Tuesday 23 March 2021

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म का कार्य है।

जय माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी ने मेडिकल कैंप व् राशन वितरण किया। 

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  F.I.B. मीडिया सर्विस 

 अनादि काल से मानव मानव की सेवा में अपना योग दान देता  आ रहा है और आज भी बहुत सी  सामाजिक  संस्थाएं अपने सामजिक कार्य  को बहुत ही शानदार तरीके से निभा रही हैं। इस कड़ी में जय मां चिंतपूर्णी सेवा  सोसाइटी  ने जहाँ अपना 41 वा राशन वितरण समाहरोह  कुलभूषण गोयल ,सुखदेव गोयल ,विनय गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया वहीँ फ्री मेडिकल कैंप भी लगाकर नयी शुरुआत कर 70 के करीब लोगो का चेकअप कर डॉक्टरों द्वारा सहयोग दिया गया। 

इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि  प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया PTI के चेयरमैन व हिन्दसमाचार ग्रुप के मुख्य संपादक श्री विजय चोपड़ा जी अपने साथ योगाचार्य वरिंदर शर्मा सहित पधारे ।  



        वहीँ विशेष मेहमानों में फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. के राष्ट्रीय   निदेशक चेयरमैन डॉक्टर भारत , जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान  व् फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के सामाजिक अधिकारी  अश्वनी शर्मा , पूर्व ADCP शतीश मल्होत्रा ,अकालीदल के नेता विजय दानव, दलजीत सिंह ग्रेवाल , नरेश धीमान , लुधियाना महिला  सोसाइटी प्रधान पिंकी शर्मा , कुलदीप कौर ,सुखविंदर भल्ला , पार्षद अनिल पारती , F.I.B. के अधिकारीयों में  अनूप कुमार , सुभाष भरद्वाज ,रामस्वरूप, मोहित वर्मा , समाज सेवक मोती भनोट , नोबल फॉउन्डेशन  के चेयरमैन  राजिंदर शर्मा ,रविंद्र शर्मा , पंकज गुप्ता राहुल गुप्ता ,ज्योति कपिला, डॉक्टर राजेश  अरोड़ा ,  अपने साथियों सहित  सेवाएं दी। इस मौके पर  गणमान्य उपस्थित थे। 
  यह एक सत्य है 
 मानव सेवा  सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। 

Tuesday 16 March 2021

सरायमीर आदर्श रेल स्टेशन समय की मांग है

कुछ क्या सभी ट्रेनों का ठहराव अति आवश्यक 

F.I.B. ( First Investigation Bureau ) Media Intelligence

सरायमीर क्षेत्र से सम्बंधित अनेक हस्तियों ने विश्व में अपना और अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सरायमीर के नजदीक Village = गांव  मसलमपट्टी  पकिस्तान के पूर्व आर्मी चीफ = जनरल  मिर्जा असलम बेग का पुस्तैनी घर , अमेरिका में नबर एक उद्दोगपति जो अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा और जो बाईडे जैसों  के खाश मित्र फ्रेंक इस्लाम ,  सीरिया में  वर्तमान मौजूदा  राजदूत  हिफ्जुल रहमान, मारीशश के पूर्व राष्ट्रपति कसिमुद्दीन  जैसे अनेक लोगों के परिवार का रहना और देश के विभिन्न  क्षेत्रों में  आना जाना जैसा क्षेत्र,  मिनी जापान के नाम से विख्यात कारोबारी क्षेत्र सरायमीर  ,
       गत दिनों विशेष प्रयोजन के कार्य हेतु  राष्ट्र हित में समर्पित कार्य करने वाला  गुप्तचर मीडिया संगठन  ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो )F.I.B. के  डायरेक्टर डॉक्टर भारत का  आगमन सरायमीर में  हुआ,  जिनकी विशेष मीटिंग  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के विशेष अधिकारी राजकिशोर के निवास स्थान पर हुई ,  जिसमे एफ.आई. बी. के निदेशक डॉक्टर भारत   रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष  अमृतलाल के आलावा अन्य पदाधिकारियों में  अरविन्द सेठ ,शिवम् चौरसिया ,अबु मंजर , सादिक अज़मी ,आमिर इस्लाही , दसरथ कुमार ,  सम्लित हुए।  इस बैठक में समिति के अधिकारीयों ने मांग करते हुए अनुरोध किया कि सरायमीर रेलवे स्टेशन से लगते  क्षेत्रों के  लोगों की सुविधा  देखते हुए जहाँ इस स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन होना चाहिए वहीँ यहाँ से  पुरे देश के क्षेत्रों में हजारों की संख्या में आने जाने वाले यात्रियों को  देखते हुए सरयू यमुना एक्सप्रेस 04650  डाउन , ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 09045 /46 ,उत्सर्ग एक्सप्रेस 05084  का ठहराव सुनिश्चित किया जाये।  जिससे जहां   आने जाने   वाले यात्रियों लोगों को हो  रही परेशानी से   छुटकारा मिलेगा  वहीँ लाखों रुपए की आमदनी  का इजाफा सरकार के  रेलवे विभाग को  होगा, जब की इस सम्बन्ध की मांग   समिति भारत सरकार के रेलवे विभाग से कर  चूका है।   

  
                               वरिष्ट्र पत्रकारों से वार्ता करते हुए F.I.B.  के राष्ट्रीय निदेशक   डॉक्टर  भारत 

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन  ब्यूरो  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर  भारत , सरायमीर रेलवे  संघर्ष समिति के पदाधिकारियों  में  अध्यक्ष अमृतलाल , अरविन्द सेठ ,शिवम् चौरसिया ,अबु मंजर , सादिक अज़मी ,आमिर इस्लाही , दसरथ कुमार , विशेष मीटिंग के उपरांत  संयुक्त फोटो ,

       इन सभी बातों की गम्भीरता को देखते  हुए फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने रेलवे विभाग , माननीय प्रधानमंत्री , माननीय राष्ट्रपति इत्यादि को Reports भेजते हुए अविलम्ब ध्यान  दिए जाने की मांग की  , और अपनी रिपोर्ट में उल्लेख करते हुए     जहाँ इस रेलवे स्टेशन से लाखों रूपये की आमदनी होती हो और यहाँ से पुरे देश में आसाम से लेकर गुजरात तक, कश्मीर से  लेकर कन्या कुमारी तक लोगों का आना जाना लगा रहता है ऐसे में इस रुट से आने जाने  वाली ट्रेनों का उप डाउन का ठहराव न होना जहाँ इस इलाके के लोगों  साथ सौतेला वयोहार और जघन्य अत्याचार वाली  ज्यादती है वही सरकार  और रेलवे विभाग खुद अपने पैरों पर  कुल्हाड़ी मरना   कहावत  चरितार्थ होगी, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो माननीय प्रधानमंत्री महोदय और सम्बंधित विभाग    पुरजोर अपील करती है की राजनीतिक  लफड़े ब जी से ऊपर उठकर अविलम्ब ध्यान  दें।  


डॉक्टर भारत