Sunday 30 September 2018

इन पांच तरीको से आप अपनी छठी इंद्री को जागृत कर सकते है

प्रकृति शक्ति के रहश्य  को जानने की शरल विधि 
Dr. Bharat > Director : - F.I.B. Intelligence Media Service 
आपकी सेवा में डॉ. भारत  : डायरेक्टर  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. की तरफ से उस गूढ़ रहश्य की जानकारी दे रहे हैं , जिसपर अमल करके  आप अपने जीवन की धरा को बदल कर इस मानव शरीर और अखिल ब्रह्माण्ड की गहराइयों में उतर कर बहुत कुछ पा सकते हैं कृपया अवश्य ध्यान दें । 

Saturday 29 September 2018

अराजकतत्वों ने आजमगढ़ जिले में आंबेडकर मूर्ति को खंडित कर साम्प्रदाईक तनाव को भड़काया।

आंबेडकर मूर्ति को खंडित कर तनाव बढ़ाने की कोशिश। Pardeep kumar maurya : F.I.B. Media Service
समाज विरोधी तत्वों का कोई दीन धर्म नहीं होता ऐसे लोगों की सोच एक जानवर की तरह होती है।  ऐसे लोग किसी न किसी खुरापात में रहकर जहाँ पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हैं वहीँ समाज में अफरा तफरी मचाने का प्रयास कर  भय ब्याप्त करते हैं ,ऐसे लोग सिर्फ सामाजिक और क़ानूनी दण्ड के हकदार होते हैं। 
      आजमगढ़ : प्रदीप  मौर्य > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  > जिले के फरिहा  बाजार  ( थाना निज़ामबाद )से एक किलोमीटर  की दूरी पर  बनगांव जो लखनऊ मार्ग  पर पड़ता है।  यहाँ पर  अस्थानीय ग्रामीणों ने  अपनी श्रद्धा के मुताबिक  संविधान  निर्माता  डॉ .भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा स्थापित कर एक पहचान  बनाकर  अपनी श्रद्धा सुमन देते रहते हैं।  रातके अँधेरे में कुछ शरारती तत्वों ने  मूर्ति को खंडित कर  साम्प्रदाइक तनाव पैदा करने  व्  आपसी भाई चारे को ख़राब करने की कोशिश की। 
    इस बात की जानकारी  लगते ही  आसपास के लोग एकत्रित होना शुरू  हो गए और  गुस्से में प्रोटेस्ट करते हुए रोड जामकर धरना देने लगे। मामले की  सुचना  पुलिस थाने तक पहुँचते ही पुलिस फ़ोर्स के साथ  घटना अस्थल पर पहुंचकर  हालत को सभालने का प्रयास किया।  इस बीच सूचना  पाकर  दीदारगंज  क्षेत्र  के विधायक  ( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ) सुखदेव राजभर ने  अस्थानीय लोगों  को समझा बुझा कर  धरना  समाप्त करवाया , पुलिस दोषियों की तलाश में लगी है।    

Friday 28 September 2018

क्या हम वास्तव में शहीदों के बताये हुए मार्ग पर चल रहे हैं?

F.I.B. ने शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को प्रेरणा दिवस के तौर पर मनाया । 
Dr. Bharat :> Director F.I.B. = First Investigation Bureau
शहीदों के नामपर पुरे देश में कई तरह के प्रोग्राम = आयोजन कर श्रद्धांजलि दी जाती है , ज्यादातर सामाजिक संगठन और रराजनीतिक पार्टियां जोर शोर से दिखावा करके बाद में कौन किसका सब कुछ भूलकर अपने काम से।  बहुत कम ही है जो सही मायने में लोगों में जनजागृति पैदा कर पाते हैं की आजकल  की जनरेशन नौजवान पीढ़ी का देश , समाज के प्रति क्या कर्तब्य है उन्हें क्या ऐसे कार्य करना चाहिए क्या नहीं जिससे उनकी जिंदगी सार्थक हो।    
महान क्रन्तिकारी शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह के एक सौ ग्यारहवें जन्म दिवस के मौके पर  राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस "फर्स्ट इंवेस्टगेशन ब्यूरो " की तरफ से  मुख्य कार्यालय  न्यू कुन्दनपुरी सिविल लाइन्स में  ब्यूरो के निदेशक डॉ. भारत की अध्यक्षता में   प्रेरणा दिवस के तौर पर मनाया गया।   डॉ. भारत ने ब्यूरो के सदस्यों से अपील की कि  वे  राष्ट्र व् समाज की एकता ,अखंडता , खुश हाल और शक्तिशाली भारत देश के लिए कार्य करे , दिखावे खोखली और गन्दी राजनीति से दूर रहें।  डॉ. भारत ने आगे कहा की शहीदों ने जिस मक्सद के लिए अपने प्राणो की आहुति दिए क्या वास्तव में हमसब उसका पालन कर रहे हैं?  हमारी सच्ची श्रद्धांजलि तभी सार्थक होगी जब हम ष्शहीदों की उस मिशन को आगे बढ़ाये जिस मिशन के लिए वे शहीद हुए हैं।   
      आजकल  नशीली वस्तुओं के सेवन से आनेवाली जनरेशन को बचाना के लिए  , देश को राजनितिक दगाबाजों से देश समाज को बचाने के लिए  , और भ्रस्टाचारियों और सफ़ेद लिबास में छिपे काले भेड़ियों से देश को बचाने के लिए शहीदों की कुर्बानियों को आगे रखकर  एक कस्म  एक प्रतिज्ञां लेनी चाहिए की हम सब इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं इस देश की भलाई के लिए ही कार्य करेंगे और बुराइयों से दूर रहेंगे।  अगर हम ऐसा प्रण लेकर और इसपर अमल करे तभी हमारी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।  

Saturday 22 September 2018

रजनीतिक महारथी द्वारा संचालित नकली शराब फ़ैक्टरी का भंडाफोड़।

रजनीतिक नेता अवैध नकली शराब बनाने के आरोप में गिरफ्तार।
dasrath kumar :-  F.I.B. Media Service 
शराब चाहे असली हो या नकली  शराब ने इतने घर बर्बाद कर कितनो की जिंदगी तबाह की है इसका आंकड़ा न तो पुलिस, न ही सरकार  के पास है और न ही किसी मीडिया के पास ।लेकिन यह सत्य है की अनगिनत घरों जिंदगियों की बर्बादी का कारण शराब ही है। लेकिन फिर भी पुरे देश में सरकार की करोड़ों अरबों रूपये की  आमदनी शराब  द्वारा ही होती है , वाह रे शराब तूँ कितनी अच्छी तूँ कितनी खराब ? ,  शराब व् नशीली वस्तुओं के विरुद्ध  लोगों में जनजागृति हेतु पिछले हफ्ते ही  सामाजिक मीडिया संगठन फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से आजमगढ़ के क़स्बा सरायमीर में  बैठक कर लोगो को आगाह कर इस बुराई से दूर रहने का आह्वान भी किया गया था। 
        आजमगढ़   उ. प्र. : मीडिया एजेंसी  : > जिले के  कप्तानगंज थाना के अंतर्गत के डिवानियाँ  गांव  इस्थित रामनयन स्मारक महिला विद्यालय   जो दो तीन साल से बंद था , के अंदर  अवैध शराब की फॅक्टरी  धड़ल्ले से चल रही है।  पुलिस ने जब गोपनीय तरीके से पता लगाया तो मालूम हुआ की यह शराब का अवैध कारोबार  का गोरख धंधा  राजनीत के  खिलाडी सुरेंद्र मिश्र जो तीन साल पहले  अतरौलिया क्षेत्र से BSP, के विधायक थे  बाद में सत्ता परिवर्तन के बाद ये  जनाब  BJP. के भगवा चोला पहन कर बीजेपी  में शामिल हो गए और उन्होंने  थोक में शराब सप्लाई  और नकली शराब बनाने  की फैक्ट्री ही खोलकर  लाखों कमाने  और लोगों को शराब के द्वारा बर्बाद करने लगे। पुलिस ने  छापा  मारकर सुरेंद्र मिश्र को साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया , जो शराब बरामद हुयी है  उसकी कीमत  50  लाख रुपये से अधिक है।   

Friday 21 September 2018

आजमगढ़ के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़।


गोलीसे  घायल बादमाश गिरफ्तार चौकी इंचार्ज को भी हाथमें गोली लगी।  Pardeep kr.maurya : F.I.B. Media Intelligence Service
अगर पुलिस प्रशासन का डर खौफ न हो तो , आम नागरिको का जीना हराम हो जाता ,  पुलिस सुरक्षा बल का काम ही है की शांति व्यवस्था बनाकर नागरिकों को सुखशांति के साथ जीने का अधिकार प्रदान करना ।       आजमगढ़ से प्रदीप मौर्य :-  चोर उचक्के , लुच्चे लफंगे ,गुंडे बदमाश हमेसा से ही अपराध का बढ़ावा देने का ही कार्य करते हैं। ऐसे लोगों में  मानवता नाम की कोई चीज नहीं होती ऐसे लोग हमेसा कोई न कोई खुराफात कर लोगों का जीना हराम कर देते हैं।  
    घायल बदमाश का इलाज करते पुलिस  
 इन्ही कड़ी में पुलिस प्रशासन के लिए सिरदर्द बना गैंगेस्टर बदमाश  22 वर्षीय कलीम  जिसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं और इसके ऊपर  पचीस हजार रूपए 25000 का इनाम भी है

                  किसी मुखबिर द्वारा कोतवाली पुलिस को सुचना मिली की कलीम गायत्री चौक के पास अपने साथियों के साथ कोई आपराधिक घटना को अंजाम देने के फ़िराक में हैं। 
     पुलिस ने पुलिस हेड क्वाटर सुचना देकर फाॅर्स के साथ बदमाशों की गिरफ़्तारी की योजना को अंजाम देकर करवाई शुरू करदी। पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने को कहा , जवाब में बदमाशों ने अपने हथियार से फायरिंग शुरू करदी। जवाब में पुलिस  ने भी गोली चलानी शुरू कर दी क्रास फायरिंग में जहाँ लालगंज चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध कुमार के हाथ में गोली लगी वहीँ बदमाश कलीम के पैरों में पुलिस की गोली लगने से घायल होकर गिर गया , इस बिच दूसरा बदमाश राहुल मौके से फरार होगया।  पुलिस ने घायल बदमाश को चिकित्सा हेतु हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 

Wednesday 19 September 2018

निर्भीक कलम के सिपाही की आकस्मिक मृत्यु पर शोक की लहार।

C I A B , and  F I B , ने श्रद्धांजली  अर्पित कर नमन किया। 
Naseeb Singh : Crime Inestigation & Anti-Corruption Bureau And First Inestigation Bureau,
दुनियां में अगर कोई सत्य है तो यह है मृत्यु , मृत्यु ही है जो एक अटल और सत्य है, बाकि तो नजरों का भ्रम ही है। लेकिन जब मानव अपने जीवन सफर को पूर्ण कर के इस दुनियां से कूंच करता है तो दुःख नहीं होता , परन्तु जब वह आधे अधूरे जीवन सफर में अपने कार्य को पूरा किये बगैर चला जाता है तो चाहने वालों को जो दुःख होता है उसका वर्णन करना कठिन होता है। 
        पालमपुर  कांगड़ा  हिमाचल प्रदेश  :- विगत दिनों नार्थ इंडिया पत्रकार एसोसिएशन के हिमाचल राज्य अध्यक्ष उपासना शर्मा की आकस्मिक निधन हो गया।  जिसकी खबर पाते ही  पत्रकारिता जगत में शोक की लहार ब्याप्त हो गयी। ज्ञांत हो की उपासना शर्मा एक निर्भीक और जुझारू किस्म की पत्रकार थी , अगले महीने हिमाचल के मनाली क्षेत्र में राष्ट्रिय सम्मलेन की तैयारी में थी और उनकी तैयारी प्रेस जगत की कठिनाइयों को दूर करने और प्रेस की मजबूती के लिए कार्य को आगे बढ़ाना था लेकिन समय के कालचक्र ने हम सबसे दूर कर दिया। 
        इनकी मृत्यु की खबर पाकर   ( CIAB ) क्राइम इन्वेस्टीगेशन व्  एंटी करप्शन ब्यूरो   एंव  ( F.I.B.) फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  के कार्यकर्तावों की संयुक्त बैठक पालमपुर के संगठन कार्यालय में CIAB, के राष्ट्रिय चेयरमैन  व    FIB, के प्रदेश अध्यक्ष  नसीब सिंह की अध्यक्षता में हुयी।  बैठक में उपासना शर्मा की मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए  दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।  
        उपासना शर्मा की मृत्यु पर F.I.B. के राष्ट्रिय निदेशक डॉ. भारत ने दुःख व्यक्त करते हुए  उनकी आत्मिक शांति के लिए से  और इस दुःख की घडी में परिवार को सहन शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

