Saturday, 16 February 2019

काश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमला बहुत ही दुखदायी हमला।

CRPF पर यह आत्मघाती हमला काश्मीर ही नहीं पुरे देश पर हमला है। 
 Dr.Bharat :> FIB = First Investigation Bureau Media Service
 यह हमारे देश के और देशवासियों के लिए  लिए बहुत ही दुखदाई घटना है और उन शहीद हुए नौजवानों की शहादत को भुलापाना असंभव है। साथ ही सहादत देने वाले नवजवानो के परिवारों के साथ आज पूरे  देश के लोगों की संवेदना सहानभूति है और हमेसा रहेगी।   
पडोसी देश जिस तरह से हमारे देश  के कुछ सरफिरे लोगों को बरगलाकर हमारे विरुद्ध इस्तेमाल कर रहा है उसमें कहीं न कही हमारी विदेश नीति ,हमारी कूटनीति ,हमारी अदूरदृष्टता हमारी सड़ीगली राजनीत जिम्मेदार है। सबसे दुखद यह है की पाक़िस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी इण्टर सर्विस इंटेलीजेन्स ISI  के इलावा भी कुछ अन्य एजेंसियां के सहयोग से यह कार्य किया गया  है।  क्योंकि इतने बड़े आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए बहुत पहले से तैयारी चल रही थी और सबसे महत्वपूर्ण ध्यान देने योग्य यह है की इस आत्मघाती हमले के  कार्य को  अंजाम देने के लिए इतने बड़े पैमाने पर बारूद विस्फोटक आया कहाँ से, IB. RAW. MI. या अन्य ख़ुफ़िया एजेन्सियां क्या कर रही थीं , अगर ख़ुफ़िया एजेंसिओं ने पहले अगाह कर दिया था तो पुख्ता अमल पुख्ता बंदोबस्त क्यों नहीं किया गया कौन है इन सब का जिम्मेदार । 
     दूसरा पहलू यह की ? जब सुरक्षा बलों का कोई बड़ा काफिला कहीं मूवमेंट करता है या किसी इलाके से गुजरता है तो उस रास्ते रूट हाइवे पर सुबह ८ बजे से लेकर रात ८ बजे तक पूर्ण निगरानी के लिए सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। इस तरह के मूवमेंट के दौरान 4  से छह गाड़ियां सुरक्षा की दृष्टि से आगे चलती हैं ,इसके आलावा कुछ जवान हथियार समेत पैदल भी चलते हैं की कहीं कोई आतंकी काफिले में घुसने की कोशिश तो  नहीं कर रहा है। इसके अलावा  जिस रास्ते से काफिला गुजरता है उस रस्ते के हर 500 मीटर की दुरी पर हथियार बंद सुरक्षा कर्मी जवान तैनात रहते हैं ,? इसके बावजूद इतना बड़ा आत्मघाती हमला होना सुरक्षा का लूज पोल खोलता है की कहाँ कहाँ चूक क्यों  हुई है। फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. देश के जिम्मेदार नेताओं और भारत सरकार से पुरजोर अपील करती है की अब वक्त आगया है की देश के दुश्मनो को उसी की भाषा में जवाब देना ही समय की मांग है। ऑपरेशन ऑल आउट कहने से नहीं निर्णयात्मक और कारगर करवाई से होता है राजनीत भाषण से नहीं ।  आस्तीन में सांप बिच्छू पालकर आप सुरक्षित नहीं रह सकते और न ही आतंकवाद कभी ख़त्म हो सकता। इस लिए जरुरी है की अब सफ़ेद लिबास में छुपे ऐसे गद्दारों को भी नंगा किया जाये जिनके मिलीभगत से बेकसूर बेगुनाह और सुरक्षा कर्मी मारे जाते है। फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो मारे गए सुरक्षा बालों CRPF के जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित सैल्यूट  करती है और शहीद परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए नमन करती है।  

Add caption

Add caption



Tuesday, 12 February 2019

| 5 Children | with | Real superpowers | HINDI | अदभुत शकतियों वाले 5 रह...

कौन जनता है किस रूप में मानव के अंदर कौन सी कितनी बड़ी शक्ति छुपी है ?
Dr.Bharat FIB,  अध्यात्म विज्ञानं जगत > 
जो अपने अंदर की शक्ति को जान गया वह Nature , प्रकृति ब्रह्माण्ड ईश्वर को जान सकता है। इन बच्चो को आजके वैज्ञानिक भी जान चुके हैं की इन बच्चों में कुछ खाश ईश्वरी शक्तियां मौजूद हैं , इसके द्वारा परमात्मा ईश्वर यह जाहिर करता है की ईश्वर परमात्मा की शक्ति उसकी लीला कार्य क्या और कितनी अद्भुत रहश्यात्मक  है।  

