Saturday, 23 March 2019

शहीदों के बताये रस्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

FIB, ने क्रन्तिकारी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये l
Rattan Chand :- First Investigation bureau Intelligence Media Service
जब जब इस भारत भूमि में अत्याचार हद से ज्यादा बढ़ जाता है तब तब कोई न कोई ऐसी शक्तियां जुल्म अत्याचार के खिलाफ ख़त्म करने के लिए पैदा होती हैं। इसी कड़ी में ब्रिटिश हकूमत के अत्याचार को जड़ से उखाड़ने के लिए शहीदों की यह तिकड़ी मैदाने जंग में कूदकर आवाज बुलंद की और आज हम आजादी के शहीदों की क़ुरबानी की वजह से ही हम आज़ाद भारत में आजादी से रह रहे हैं। लेकिन आज एक से एक भयानक बुराइयां समाज में फैलती जा रहीं है हमें इन सभी बुराइयों के खिलाफ एक और आज़ादी की लड़ाई लड़कर कुव्यवस्था को ख़त्म करनी है, और अस्तीन में छुपे गद्दारों मतलबी स्वार्थी जैसे लोगों का बहिस्कार और भंडाफोड़ कर सार्वजानिक करना समय की मांग है।  अगर हम ऐसा कर सकें तो तभी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

        लुधियाना :राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस “ फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B.  की तरफ से शहीद भगत सिंह , राजगुरु , सुखदेव सिंह के शहीदी दिवस को प्रेरणा दिवस के तौर पर मुख्य कार्यालय न्यू कुंदन पूरी सिविल लाइन्स में ब्यूरो के चेयरमैन डायरेक्टर डाक्टर भारत की अध्यक्षता में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया, इस मौके पर संगठन के अधिकारयों में डाक्टर भारत के अलावा प्रेसिडेंट ओंकार सिंह पूरी, महिला सीनियर अधिकारी अनीता शर्मा , सीनियर अधिकारी रतन चन्द, अधिकारी परदीप शर्मा , मीडिया सलाहकार रेक्टर कथूरिया , सोनू शर्मा , सोनी जी, सुभाष भरद्वाज इतादी उपस्थित थे l इस मौके पर उपस्थित सदस्यों नें 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये , साथ ही सभी सदस्यों ने यह  प्रण लिया की आज पुरे देश को एक और क्रांति की जरुरत है देश में भय , बेरोजगारी , नशा रूपी जहर से बर्बाद हो रही जनरेशन , एंव कु व्यवस्था से लोग दुखी और परेशान हैं l हमें इन सब बुराइयों के प्रति युद्ध स्तर पर संगठित हो कर पुरे देश में लडाई लड़नी है ताकि  देश समाज को शक्तिशाली बनाया जा सके l 

Monday, 18 March 2019

आजमगढ़ में आग से मेरे लोगों का कौन जिम्मेदार ?

   आजमगढ़ शहर क्षेत्र में पटाखा गोदाम में लगी आग से पांच  मरे दर्जनों की हालत गंभीर, कौन जिम्मेदार। 
Dr. R.D.Yadav F.I.B. Information Media  Service 
     आये दिन देश के किसी न किसी क्षेत्र में खतरनाक बारूद केमिकल के  अवैध भण्डारण से जान माल का नुक्सान होता है। कुछ दिन हाय तोबा के बाद फिर शांति ? आखिर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सार्थक कदम क्यों नहीं उठाये जाते।  


     आजमगढ़ :उत्तर प्रदेश :- डॉ. रामदुलार यादव  मीडिया सर्विस  > शहर के कोतवाली क्षेत्र के हर्रा चुंगी के पास रविवार शाम   पटाके के अवैध  भण्डार में पड़ोस में वैल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग ने पुरे गोदाम में भयानक आग का तांडव मचा दिया।  आग इतनी भयानक थी की पांच लोग तो घटना स्थल पर ही जलकर मर गए , दर्ज़न भर लोग बुरी तरह जल गए जिन्हे आननफानन में स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया इनमे भी कई मरणासन्न हालत में हैं ।  FIB  जिले के उच्च अधिकारीयों जिलाधीश से मांग करती है की इस घटना में मरे गए लोगों के परिवार को उचित मुआयजा राशि दिया जाये  घायल लोगों के इलाज और आर्थिक सहायता भी दी जाये।  साथ ही जिले में ऐसे ज्वलनशील भण्डारण को आबादी से दूर रखने के नियम शख्ती से लागु किये जाये ताकि होने वाले  किसी के जानमाल के नुक्सान से बचा जा सके।  

Thursday, 7 March 2019

देश के रक्षा मंत्रालय (गृह मंत्रालय) की स्केनिंग जरुरी For National Security।

देश में छुपे गद्दारों से होशियार सरकार क्या कर रही है ?
डॉक्टर भारत  :> फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  F.I.B. Media service 
अभी  5 छह मार्च को ही सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को यह बताया = बताना पड़ा कि राफेल से सम्बंधित दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होगये ? यह कोई मामूली बात नहीं है सरकार के पेट के अंदर से कोई वास्तु गायब हो जाये यह पुरे देश के लिए भयानक परिणाम की तरफ इशारा है। 
      गृह मंत्रालय के अधीन रक्षा मंत्रालय वह जगह है जहाँ  सिविलियन की कौन कहे कोई भी प्रशासनिक अधिकारी IAS या  IPS, जैसे लोग बिना मतलब बिना जाँच पड़ताल के अंदर दाखिल नहीं हो सकते। देश के अति संवेदनशील एरिया क्या इसके महत्वपूर्ण डार्क रूम और अति गोपनीय जगह अलमारी से फाइल की चोरी यही साबित करती है की अब देश की खैर नहीं कागजात गायब करने वाला कोई भी हो क्या देश के अन्य महत्वपूर्ण जगहें सुरक्षित हैं? ,देश के दुश्मनो की पहुँच कहाँ कहाँ तक पहुँच चुकी हैं ।  इसका जिम्मेदार कौन है ,  देश के रक्षा मंत्री , देश के गृह मंत्री , या देश के प्रधानमंत्री ? यह सिर्फ राफेल से सम्बंधित फाइल या दस्तावेज की ही बात नहीं है  यह सीधे सीधे देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा से सम्बंधित मामला है ऐसे में न जाने देश के कौन कौन से गोपनीय से गोपनीय  गोपनीयता का सवाल है। क्या देश का ऐसा भी कोई विभाग या जगह बची हैं जहाँ देश के गद्दारों की पहुँच न हो ? 
        छह सात साल पहले खबर की गृह मंत्रालय से गोपनीय फाइल गायब उसके बाद माननीय  पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी जब वे सरकार में  कैबिनेट मंत्री थे ने अपने सम्बोधन में कहा था की देश का कोई ऐसा विभाग या ऐसी जगह नहीं है जहाँ देश के दुश्मनों व पकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी ISI इण्टर सर्विस इंटेलिजेंस या ?की पैठ न हो ? हमने एक जिम्मेदार नागरिक एक वरिष्ठ पत्रकार की हाशियत से भारत सरकार एंव माननीय राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखते हुए मांग कीथी की राष्ट्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय एंव अन्य जरुरी विभागों की समय समय पर स्केनिंग जरुरी है जिससे देश के गद्दारों का पर्दाफांश हो सके कुछ समय बाद मीडिया द्वारा जानकारी मिली कि एक दो ऊँचे अधिकारी जैसे लोग कानून के गिरफ्त में ?..... 
      फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. माननीय सुप्रीम कोर्ट , माननीय राष्ट्रपति महोदय , माननीय प्रधान मंत्री , भारत सरकार के उच्च एंव सम्बंधित अधिकारीयों से पुरजोर अनुरोध अपील करती है की देश की सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय और सुरक्षा से जुड़े सभी मंत्रालय की समय समय पर स्केनिंग करते हुए कार्यरत कर्मियों के विभागों की बदली होते रहना व निगरानी चौकशी से ही देश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। अगर सरकार ऐसे महत्वपूर्ण मामलों में कारगर निर्णयात्मक कदम नहीं उठती है या ढिलाई करती है तो यह देश का दुर्भाग्य ही होगा। 
    जय हिन्द        

Add caption
Add caption

Saturday, 2 March 2019

भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनन्दन का वतन वापसी पर जोरदार अभिनन्दन।