Tuesday 18 September 2018

F.I.B. की तरफ से आजमगढ़ में दहेज़ व् नशा विरोधी बैठक का आयोजन।

 जज्बा और लगन हो तो आप किसी भी बुराई से लड़ सकते हैं बस कुछ करने की हिम्मत होनी चाहिए। 
dasrath kumar  F.I.B. media service 


राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया FIB, के जिला पदाधिकारियों की तरफ से  सरायमीर में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। 

    बैठक में आपसी भाई चारे पर जोर देकर दहेज़ ररूपी कोढ़  व् नशे  से बर्बाद हो रही नौजवान पीढ़ी को अगाह किया गया की अगर अपने समाज अपने देश को अपने आपको इस बर्बादी के दलदल से बचाना है तो इन दो बुराइयों से दूर रहकर ही तरक्की के रास्ते पर चल सकते हैं। 
       प्रदीप कुमार मौर्य : >आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश :-  राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस ( F.I.B.) फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो > यूनिट आजमगढ़  की तरफ से जिले के विश्व विख्यात  क़स्बा सरायमीर  में दिनांक 17 सितम्बर को  जिले के महा प्रधान = सरपंच - एव F.I.B. के मंडल सामाजिक अधिकारी  शिवकुमार ( बब्लू यादव ) के कार्यालय खरेवां मोड़ पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को सफल बनाने में सुचना अधिकारी दशरथ कुमार ने पूर्ण प्रयास किया। इस बैठक में  संगठन  के पदाधिकारियों में बब्लू यादव के आलावा दशरथ कुमार , अखिलेश जैसवालF.I.B. विशेष सदस्य व  ( नगर अध्यक्ष  बी.जे.पी.) वसीम अहमद ( पप्पू पेजर )F.I.B. सामाजिक अधिकारी  व नगर सभासद , अधिकारी सुरेंदर विश्वकर्मा ,  अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य, अन्य पदाधिकार सदस्यों में पंकज कुमार, कमलेश मौर्य , प्रीतम , शैलेश गौड़. सुबोध चौहान , शिव प्रसाद शर्मा , रामचन्द्र यादव , सभाजीत , इत्यादि ने भाग लिया। नगर अध्यक्ष रामप्रकाश यादव जो फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के जिला सामाजिक अधिकारी हैं  बाहर होने की वजह से बैठक में भाग नहीं ले सके।   
      इस औसर पर  दसरथ कुमार ने दहेज़ प्रथा को एक अभिशाप  और कोढ़ जैसी बीमारी बताते हुए कहा कि अगर समाज में नई क्रांति लानी है और किसी बहन बेटी की जिंदगी को खुश हाल रखना है तो हमें मिलकर इस दहेज़ प्रथा को बंद करना और कराना पड़ेगा।  दसरथ कुमार ने FIB, संगठन के विषय में जानकारी देते हुए सभी को देश समाज की सेवा सुरक्षा  पुलिस प्रशासन और सरकार को सहयोग देने की अपील की। 
      इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी सुरिंदर विश्वकर्मा ने कहा की हमें हर महीने ऐसे ही मीटिंग करके एक दूसरे के सुख दुःख में भागी होते हुए संगठन के कार्यों को जन जन तक पहुँचना ही लक्ष होना चाहिए। 
      इस बैठक में संगठन के मंडल अधिकारी व  महा प्रधान बबलू यादव ने नशीली वस्तुओं से दूर रहने की अपील की , इन्होने आगे कहा की नशा   नाश करने वाली वह भयंकर रोग है की जिसको यह लत लग जाती है  वह खुद तो खुद लेकिन पुरे परिवार का बेड़ागर्क कर सब सत्यानाश कर देता है।  इस लिए आपलोग जहाँ तक हो सके नशा से दूर रहे और दूसरों को भी नशे  से रोकें।   

              बैठक के कार्यक्रम की कुछ झलकियां 

Sunday 16 September 2018

नशा रूपी जहर को ख़त्म करने के लिए धार्मिक और सामाजिक संगठनों को मैदान में आना ही होगा।

