Friday 31 August 2018

कोई माने या न माने ,है देश के यही फशाने ,,आज भी गरीब लुटता है पर किसी न किसी बहाने।


पहले सेठ साहूकार , राजे रजवाड़े , दबंगों ने लुटा , अब बैंको के जरिये गरीबों को सरेआम लूट रही सरकार ? गरीब जाये तो जाये कहाँ? 
Dr. Bharat : >  First Inestigation Bureau ( F.I.B.) Media Intelligence Service 
सिर्फ पिछले 10  महीनों में ही बैंकों ने 4989. 55 करोड़ यानि कि 50 अरब के करीब रुपये गरीबों के न्यूनतम खाते से  जुर्माने से कमाए ?
यह इस देश के गरीबों के साथ तुगलकी अत्याचार है , भारत सरकार के वित् मंत्रालय के दिशानिर्देश पर रिज़र्व बैंक के अंडर सभी बैंको द्वारा पहले  तो खाता खुलवाया गया गरीब जो सौ दो चार सौ दिहाड़ी कमाकर अपने परिवार को रूखी सुखी खिलाकर पालता  था ऐसे में किसी  तरह हज़ार दो हज़ार बैंक में जमा कर खता खुवाया की सायद 15  लाख तक सरकार कहने के मुताबिक मिले ? लेकिन न खुदा ही मिला न विशाले  सनम , न इधर के रहे न उधर के रहे ( दुविधा में दोनों गए माया मिली न राम ) शायर की कलम से > दिलशाद था की फूल खिलेंगे बहार में    मारा गया गरीब इसी एतबार में। 
      अभी कुछ दिन पहले मीडिया द्वारा जो जानकारी मिली की बैंकों द्वारा खाली खाते से जुर्माने के रूप में 4989. 55 करोड़ रूपये मुनाफा कमाया सरकार के दिशानिर्देश पर यह स्कीम बैंकों ने 1 अक्टूबर 2017 से लागु की थी। 
         अब सवाल यही है की अमीर धनाढ्य पूंजीपतियों का खाता कभी खाली न्यूनतम नहीं होता है बैंक में जब भी खाता न्यूनतम खाली होगा तो सिर्फ गरीबों का ही खाता खाली होगा क्यों कि गरीब आदमी को बिमारी , मुकदमा ,शादी - विवाह , अकस्मात कोई मुशीबत में पैसे निकालकर खर्च करे तो बैंक उसके ऊपर जुर्माने के तौर पर दण्डित करे ? क्या यही सिस्टम व्यवस्था नियम है हमारे देश का कहाँ तक उचित है यह सब।  दुःख की बात है जो  सरकार सबकुछ जानते हुए देश की जनता को झूठे वादे   झूठी तसल्ली देकर बे मौत मारने पर तुली है।  क्या सरकार के पीछे सलाहकार के रूप में  कुछ देश विरोधी शक्तियां तो नहीं सक्रीय है? राष्ट्र हित में इसकी भी छानबीन होनी चाहिए की ऐसी कौन सी शक्तियां हैं जो देश में दंगे फसाद  अफरा तफरी मचाना चाहती है ताकि देश कमजोर होकर जर्जर हो जाये ?। राष्ट्र हित में भारत सरकार के जिम्मेदार मंत्री नेतागणों को इसपर गहराई से विचार कर अविलम्ब  सार्थक कदम  उठाना होगा क्योंकि देश विरोधी देशी विदेशी शक्तियां मौका पाते ही अपने घिनौने काम से बाज़ नहीं आने वाली हैं। 

Thursday 30 August 2018

भारत सरकार 15 मुल्कों को 34 से 37 रूपये की कीमत में पेट्रोल डीजल बेंच रही है।



सरकार द्वारा देश वासियों के साथ सीधे लूटम लूट, जनता असहाय 
Lion prem grover : Dy.Bureau Chief F.I.B. Media Intelligence Service 

आखिर वह कौन सी मज़बूरी है जो सरकार देशवासियों को लूट  कर विदेशी मुल्को कि सहायता कर रही है l           
         
  देश वासी एक दुसरे से पूंछ रहे हैं क्या हमी वो भारतीय नागरिक हैं क्या यही हमारी तरक्की और यही हमारे  अच्छे दिन हैं ? आखिर वह कौन सी मज़बूरी , कारण है जिसके लिए ऐसे अत्याचारी कदम सरकार को उठाना पड़ रहा है सरकार को देश कि जनता को स्पष्टीकरण देना ही हितकर होगा  कि ऐसा जुल्मो सितम क्योंकर किया जा रहा है  l      
 लुधियाना : प्रेम ग्रोवर :- > यह देश वासियों के लिए बड़े ही दुःख कि बात है कि हमारे देश में पेट्रोलियम पदार्थ को दोगुना तिगुना रेट पर (75 - 80 रूपये लीटर  ) बेच कर देश वासियों के साथ खिलवाड़ कर रही है और  विदेशी मुल्को को 35 सैतीस रुपये में सुप्लाई कर रही है ? जबकि हमारे यहाँ पेट्रोल न के बराबर ही निकलता है ./ दूसरी तरफ अगर कोई सरकार कि कमियों पर  देश हित समाज हित कि बात करे तो वह सरकार कि निगाहों में  देस द्रोही हो सकता है ? आखिर ऐसा जुल्म देश वासियों पर क्यों डाला जा रहा है ?
      भारत सरकार के अधिकारीयों द्वारा RTI द्वारा  जो जानकारी दी गयी है वह है अमरीका, इंग्लैंड ,इजराइल ,आस्ट्रेलिया , हांगकांग , साऊथ अफ्रीका , सिंगापूर , मारिशियास, मलेशिया के इलावा उन पड़ोसीमुल्कों को भी जिनके मुल्क में यतो पेट्रोलियम निकलता है या जो सस्ते से सस्ते में खुद पेट्रोल भण्डारण कर सकते है जैसे  ,यु.ए.ई, जोर्डन, इराक , इत्यादी जैसे मुल्क l  
    राष्ट्र हित में हम लिखना चाहेंगे की इतनी वक्त देश के नागरिक भय कौतुहल में है दूसरी बात जो है वह यह की देश विरोधी शक्तियां जो  देश अंदर बहार हैं वह कहीं जातिवाद , सम्प्रदाय वाद , क्षेत्रवाद के द्वारा बेरोजगार नौजवानों को भड़काकर अफरा तफरी माहौल पैदा कर देश को कमजोर करने के फ़िराक में है जो देश को कमजोर कर सकती हैं।  सरकार को चाहिए की ऐसा माहौल न पैदा करे और देश की जनता की मुलभुत सुविधाओं  तरफ ध्यान देकर  एक अच्छी शुरुआत करे। 


 










Friday 24 August 2018

हिमाचल में CIAB, और FIB ने संयुक्त रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया।

  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो एंव क्राइम इन्वेस्टीगेशन एन्ड एंटी करप्शन ब्यूरो ने संयुक्त रूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया। 
Naseeb Chand FIB, Media intelligence News Service यूनिट हिमाचल प्रदेश।  
देश समाज की भलाई और आपराधिक सुरक्षा की गारंटी कोई भी सरकार वगैर सामाजिक संगठनों की सहायता से नहीं कर सकती।  ऐसे ही  कार्य को समाज भलाई के कार्य हेतु  First Investigation bureau और  Crime Investigation and anti- Corruption Bureau ने कमर कस कर मैदाने जंग में पुरे देश में अग्रशित हो रही है। संगठन का मुख्य उद्देश्य  देश की सुरक्षा और आम जनता को देश समाज और खुद के प्रति क्या कर्तब्य है जनजागृति पैदा करना इत्यादि है।  

शर  15 अगस्त :पालमपुर हिमाचल :फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो   मीडिया सर्विस :>…… स्वतंत्रता दिवस  सी.आई.ऐ.बी.मुख्यालय पालमपुर मै बडी धूम-धाम से मनाया गया जिसमे पुलिस प्रशिक्षण  महा विद्यालय  दरोह से डी.एस.पी.कुल्दीप कुमार जी बतौर मुख्यातिथि सामिल हुये और डा. राजेंद्र प्रसाद govt मेडिकल कलेज से Dr.अंजली चौहान बिशेष अतिथि के रुप मैं उपस्थित हुईं.dsp कुल्दीप जी ने राष्ट्रिय  दव्ज फ्हरा कर और दीप प्रजबलित कर कार्यक्रम की सुरूआत की..

      इस मोके पर हिमांचल प्रदेश के कांगडा जिला के  पालमपुर मैं F.I.B. (फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो )के स्टेट औफिस की शुरूबात भी हुई 

      इस मोके पर  सी .आई .ऐ .बी .और FIB की और से रक्तदान महा शिविर.स्वास्थय जागरुकता शिबिर. और बिशेश तौर पर नशा बिरोधि ,अपराध एबं भ्रषटाचार के बिरुध लोगों को जागरूक किया!
     डीएसपी  कुल्दीप कुमार जी ने नशा.अपराध.भ्रषटाचार के खिलाफ़ लोगों को जागरूक करते हुए कहा की जनता के सहयोग से ही पुलिस प्रसाशन एन समाजिक कुरीतियों से लड सकते हैं ओर समाज को असमाजिक त्त्बों  से मुक्त करबा सकती है! अत: जनता को प्रशासन का शहयोग करना चाहिये!
    तत पश्चात Dr.अंजली चौहान और उनकी टीम ने स्बास्थय स्व्बन्धी लोगों को जानकारी दी जिस से समाज स्वस्थ और खुशहाल रहे.
    रक्तदान महाशिबर में सी .आई .ऐ .बी .के राष्ट्रीय  अधक्ष और एफआईबी के हिमाचल प्रदेश के निदेशक श्री नसीब सिंह ने रक्त दे कर शुरुबात की और इस अबसर पर स्थानिय लोगों ओर संस्था के स्द्स्यों ने बढ चड के हिसा लिया !
    अत: नसीब सिंह जी ने संस्था के कार्यप्रणाली के बारे मै बिस्तरीत जानकारी जनता को दी! इस मोके पर सी आई ऐ बी संस्था ने देश भक्ती का गाना भी समाज को समर्पित किया जिसे सी आई ऐ बी के यूट्यूब clenal CIAB HP INDIA  पर देखा जा सकता है
    CIAB  and F.I.B. हिमाचल प्रदेश में  संगठन का नया कार्यालय 
फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B.  मुख्यालय पंजाब में स्वतंत्रता दिवस को नशा विरोधी व् जागृति दिवस के तौर पर मनाया गया का दृश्य।




थोड़ी तकनीकी कार्य से हुयी असुविधा के लिए खेद है।  F.I.B.

Friday 17 August 2018

देश का बेदाग़ महान नेता को FIB, का आखरी सैल्यूट।

भारत के  बेदाग़ महान नेता को  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (FIB, ) का श्रद्धा सुमन  सैल्यूट।
Dr. Bharat : Director > First Investigation Bureau ,

 मौत = काल तो एक शाश्वत सत्य है, बाकि अगर कोई है तो वह है मानव द्वारा किये गए कर्म यही एक इतिहास बन कर भविष्य में आने वाली पीढ़ी जनरेशन का मार्ग दर्शन कराती हैं।  अटल बिहारी वाजपेयी जी की मौत ने पुरे देश की जनता आवाम को झकझोर कर रख दिया है। अटल जी की मृत्यु से जो देश की जगह खाली हुयी है उसको तो कभी पूरा नहीं किया जा सकता , लेकिन अगर उन्हें जीवित रखना है तो हम सभी को उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके बताये  राष्ट्रीय कार्य  आगे बढाकर देश सेवा करे यही हमारी अटल जी को  सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

Thursday 16 August 2018

राष्टीय पर्व स्वतन्त्रता दिवस को नशा विरोधी जागृति दिवस के तौर पर मनाया गया।

 F.I.B. की तरफ से  राष्ट्रीय  पर्व स्वतन्त्रता दिवस को नशा विरोधी जागृति दिवस के तौर पर मनाया गया। 
F.I.B. Media Intelligence Serice 
जबतक भ्रष्ट नौकरशाही ,  तथाकथित राजनीतिक ,  समाज के अंदर छुपे गद्दारों  को नंगा करके  सामजिक बहिष्कार  काने के लिए  धार्मिक ,सामजिक  संगठने  और जनता खुल कर नहीं आतीं  तबतक न तो नशा रूपी जहर  और नशे के सौदागर ही ख़त्म नहीं हो सकता au।  दूसरी तरफ सरकार अगर वास्तव  में  नशे के प्रति गंभीर है तो बे रोजगार   नौजवानो को नौकरिया और रोजगार मुहैया करना जरुरी है   वार्ना सब बेइमानी होगी।  
        लुधियाना : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो मीडिया सर्विस :  राष्ट्रीय अपराध व् नशा  विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस  ' FIB फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की तरफ से स्वतंत्रता दिवा को  ब्यूरो के डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. भारत की अध्यक्षता में ब्यूरो के कार्यालय न्यू  कुन्दनपुरी में बढ़ी ही धूमधाम दे मनाया गया। झंडा फहराने की रस्म संयुक्त रूप में डॉ. भारत , बी.के. वर्मा , मैडम अनीता शर्मा , प्रेम ग्रोवर ,और रतनचंद ने अदा की।  इस मौके पर डॉ. भारत  ने स्वतंत्रता दिवस की पुरे देश वासियों को  बधाई देते हुए  मिलजुलकर रहने और देश विरोधी ताकतों से सजग रहने की अपील की।  साथ ही डॉक्टर भारत   , ओकार सिह पूरी , बी के वर्मा, अनीता शर्मा , प्रेम ग्रोवर ने सभी ने जोर देकर कहा की नशे रूपी जहर को ख़त्म करने के लिए हमसबको मिल कर प्रयास करने चाहिए अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सक्ती l  क्योंकि   आज जिस तरह पंजाब सहित  पुरे देश में युवा नशे के दलदल में फंसकर अपना और अपने परिवार का सत्यानाश करने पर मजबूर है उसके लिए सीधे सीधे देश के तथाकथित  जिम्मेदार नेता , भ्रष्ट नौकरशाही , समाज के अगुआई का दम्भ भरने वाले राजनीतिज्ञ और कहीं न कहीं हम सभी  जिम्मेदार है। समाहरोह में डायरेक्टर इंचार्ज डॉ. भारत के अलावा संगठन अध्यक्ष ओंकार सिंह पूरी, प्रसिद्ध समाजसेवक  एवंFIB के जाँच अधिकारी बलविंदर कुमार वर्मा , मिठड़ा पंजाब के चीफ व् FIB के डीप्टी ब्यूरो चीफ प्रेम ग्रोवर , FIB के महासचिव रत्तनचंद, बेलन ब्रिगेड के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व्  FIB की उपाध्यक्ष अनीता शर्मा , पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर के प्रमुख व् FIB के अधिकारी  संजय गुप्ता , FIB के ख़ुफ़िया अधिकारी इन्दर व् रिपोर्टिंग ऑफिसर राकेस जैवाल , अधिकारी गुरविंदर सिंह , अधिकारी सोहन कुमार साहनी , अधिकारी ह्रदय राम ,बलविंदर  आनंदपुर साहिब , अरुण कुमार ,विनोद यादव ,कमल सिंह के अलावा सदस्य गण  व्  इलाके के प्रसिद्ध दलीप सिंह व् अन्य गणमान्य उपस्थित थे।      
लुधियाना: 15  अगस्त 2018: (FIB media)::
आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनगिनत आयोजन हुए।  इन्हीं में से एक यादगारी आयोजन था जो FIB अर्थात फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और अन्य सहयोगी संगठनों ने न्यू कुंदन पूरी में कराया। इसका आयोजन तिरंगे के जानेमाने प्रेमी डाक्टर भारत हर वर्ष करते हैं। इस बार उनके साथ बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा,  पंचमुखी हनुमान मंदिर के संजय गुप्ता, पत्रकार प्रेम ग्रोवर, समाज सेवी बलविंदर कुमार वर्मा, ब्लॉग मीडिया की तरफ से रेक्टर कथूरिया और प्रदीप शर्मा, आर टी आई एक्टिविस्ट श्रीपाल शर्मा सहित कई लोग सक्रिय रूप में शामिल हुए। 

तिरंगे को सलामी देने के बाद जहाँ इन लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की बधाईयां दे वहीँ यह भी याद दिलाया कि  हिन्दोस्तान और पाकिस्तान दोनों तरफ के पंजाब ने बंटवारे के इस दुखद मौके पर अपनों की हत्याएं देखी हैं, घरों के उजाड़े देखे हैं, बहु बेटियों की इज़त लुटती देखी है--इस लिए उनके आंसुओं और उनकी दुखद यादों को याद रखना भी आवश्यक है। हम नहीं भूल सकते कि किस तरह बहुत से लोग आबादियों के तबादले में शव बना दिए गए। उनके शवों को अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं हो सका। खून से लिथड़े हुए उन दिनों और रातों को भी याद रखना होगा तांकि विभाजन करने की साज़िशों का दोहराव दोबारा होने से रोका जा सके। गौरतलब है कि अब फिर से इसी तरह के साज़िशी तत्व सिर उठा रहे हैं। उनको नाकाम करना ही तिरंगे को सच्ची सलामी होगी। 