विश्व की महान भारतीय सेना बहादुरी  पराक्रम में अग्रणीय नंबर एक है । 
डॉ.भारत : राष्ट्रीय = अध्यक्ष / निदेशक  >  FIB, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो 
दुश्मन के कब्जे में भी जिस निर्भीकता का परिचय विंग कमांडर अभिनन्दन ने दिया वह यह साबित करता है की ( हिम्मत बुलंद है अपनी पत्थर की जान रखते हैं , क़दमों तले जमीं तो क्या हम आसमान रखते हैं। ) यह है भारत देश की सेना की पहचान भारतीय सेना का एक नहीं सैकड़ों ऐसे  उदाहरण भरे पड़े हैं जिसे झुठलाया नहीं जा सकता फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. इस जाबांज पायलेट सैनिक का स्वागत करते हुए सैल्यूट करती है  ।भारतीय सेना तीनों सेना जल सेना ,वायु सेना,स्थल सेना   के  लिए चाहे 1965 के युद्ध की वीरता हो या  1971 का युद्ध जिसे  पुरे विश्व ने लोहा मना  जब 92 हजारसे ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मय हथियारों समेत सरेण्डर करवाकर बंदी बनाया, या कारगिल का छोटा सा ही युद्ध हो भारतीय सेना ने हर मोर्चे पर अपनी वीरता का पंचम लहराया है ।  
         यहाँ पर कुछ ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान देना लाजमी है देश वासियों को ध्यान हटाना हो तो राजनितिक कोई न कोई बड़े से बड़े अनावश्यक मुद्दों को उठाकर  लोगों का ध्यान हटाकर जरुरी और मुलभुत जरूरतों को तिलांजलि देदेतें हैं। कारगर कदम तब माना जायेगा जब काश्मीर में हर दिन होने वाली आतंकवादी घटनाओं पर अंकुश लगे , और पकिस्तान की तरफ से होने वाली अकस्मात फायरिंग से और आतंकवादी हमलों में नागरिक या सुरक्षा बल का जवान न घायल या शहीद न होता हो  क्योंकि ऐसा ही कोई दिन गुजरता है जब हमारे सैनिक आतंकी  घटना का शिकार न होते हों, अब तो आतंकी देश के अन्य क्षेत्रों में खुरापात करने पर ज्यादा आमदा हो सकते हैं , देशी तो जो गद्दार छुपे हैं वह तो है ही लेकिन कुछ विदेशी शक्तियां भारत देश की प्रगति से जलभुन कर खार खाये बैठी हैं । 
       इस लिए देश की कोई भी राजनीतिक पार्टी हो, पछ , विपछ हो , कितनो बड़ा राजनीतिक नेता हो  भारतीय सेना एंव  B.S.F.   CRPF, जैसे अर्ध सैनिक बालों , सुरक्षा बालों की सहादत के आड़ में सड़ीगली राजनीत से दूर रहें , अगर सुरक्षा बलों की सहादत पर राजनीतिक ड्रामा हुए तो  वह भविष्य के लिए घातक हो सकती है।  समय की यही मांग हैं की राष्ट्र की एकता अखण्डता , और देश की आंतरिक सुरक्षा व  बाहरी सुरक्षा में एक जुट एक राय होकर देश को खतरों से बचाते हुए प्रगति के राहपर ले चलें।  

Add caption

Friday, 1 March 2019

छाया चित्र कलाकार को सलाम

छाया चित्र की बेहतरीन  कला 
फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. 


दुनियां में समय समय पर  एक से एक कलाकार पैदा होते रहते हैं , और जिन्होने कला की साधना से अपनी अलग पहचान बनाई है, जो  असम्भव को संभव बना दे वही सच्चा कलाकार। फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ऐसे सभी कलाकारों को सलाम करती है।    

Thursday, 28 February 2019

यह हर सच्चे भारतीय नागरिक का फ़र्ज़ है की वह जो भी करे देश हित में करे।

देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करना ही सच्ची देश भक्ति है।  
Dr . Bharat :> F.I.B. + First Inestigation bureau Intelligence Media Service
       अब वक्त आ गया है की पछ विपछ को राष्ट्र की एकता अखण्डता के लिए मिलकर कार्य कारना  ही समय की मांग है। कोई भी राजनीतिक पार्टी या नेता अगर अपने  स्वार्थ के लिए देश से  खिलवाड़ करता  है तो वह देश के साथ गद्दारी ही कही जाएगी।  साथ ही देश के नागरिको का यह कर्तब्य बनता है की वे चाहे उद्योगपति हो , मजदुर हो , दूकानदार हो , शिक्षक हो ,  किसान हो , सरकारी कर्मचारी हो  उसे देश हित को  और भविष्य को ध्यान में रखते हुए लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करना समय की मांग है।  इतनी वक्त देश को कमजोर करने और साम्प्रदाइक माहौल ख़राब करने के लिए कुछ  देशविरोधी शक्तियां सरगर्म हैं  खाश तौर पर  पडोसी देश पकिस्तान की खुफ़िया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस ISI  अपनी ताकत लगा रही है। बाकी पिछले दिनों आतंकवादी गुटों ने हमारे अर्ध सैनिक बल  सेन्ट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स  CRPF के काफिले पर कायराना  हमला करके 42 - 44 जवानो की हत्या करदी, जिसके जवाब में हमारे देश की सरकार के निर्देश पर वायु सेना ने pok में आतंकवादी शिविरों को नष्ट कर पकिस्तान को चेतावनी देते हुए इतना  कह दिया है की आतंकवादियों के विरुद्ध दंडात्मक कारवाई करे वर्ना भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा। 
      रह गई देश की तीनो सेना ,सुरक्षा बलों की तो देश वासियों को बेफ़िक्र होकर अपने कार्य करना चाहिए क्यों की भारतीय सेना विश्व की महान और दुनियाँ की सबसे शक्तिशाली सेना है पकिस्तान क्या इसके जैसे चार छह देश इकट्ठे भी हो जाएँ तो भी भारतीय सेना सबपर भरी पड़ेगी। फर्स्ट इंवेस्टगेशन ब्यूरो FIB अपने सभी सदस्यों और देशवासियों से पुरजोर अपील करती है की आप  आपसी भाई चारा बनाकर मिलजुल कर रहें , आपलोग किसी अफवाह पर ध्यान न दे और देश की आंतरिक सुरक्षा में एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाए और किसी भी आपदा में पुलिस सुरक्षा बलों को पूरा सहयोग करें। 
       जय हिन्द 

Add caption
     

             

Tuesday, 26 February 2019

WHO, एंव भारतीय स्वास्थय मन्त्रालय की जानकारी में बिक रहे जहरीले तेल

रिफाइन्ड तेल के रूप में जहर खिलाने के लिए कौन जिम्मेदार ? 
Dr. Bharat : State Bureau Chief DTN, &  World Ayurved Reseaarch &Development Council +
मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट का खुलासा 

इंडिया का सबसे ज्यादा मौतें देने वाला तेल, हर साल लेता है 20 लाख लोगों की जान, लोग फिर भी हैं अनजान




 मीडिया एजेंसी  DH : अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कुछ लोग भूल कर ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो मौत का कारण बन जाता है। आज मैं आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहा हूँ जिसे लोग जानबूझ कर सेवन करते हैं, जो मौत का कारण बन जाती है। जी हाँ, मैं बात कर रहा हूँ रिफाईनड तेल के बारे में, रिफाईनड तेल के कारण भारत में हर साल २० लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो जातीं हैं। रिफाईनड तेल के सेवन करने से डीएनए डैमेज, आरएनए नष्ट, हार्ट अटैक, हार्ट ब्लॉकेज, ब्रेन डैमेज, लकवा शुगर,बीपी, नपुंसकता, कैंसर, हड्डियों का कमजोर हो जाना, जोड़ों में दर्द, कमर दर्द, किडनी डैमेज, लिवर खराब, कोलेस्ट्रोल, आंखों रोशनी कम होना, प्रदर रोग, बांझपन, पाईलस, स्केन त्वचा रोग आदि होते हैं। केरल आयुर्वेदिक युनिवर्सिटी आंफ रिसर्च केन्द्र के अनुसार, हर वर्ष 20 लाख लोगों की मौतों का कारण रिफाईनड तेल बन गया है। जयपुर के प्रोफेसर श्री राजेश गोयल का कहना है कि, गंदी नाली का पानी पी लें, उससे कुछ भी नहीं होगा क्योंकि हमारे शरीर में प्रति रोधक क्षमता उन बैक्टीरिया को लडकर नष्ट कर देती है, लेकिन रिफाईनड तेल खाने वाले व्यक्ति की अकाल मृत्यु होना निश्चित है।
ब्लीचिंग विधि में पी.ओ. ब्लीचिंग /पी. ओ. पी. यह मकान बनाने मे काम ली जाती है/का उपयोग करके तेल का कलर और मिलाये गये कैमिकल को 130 °F पर गर्म करके साफ किया जाता है।
हाइड्रोजनीकरण की प्रक्रिया में एक टैंक में तेल के साथ निकिल और हाइड्रोजन को मिक्स करके हिलाया जाता है। इन सारी प्रक्रियाओं में तेल को 7-8 बार गर्म व ठंडा किया जाता है, जिससे तेल में पांलीमर्स बन जाते हैं, उससे पाचन प्रणाली को खतरा होता है और भोजन न पचने से सारी बीमारियाँ होतीं हैं।
निकेल एक प्रकार का उत्प्रेरक धातु होता है जो हमारे शरीर के श्वसन प्रणाली, लिवर, त्वचा, चयापचय, डीएनए, आरएनए को भंयकर नुकसान पहुंचाता है। रिफाईनड तेल के सभी तत्व नष्ट हो जाते हैं और ऐसिड मिल जाने से यह भीतरी अंगों को नुकसान पहुंचाता है। मैं तो अपने पाठकों से कहना चाहूँगा कि रिफाईनड तेल की जगह सरसों आदि के तेल का सेवन करें और अकाल मृत्यु से बचें।