Tuesday, 9 April 2019

देवी दुर्गा माँ के 108 नाम तथा अर्थ | 108 Names of Goddess Durga with me...

 आदि शक्ति महा दुर्गा के १०८ नामों की रहश्य मई कृपा।  
Dr. Bharat  F.I.B. Media Service and आध्यात्मिक चिंतक। 

        महा महिमा मई जगदम्बा  भगवती महा माया भवानी चण्डिके  आदि शक्ति महा दुर्गा ही सम्पूर्ण अ
खिल ब्रह्माण्ड ही क्या ब्रह्माण्ड से और काल से परे पारब्रह्म परमेश्वरी  ही हैं जिनके आज्ञा के बिना ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश भी कुछ नहीं कर सकते  यह प्रमाणित सत्य है। 
यह छोटा सा लेख धर्म और समाज हित को ध्यान में रखते हुए शारदीय नवराता के नवमी पूजन के अवसर पर प्रसारित किया गया।   डॉक्टर भारत   7 oct.2019

 tttt
       महा शक्ति मां दुर्गा के विषय में जितना भी लिखा जाये वह कम ही है , क्योंकि सात लोक के व्याखान करना और इन लोकों में इनकी लीला ही ब्याप्त है। आपकी जानकारी के लिए इतना ही कहा जा सकता है की एक लोक में सात अरब आकाशगंगा हैं , जिनमे एक आकाश गंगा के दक्षिणी छोर पर हमारा सौर मंडल अधिपति सूर्य अपने ग्रह नक्षत्रों के साथ चल रहा है,  जबकि हमारे सूर्य से हजारों लाखों क्या करोड़ों गुणे बड़े सूर्य अपने निर्धारित मार्ग से चल रहे हैं। इन सबके बीच में हमारी पृथ्वी और पृथ्वी पर मानव रूप में सूक्ष्म प्राणी हम आप सभी अपनी जिंदगी अपने कर्मों के हिसाब से जी रहे हैं। 
           महा शक्ति मां दुर्गा सातों लोक से भी परे हैं , ब्रहम्मा ,विष्णु महेश ( शंकर ) सब इनके अधीन इन्ही के द्वारा उत्पन्न किये गए हैं और अपने अपने लोकों क्षेत्रों  के दिए गए कार्य को कर रहे हैं। ( किसी गरंथ में नौ करोड़ दुर्गा ,सात करोड़ शिव का भी जीकर है, 108 नाम रूप माता के इस पृथ्वी पर जन कल्याण के लिए समय समय पर लिए गए रूप में प्रकट होने के कारण पड़े हैं   ) हर लोक के शक्ति माँ दुर्गा की अलग अलग शक्तियां अलग अलग नामों से अपने कार्य को आगे बढ़ा रही हैं , एक से छह लोक काल के अधीन हैं , सातवीं भी जो खुद महा काल महाकली नाम से जानी जाती हैं इनसे नीचे सब काल के अंत में अपने आपको मिटा लेती हैं। इनसे परे दो शक्तियाँ काल से भी परे हैं जिसे महागौरी सिद्ध दात्री के नाम से जानी जाती हैं , इन्हीं को पार ब्रह्म परमेश्वरी, महा दुर्गा, आदिशक्ति ,आदिमाता के नाम से जानी जाती  हैं। यहाँ यह लिखना भी जरुरी है की कलयुग में पुरुष रूप में  ईश्वरी शक्ति का अवतार नहीं हुआ हैं सिर्फ नाम का आधार चल रहा है , अगर ईश्वरी शक्ति के रूप में कोई शक्ति है तो वह हैं माता वैष्णो देवी , उनकी रक्षा सुरक्षा के लिए हनुमान जी सूक्ष्म रूप में माता के साथ हैं।  हमारी पृथ्वी पर  अगर जिज्ञाशु ब्यक्ति मां दुर्गा को वास्तव में जानना चाहता है तो श्री  दुर्गा सप्तशती और  श्री पुराणों में श्रोमणि श्री मद देवी भगवत पुराण व अन्य ग्रंथों को धार्मिक ही नहीं आध्यात्मिक विज्ञानिक दृष्टि कोण से अध्यन करे तब वह अखिल ब्रह्माण्ड  माता दुर्गा को ज्यादा तो नहीं पर  थोड़ा जान सकता हैं। 

Add caption
       


















Dr.Bharat :National Director
सभी देश वासियों को नवराति की हार्दिक  बधाई , सभी का सुबह मंगल हो। 

1 comment: