है भाई जो  कार्य विश्व में कहीं नहीं हो सकता है वह सब कार्य अपने इस देश में संभव है , कोई  माने या न माने है देश के यही फ़साने , आज भी  सीता जलती है पर किसी न  किसी बहाने। 

 दरदर भटकते लोग खानाबदोश  बंजारे जैसे जीवन बसर करने वाले किस हक़ से और कैसे कहें की हिन्दुस्तान हमारा है  ? जिन्हे रहने को जगह नहीं  सर छुपाने को छत क्या एक टीन की चद्दर नहीं वे कह  सकते हैं ? सारा जहाँ हमारा ,, हम बुलबुले या गुलगुले है हिन्दुस्तान हमारा  ?  ?? , आज की सच्चाई है की देश की रजनीति इतनी सडी गली गन्दी हो गई है की शैतान पर भरोसा कर सकते हो  लेकिन नेताओं पर नहीं 

     व्यंगात्मक कहावत है की  शहीदों की चिताओं  पर कैसे लगेंगे हर वर्ष मेले , नेताओं को देश को लूटने से फुर्सत ही कहाँ है। अमन बेंच देंगे चमन बेंच देंगे सड़े  हुए मुर्दे के  कफ़न बेंच देंगे , जागो कलम के   सिपाहियों अगर चुप  रहे तो बचा खुचा तुम्हारा कबर बेंच देंगे। 

     किसी के पास बेमानी , ठगी  लूट खसोट से अरबों रुपये सड़  रहे हैं , किसी के पास सैकड़ो क्या हजारों बीघे एकड़ जमीने पड़ी हैं और कोई परिवार   सौ पचास गज जमीन के लिए दर दर की ठोकरें खाने  मजबूर और हताश। 

     क्या यही है समानता  इस देश  सच्चाई है की वही ब्यक्ति वही परवार गरीब मज़बूरी लाचारी के साथ  जीने को मजबूर है जो  ईमानदार सीधा और मेहनतकश है , फरेबी ,बेईमान , ठगी लूट खसोट करने वाले करोड़ों अरबों रूपए में खेल रहे हैं ,  यह बात है की कुछ अँगुलियों पर गिने चुने ईमानदार भी पड़े हैं।   

     बहुत पहले मनोजकुमार अभिनीत एक फिल्म आई थी  नाम था  बईमान कलम के धनि ने इस  गीत के ऊपर फिल्म  कथानक थी  इस  के जरिए  जो पचास साल पहले था वही  है  खुद विचार कर  सकते हैं >>>>>> बोलो बइमान की जय , न इज्जत की चिंता न फ़िक्र कोई अपमान की जय बोलो बेईमान ,      बइमान  के बिना मात्रे होते अक्षर चार   ब= बदकारी , इ =इर्षा , म से बने मक्कार , न से नमक हरामी समझो   होगए पुरे चार , चार गुनाह मिलजाए होता बइमान तैयार- इनसे आँख मिला ले क्या हिम्मत है शैतान की जय बोलो बईमान की। 

   बेमानी से ही बनते हैं बंगले  बगीचे ,सर के ऊपर पंखे चलते पौन टेल गलीचे , रीत रिवाज धर्म और मजहब रह जाते हैं पीछे , बेमानी सबसे आगे आगे दुनियां पीछे पीछे , मेहनत से तो बने न कुटिया छोडो बात मकान की   जय ,.....  आगे गीत बढ़ते हुए लिखता   है अपने देश का बना कपड़ा मुहर लगी जापान की जय ...  आखरी लाइन में बहुत ही गहरा और सत्य बातों का उजागर  जिसमें अयोध्या  मथुरा बृंदा बन के नाम पर कुछ तथाकथित तिलक लगाए भगवा रंग के कपडे पहने हुए साधुओं की सीन है  जो बिना टिकट यात्रा करना और लोगों के घरों में  घुसकर धर्म के नाम पर लूट ठगी करना , गीत के बोल हैं  बृंदाबन के हम सन्यासी काम है चलते रहना , मौका है  तकदीर बनालो हाथ न मलते  रहना , हाथ की चूड़ी पाऊं की पायल या हो गले का गहना , मार के मन्त्र दुगना करदूँ  माने अगर तु कहना ( सारा गहना रूपए लेकर नकली गढ़री  पकड़ा कर चम्पत कहते जाते हैं ) दो दिन पीछे खोलो लीला देखो भगवान् की जय बोलो बईमान की  

    इस देश का हर सच्चा भारतीय नागरिक प्रत्यक्ष  प्रमाण को झुठला  नहीं सकता देश के  ज्यादा तर क्षेत्रों में शासन  प्रशासन पंगु हो गया है प्रशासन मजबूर है लेकिन ?  देश में पहले भी ठग चोर बेईमानों का बोलबाला था और आज भी है।  इस सत्य को झुठलाया नहीं  सकता  सत्य यही है। 

Thursday 26 November 2020

तथाकथित धर्म के ठेकेदारों ने भाई भाई को जुदा कर देश को बर्बाद किया।

अखण्ड भारत को खंड खंड टुकड़े करने वाले कौन। 
F.I.B. Media Intelligence Social Service
सच्चाई को दिखाता यह लेख किसी द्वेश भावना से नहीं लिखा गया है , यह संकलन इस देश के जाबाज देश भक्तों को के लिए है , इससे इस देश को शक्तिशाली , वैभवशाली समृद्धशाली करने में , एकजुटता कर भाई चारे को मजबूत करने में सहयोग करने वाला है। हो सकता है की यह लेख या संकलन उनलोगो को अच्छा न लगे जो देश समाज के दुश्मन हों, जो देश के साथ गद्दारी कर इस देश को शक्तिशाली  नहीं देखना चाहते। इसको पूरा करने में उन महान देश भक्तों को सामने रखकर जिन्होंने अपने प्राणो को देश की ऐकता   अखंडता के लिए न्योछावर कर दिया जैसे सिख गुरुवों गुरुतेगबहादुर  गुरु गोबिंद सिंह जी , छत्रपति शिवा जी , महाराणा प्रताप, शहीद भगतसिंह , राजगुरु ,सुखदेव , विस्मिल ,  चंद्रशेखर आज़ाद , सुभाषचंद बोष , डॉ जैसे देश भक्तों को नमन, इस देश में समय समय पर ईश्वरी प्रकृति शक्तियों ने एक से एक महान पुरुष समाज सुधारक पैदा किये हैं  जिन्हों ने मानव मानव एक सामान , मानवता ही वह धर्म रास्ता है जो एक दूसरे को प्रेम ,भाईचारा ,त्याग बलिदान , का रास्ता दिखाया जैसे  गुरु नानक देव जी संत तुका राम ,संत मलूका दस  तुलसी दास  ,   संत रविदास , संत कबीर दस  सिरडी के साईं  बाबा , जैसे कितने  संत महात्मा हुए जो समय समय पर मानव धर्म का प्रचार प्रसार कर ईश्वर प्रकृति के हिसाब से जीने का रास्ता दिखाया , और आज हम महान पुरषों के बताए हुए रस्ते से भटक गए हैं  यह एक सच्चाई है।       

भारतीय सनातन धर्म को हर पंथ ( मजहब ) जब तक जानेगा नहीं तब तक इंसानियत मानवता एक नहीं हो सकते। 
हिन्दू ,मुस्लिम ,सिख ,ईसाई , बौद्ध ,जैन  इत्यादि पंथ हैं धर्म नहीं ? अगर कोई धर्म है तो वह है सनातन धर्म है जो प्रकृति विधान के मुताबिक है। 
प्राचीन ग्रन्थ जो प्रकृति विधान , अध्यात्म विज्ञानं , और मौजूदा पश्चात विज्ञानं  की कसौटी पर खरा है  उसे  वेद ( रहस्यात्मक  विज्ञानं )  पुराण ( सच्चे इतिहास ) के द्वारा  समझा  सकता है। 
      इस देश के कुछ स्वार्थी ,मतलबी , समाज और धर्म के तथाकथित ठेकेदारों ने , देश के गद्दारों जो पोंगा पंडित जैसों की मिली भगत से भारतीय संस्कृति वेद ,पुराण  रामायण गीता और खुद सनातन धर्म  जैसे प्रत्यक्ष विज्ञानं के आधार को अपनी स्वार्थता हेतु गलत ढंग से लोगों में प्रचार कर, प्रस्तुत कर इस देश को खंडित कर दिया , लोगों को सच्चाई से दूर रखकर अपने स्वार्थ अपनी लालच ,अपने भोग विलाश हेतु समाज देश का बेड़ागर्क कर दिया। यहां के लोगों को शिक्षा से दूर रखा गया । इसी  वजह से अखंड भारत खंड खंड हो गया  ऐसे ही स्वार्थी लोगो की वजह से भारत देश को कई बार गुलामी का दुःख झेलना पड़ा। 
   इन्ही पाखंडी लोगों की वजह से इस देश के सच्चे और मूल निवासियों के ऊपर इतना अत्याचार किया की भारतीय सनातन धर्म को छोड़कर मजबूरन  इस्लाम , ईसाई , जैन , पंथ को चुनना पड़ा , देश के जितने भी मुस्लिम ईसाई ,जैन बौद्ध इत्यादि पंथ लोग है सबके सब इस देश के मूल निवासी यहीं के रहने सनातनी ( आदि  जब से मानव का जन्म हुआ ) हैं ,इनमे कोई भी विदेशी नहीं हैं।  विदेशी तथाकथित ऐसे लोग हो सकते हैं जो मानव मनुष्य इंसान इंसान में फर्क करता है , जो मानव मानव में द्वेष  नफ़रत पैदा करता है ऐसे लोग ही  धरा = पृथ्वी पर  राक्षस का काम करते हैं । 

Thursday 19 November 2020

जब माननीय न्यायाधीश C J M फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो का मान सम्मान बढ़ाने F.I.B. कार्यालय पहुंचे

राष्ट्र हित  में समर्पण होकर कार्य करने वाला  सामाजिक संगठन NGO,  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की तरफ से राष्ट्रिय पर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2017 मुख्या कार्यालय में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। उस कार्यक्रम की कुछ झलकियां 
 
    माननीय चीफ जुडिसियल  मजिस्ट्रेट CJM .(  DLSA) Dr. Gurpreet Kaur  , राष्ट्रिय अपराध व नशा ( नारकोटिक्स ) विरोधी गुप्तचर   मीडिया  सर्विस   ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो = F.I.B.) के कार्यालय में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच कर संगठन का मान बढ़ाया और संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा की आज देश को ऐसे संगठन और ऐसे ही लोगों की जरुरत है । 
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता   दिवस के मौके पर  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के कार्यालय पर झंडा रोहण कर राष्ट्रीय गान गेट हुए माननीय न्यायाधीश डॉक्टर गुरप्रीत कौर , पंजाब सरकार के मन्त्री राकेश पण्डे , पार्शद डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा , संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉक्टर भारत , प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी , व  संगठन के कार्यकर्त्ता गैन। 

 


राष्ट्र हित  में समर्पण होकर कार्य करने वाला  सामाजिक संगठन NGO,  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की तरफ से राष्ट्रिय पर्व स्वतंत्रता दिवस मुख्या कार्यालय में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर



राष्ट्र और समाज हित  में डॉक्टर भारत द्वारा  किये जा  रहे  कार्य  प्रति स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए  माननीय न्यायाधीश C J M  डॉक्टर गुरप्रीत कौर , पंजाब सरकार के मंत्री राकेश पण्डे ,व पार्षद जयप्रकाश  शर्मा ,


F.I.B के राष्ट्रीय  निदेशक /  चेयरमैन  डॉक्टर भारत  मुख्य अतिथि माननीय न्यायधीश डॉक्टर गुरप्रीत कौर .और विशेष अतिथि  राकेश पांडे  ( मन्त्री  पंजाब सरकार ) का  स्वागत कर किये जा रहे कार्यों की जानकारी देते हिये  
Add caption

Thursday 29 October 2020

CM का आवास घेरने को बीजेपी महिला मोर्चा भी जोश में दिखा

  100 गाड़ियों के काफिले को पुष्पिंदर सिंगल ने दिखाई हरी झंडी 


लुधियाना
28 अक्टूबर 2020: (FIB मीडिया ब्यूरो)::

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए बीजेपी का महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय रहा।   बहुत जोश देखने को मिला।  लिए 100 गाड़ियों का काफिला लुधियाना गया जिसे भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। किसानों द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के तीखे विरोध बावजूद हुए इस तरह का एक्शन बहुत बड़ा कदम ही कहा जा सकता है।  

पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन के नेतृत्व में लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जोषीओ खरोश से गया जिसे लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  पर  सबंधित कई अन्य सदस्य और हमदर्द भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश दत्त शर्मा,योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल,जिला सचिव तरनजीत सिंह, नवल जैन,महिला मोर्चा की हरमन कौर,मीणा गुप्ता,कविता,अनित गरचा,जसवीर कौर,परमजीत कौर,अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,,तीर्थ तनेजा,अंकुर वर्मा,शिवराम गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,केवल गर्ग,विजय सूरी,पवन भारद्धाज आदि मौजूद थे। 

भाजपा महिला मोर्चा नेताओं की प्रथम पंक्ति में रहने वाली सक्रिय नेत्री सुधा खन्ना ने कहा कि हमारे सदस्य जब पार्टी आदेशों का पालन करने निकलते हैं तो फिर लाठी गोली की बिलकुल भी कोई परवाह तक नहीं करते। उन्होंने इस मौके पर क़तील शिफ़ाई साहिब का एक शेयर भी पढ़ा:

डरते नहीं ज़ख्मों से हम दौर-ए-रसन वाले; 

पत्थर न उठा हम पर, शीशे के बदन वाले!




Sunday 25 October 2020

मनदीप मदान कभी BJP के थे ही नहीं-कांतेन्दु शर्मा

  सुधा खन्ना ने कहा ये लोग कभी भी BJP के सक्रिय कार्यकर्त्ता नहीं थे 

लुधियाना25 अक्टूबर 2020: ( Dr. Bharat  FIB मीडिया ब्यूरो):: 

चुनाव नज़दीक आ  रहे हैं तो सियासी चालबाज़ियाँ भी तेज़ी से शुरू हैं। दल बदलियां
और खेमा बदलियां भी तेज़  हैं। किसान आंदोलन के चलते अचानक ही भाजपा सबंधित गठबंधन का साथ छोड़ने वाले अकालीदल के सुर बीजेपी के  खिलाफ तेज़ हो गए हैं।  हाल ही में ऐसी खबरें भी  रही हैं कि फलां फलां लोग फलां फलां पार्टी छोड़ कर फलां फलां पार्टी में शामिल हो गए हैं। 
एक खबर ऐसी भी आई कि कुछ रोज पहले मनदीप मदान अपने सैकड़ो साथियों सहित अकाली दल बादल में शामिल गए हैं। इस खबर का भी भाजपा नेताओं गंभीर नोटिस लिया है। भाजपा  महासचिव कांतेंदु शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये लोग तो कभी हमारे थे ही नहीं। भाजपा   सिद्धांतप्रिय पार्टी  है और इसके सभी सदस्य भी पूरी तरह से पार्टी और इसके आदर्शों को समर्पित होते हैं। हमारे लोग कभी भी अवसरवादिता को सामने रख कर पार्टी नहीं छोड़ा करते। अकाली नेताओं को इस तरह की ओछी राजनीति से बचना चाहिए। 
Add caption

उन्होंने कहा था कि ये जो भी कार्यकर्ता अकालीदल में शामिल हुए है ये कभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे ही नहीं।  भाजपा जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा ने कहा की अकाली नेता अपनी ही पार्टी के अंदर जारी आपसी घमासान के कारण पार्टी नेतृत्व के सामने अपने आपको चमकाने के लिए ऐसी ओछी राजनीती कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ये सब कर रहे है। 

इसी बीच भाजपा की सक्रिय महिला नेता सुधा खन्ना ने भी इस तरह की तथाकथित दलबदलियों को हल्की सियासत कहते हुए स्पष्ट कहा है कि भाजपा से सबंधित लोग  सिद्धांतों पर आधारित  हैं और अकालीदल  की तरह अवसरवादी और क्षेत्रवादी नहीं हैं।  हम लोग विश्व बन्धुत्त्व को समर्पित हैं और राष्ट्रवाद हमारे लिए सर्वोप्रिय है।  हम और हमारे लोग कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ा करते। हमारी सक्रियता देश और पार्टी हित में कार्य करती है ,  पंजाब के लोगों को जल्दी हमारी एक्टिविटी का पता चल जाएगा।