बेलन ब्रिगेड की प्रमुख और  FIB की उपाध्यक्ष अनीता शर्मा ने नशे का मुद्दा भी उठाया और इस पर दुःख ज़ाहिर किया कि कोई भी सरकार इस मुद्दे पर कोई ठोस रणनीति बनाने को तैयार नज़र नहीं आती। तरह तरह की चालाकी भरी बातों और बहानों से ही असली मुद्दे को इधर से उधर सरका कर गुम कर दिया जाता है। इसलिए हमें खुद ही उठना होगा। सरकारों से कोई भी उम्मीद छोड़ कर खुद ही आगे आना होगा। नशे को अपनी व्यक्तिगत पारिवारिक समस्या समझना होगा। तभी इसे दूर करने की संभावना बन सकती है। 
इसी चर्चा को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवी बलविंदर कुमार वर्मा ने कहा कि कोई भी सरकार इस पर कुछ नहीं करेगी क्यूंकि सरकार को शराब से आमदनी होती है। इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी कि अफीम-भुक्की इत्यादि खोल दी जानी चाहिए तांकि "चिट्टे" जैसे हत्यारे नशे को रोका जा सके। उन्होंने अफीम से होने वाले औषधीय फायदे भी गिनवाए। 

FIB प्रमुख डाक्टर भारत ने नशे के नेटवर्क और चक्रव्यूह की जानकारी बहुत ही सादगी भरे शब्दों में दी और बताया कि समस्या अंतर्राष्ट्रीय है। नशा और नशे का व्यापार वास्तव में देशी-विदेशी आतंकी संगठनों का  मुख्य हथियार भी है और उनकी आर्थिकता की रीढ़ की हडडी भी। इसलिए इसे समाप्त करना किसी एक सरकार के बस में ही नहीं।   विश्व को इसके खिलाफ एकजुट होना ही होगा। डाक्टर भारत ने कहा कि FIB संगठन इस मकसद के लिए अब पहले से ज़्यादा सक्रिय है और बहुत कुछ कर भी रहा है लेकिन हम इसका खुलासा यहाँ सब के सामने नहीं कर सकते क्यूंकि यह देश और समाज की सुरक्षा से जुड़े मामले हैं। 

पत्रकार और ट्रॉफ़ीमेकर प्रेम ग्रोवर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के प्रतीक चिन्ह और मालाएं भी  भेंट की। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त और अपराध मुक्त करने के लिए जो प्रयास डाक्टर भारत कर रहे हैं हम सभी इस काम में अब उनके साथ हैं।  कोई उनको अकेला न समझे। 

आनेवाले दिनों में FIB का एक नया रंगरूप सभी के सामने आएगा जिस पर संगठनात्मक कार्य ज़ोरशोर से जारी है। अब कोई भी अपराधी FIB की बाज़ निगाहों से बच नहीं पायेगा। हम इस तरह के तत्वों की गुप्त जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को देकर राष्ट्र और समाज को सावधान करते रहेंगे। आवश्यक होने पर इसकी संक्षिप्त सूचना मीडिया के ज़रिये भी दी जाएगी। 
इस आयोजन में देश भक्ति के रस में डूबे गीतों ने आसपास के सारे माहौल को गहरी संवेदना से भर दिया और उन सभी की यादों में आँखें नम हो गयीं जो देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तो गए लेकिन लौट के घर न आये। कार्यक्रम में उन शहीदों को याद करते हुए नमन किया गया।



Sunday 5 August 2018

2019 में होने वाले चुनाव बैलेट पेपर पर होना चाहिए।

देशके सभी राज्यों में होनेवाले चुनाव बैलेट पेपर पर हो। Onkar Singh puri : First Investigation Bureau  Media Service 22 . 2 . 2019 दुबारा प्रसारित 
भारत सरकार के प्रधानमंत्री  द्वारा किये जा रहे काम से जहाँ बहुत से लोग खुश हैं  वहीँ बहुत से लोग तरह तरह  के दोषारोपण भी लगा रहे हैं की जब से मोदी जी आये तब से मध्यम और गरीब लोगों का जीना हराम हो गया है ? भिखारी का कटोरा तक खाली खाली, देश के हालत  ठीक  नहीं खैर यह एक अपवाद है भविष्य ही तै करेगा की क्या सही है क्या गलत।   
          पट्टी  तरनतारन : ओंकारसिंह पूरी :अध्यक्ष > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो : जिला तरनतारन के पट्टी इलाके में FIB, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की जनजागृति अभियान के तहत एक विशेष बैठक  तरसेम लाल के अस्थान पर जनसम्पर्क अधिकारी सुरिंदर कुमार की अगुआई में हुयी जिसमे संगठन के प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी ने विशेष तौर पर भाग लिया। इस बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओ के इलावा  इलाके के गणमान्य लोगो में  संजीव कुमार , विजय कुमार ,सुखविंदर सिंह ,रवि कुमार गुप्ता , दलजीत सिंह ,रोहित कुमार , अवतार सिंह ,कुलदीप सिंह अत्यादि अनेक लोगो ने भाग लिया। 
        इस बैठक में स्थानीय संस्यओ के आलावा  देश के मौजूदा हालत पर चर्चा की गयी।  बैठक में भारत सरकार  व् इलेक्शन कमीशन से मांग की गयी की देश की जनता के विश्वास  बहाली के लिए EVM की जगह बैलेट पेपर पर मतदान करवाया जाये।  
                             पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जो विडिओ वायरल हुआ 
     अभी पिछले दिनों पुलिस कर्मियों द्वारा औरतों महिलाओं पर लाठी चार्ज कर उन्हें पीटते हुए गाड़ियों में ठूस रहे थे औरते इस बात का विरोध कर रहीं थीं की हम लोग हाथी या पंजे पर बटन दबा रहीं है तो वह कमल पर जा रहा है बत्ती कमल की जल रही है। 

Saturday 4 August 2018

न हिन्दू धर्म ,न मुस्लिम धर्म, न सिखधर्म खतरे में अगर खतरे में है तो अपना वतन खतरे में।

 आने वाले समय में सुरक्षा बलों व खुफ़िया एजेंसियों  की सतर्कता जरुरी। 
 Dr.Bharat  :- First Inestigation Bureau  > intelligence Media  Service
विदेशी आतंकी गुटों से ज्यादा देश में मौजूद देश विरोधी ताकतों से ज्यादा खतरा है ,  अगर सरकार वास्तव में आंतरिक सुरक्षा के प्रति गम्भीर है तो सुरक्षा बालों को  घर में छुपे विभीषण और आस्तीन में छिपे सफेद लिबास में काले भेड़ियों को बेनकाब करना जरुरी है।  
      ख़ुफ़िया सुचना के मुताबिक  शिव भक्तो के अलावा  15  अगस्त , रक्षा बंधन , कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश पूजा  जैसे अन्य त्योहारों पर  आतंकी हमले का खतरा बना हुआ है।  ऐसे देश विरोधी आतंकी खतरा के मद्दे नजर  सुरक्षा बलों के साथ  देश के नागरिको को भी पुलिस प्रशासन का सहयोग खुलकर करना, संदिग्ध व्यक्तियों ,संदिग्ध वस्तुवो की सुचना पुलिस को तुरंत देना  समय की मांग है।  

       वैसे  आज के मौजूदा समय में तथाकथित राजनितिक द्वारा अपने स्वार्थ हेतु किये जा रहे षड्यंत्रो से जातिवाद ,सम्प्रदायवाद , क्षेत्रवाद , राजनीतवाद , धर्मवाद , जैसे आंदोलन  जलूसों से देश की एकता जर्जर होती जा रही हैं इस लिए देश वासियों को सर्व प्रथम  देश की एकता अखंडता के लिए कोशिश करनी चाहिए और इस बात पर ध्यान देकर याद रखना  कि  देश सलामत है तो आप ,आपका घर परिवार ,आपका धर्म सुरक्षित रह सकता है। इस लिए यह हर नागरिक का फ़र्ज़ और धर्म है की देश की एकता अखंडता के लिए हमेसा तत्पर रहे क्यों कि एक जागरूक नागरिक ही देश समाज को संगठित खुशहाल रखने में अपनी भूमिका निभा सकता है।