पुलिस सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सहयोग
 के बिना नशा रूपी जहर को रोक नहीं सकती। 

धार्मिक ,सामाजिक संगठन, पुलिस मिलकर ही नशे को ख़त्म कर सकते हैं   मजबूत इच्छा शक्ति इमानदारी से ही नशा रूपी जहर को ख़त्म किया जा सकता है l 

Dr. Bharat  :  Director > First Investigation Bureau :- Media Intelligence Service 
इतिहास गवाह है जब जब देश समाज में विकृतियां,अत्याचार , पापाचार ,ब्यभिचार और नशे में डूबी नौजवान जनरेशन  , और दैवी आपदायें आई हैं  और बहरी खतरें बढे हैं  जिम्मेदार अधिकारी अपने कर्तब्य निभा पाने में असमर्थ  हुए हैं तब तब धार्मिक सामाजिक संगठने  आगे आकर सरकारी तंत्र के साथ मिलकर देश समाज को संभाला  है। अब वक्त आगया है की धार्मिक और समाजिक  संगठन सरकार के साथ मिलकर इस बुराई को जड़ से ख़त्म करने में अपना पूरा सहयोग दें ,  अगर ये संगठने ऐसा नहीं कर सकतीं तो  अपने नाम के साथ सामाजिक ,धार्मिक संगठन शब्द हटा दें।      आज कल जिस तरह से नशा विरोधी लहर चल रही है  अगर यही जागृति कुछ साल पहले होती तो जहाँ  हजारों घर तबाह होने से बंच जाते वहीँ हजारों नौजवानों कि जान भी बंच जाती l  खैर देर आये दरुस्त आये l  लेकिन यह कामयाबी तभी सार्थक होगी जब सभी राजनीतिक दल , धार्मिक , सामजिक संगठने , सरकारी विभाग ईमानदारी से मिलकर कार्य प्रयास करें तभी सार्थक कामयाबी प्राप्त होगी l    
       आज  पंजाब सहित पुरे हिदुस्तान के नौजवान पीढ़ी  जनरेशन  नशे रूपी जहर के दलदल में फंसकर अपना जीवन तो बर्बाद कर ही रही है ,साथ ही  वह अपने परवार के साथ  देश का  भी सत्यानाश कर रही है। 
       अगर देखा जाये तो इसके पीछे कई कारण  हैं ,   पारिवारिक परिवेश , परिवार  के टूटते रिश्ते , बड़े बुजुर्गों  के बातों की अनदेखी , सही शिक्षा का आभाव , भ्रष्ट नौकरशाही , सबसे बड़ी बिडम्ब्ना  देश के स्वार्थी  सड़ीगली राजनितिक के तथाकथित नेता  जैसे लोग ज्यादा जिम्मेदार हैं। संगठन की तरफ से भारत सरकार को अगाह किया गया कि राष्ट्र कि आन्तरिक सुरक्षा से कम नहीं है इस भयंकर कोढ़ रूपी बिमारी षड्यंत्र काल को रोकना।  वहीँ सभी राजनितिक पार्टियाँ  आपने राष्ट्र हित के कार्य से काफी दूर हो चुकी हैं l इस मौके पर डॉक्टर भारत ने जोर देकर कहा कि नशाखोरी से तबाह हो रही जनरेशन को बचाने और नशीली वस्तुवों को ख़त्म करने के लिए सभी धार्मिक और सामाजिक संगठन मिलकर प्रयास करें तभी नशीली वस्तुओं पर अंकुश लग सकता है, अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सकती l    फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो संगठन सभी नागरिकों से अपील करती है कि अगर आप अपनी आनेवाली जनरेशन को बचाना चाहते हैं तो नशे के खात्में के लिए मिलजुल कर इस बुराई को जड़ से उखाड़ फेकें l अब यही वक्त है कि पुलिस के अलावा मीडिया और राष्ट्र हित में काम करने वाले सामजिक संगठनों कि जिम्मेदारियां बढ़ गई है , अब वक्त अगया है कि राष्ट्र कि भलाई के लिए  हर नागरिक आपने कर्तब्यों का पालन करें, अगर समय रहते हम नहीं चेते तो वक्त हमें माफ़ नहीं करेगा ,