  डॉक्टर भारत : DTN, NMF. WARDC >  इन कुछ बच्चों को कुदरत की तरफ से विशेष शक्ति उपहार के रूप में मिली है या ईश्वर ने दी है जिसे गॉड गिफ्ट के नाम से जाना जा सकता है।  कुदरत 84  लाख योनियों प्राणियों में ईश्वरी शक्ति ने  मानव मनुष्य के अंदर अपनी सम्पूर्ण शक्तियों को सूक्ष्म रूप में प्रदान की है ,  और हम उस शक्ति को  ईश्वर - भगवान् - अल्लाह - वाहेगुरु - गॉड - परमात्मा जैसे इत्यादि नामों से पुकारते जानते है। इस पृथ्वी पर उस परमात्मा ने अगर अपनी लीला अपने ज्ञान अपने कार्य को पूरा करने के लिए इस दो पैर के प्राणी को चुना है , उसी क्रम में ईश्वर अपने कुछ विशेष शक्ति प्रदान कर मानव रूप में कुछ महा मानव , जिसे हम महात्मा , ,संत फ़क़ीर या भगवान् के रूप में मानते है।  जैसे राम ,कृष्ण , ईसामसीह , गौतम बुद्ध ,महाबीर स्वामी , मोहम्मद साहिब , गुरुनानक देवजी , साधु जन सिरडी के साईंबाबा , इत्यादि इत्यादि समय समय पर जीव  कल्याण के लिए भेजती पैदा कर समय के अनुसार अपनी विशेष शक्ति देकर कार्य करवाती है, कार्य पूरा होने के बाद ऐसी शक्तिया ब्रह्म में लीं हो जाती हैं।   
     उस शक्ति को पहचानने के लिए कुछ विधि के विधान द्वारा जागृत कर बहुत जटिल से जटिल जानकारियां प्राप्त की जा सकती है , लेकिन ईश्वर ने  कुछ ही मानवीय बालक रूप में अचम्भे वाली ऐसी शक्तिया भर दी है की आम आदमी की  सोच से भी परे होती है। इन सब शक्तियों को जानने से पहले अपने अंदर ब्यापक रूप से भरी शक्तियों को जानना आवश्यक है , सप्त धातु जिसको चलायमान सातों ग्रंथियों जिसको ग्लैंड कहा जाता है इसको जानने के बाद मन को जानना अति आवश्यक है  उपरांत बुद्धि ,चित ,अहंकार को जानना जरुरी है। 
     इन सब को जानने के बाद तब आपको यह जानने का प्रयास कोशिश  करना चाहिए की वह है कौन ? उसका क्या अस्तित्व है ? उसकी क्या पहचान है ? वह इस अखिल ब्रह्माण्ड के किस ग्रह का जीव  प्राणी है ? किसने तुम्हे इस पृथ्वी मृत्यु लोक में किस आशय के साथ भेजा है , और काल समय पूरा हो जाने के बाद मृत्यु हो जाने के बाद कहाँ जाना है ,.? क्योंक की यह समूर्ण शरीर 24 तत्वों से बनी है जिसमे पांच पंच तत्व को पांच महाभूत कहा जाता है जो क्रम आकाश ,वायु ,अग्नि ,जल और मिटटी = पृथ्वी कहा जाता है , और मृत्यु के बाद यह पांच तत्व इसी में समां वलीन हो जाते हैं। आप यह शरीर नहीं हैं पूरी सम्पर्ण शरीर अलग अलग पार्ट को जोड़कर शरीर बना है , सिर अलग , छाती अलग ,फेफड़ा अलग , पेट अलग , हाथ पैर सब अलग अलग हिस्सों को जोड़कर यह सम्पूर्ण शरीर बना है यहाँ तक की आपके अंदर जो दिल नाम की चीज पार्ट धड़कता है वह आपका हार्ट दिल है आप नहीं । इस लिए अपने आपको जानो अपने आपको खोजो की तुम कौन हो ? जो अपने आपको जान गया वह इस समूर्ण ब्रह्माण्ड और ईश्वर प्रकृति को सब कुछ जान जायेगा, इस लिए यह जरूर जानो की तुम कौन हो ?   

Monday, 4 February 2019

जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी (DLSA) द्वारा यह प्रयास ऐतिहासिक होगा।

 दुर्घटना के सन्दर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट का आदेश सराहनीय है
Dr.Bharat: Director- FIB Meddia Intelligence Service
दुर्घटना में एक  घायल ब्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचना एक नहीं पुरे परिवार को जीवन देने के बराबर है। घायल ब्यक्ति का एक एक पल बहुत ही कीमती होता है इस लिए जल्द से जल्द चिकित्सा दिलाने में देरी न करें मानयोग स.गुरबीर सिंह जिला सेसन जज व चेयरमैन जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी DLSA तथा   माननीय डॉ. गुरप्रीत कौर CJM cum secretry DLSA Ludhiana,  
      माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया द्वारा दिए गए निर्देशा अनुसार लुधियाना के डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी का यह प्रयास भविष्य में उन लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण कदम होगा , जिससे कितने ही लोगों की जान को बचाया जा सकता है याद रखे आप का थोड़ा सा प्रयाश एक के साथ कितनो की जिंदगी को नवजीवन दे सकता है। 
     ज्ञांत हो की हमारे भारत देश में प्रति दिन  कम से कम 4 हजार से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती है मृत्यु दर एक साल में डेढ़ लाख से ज्यादा मौतें होती हैं।  यह आंकड़ा तो वह है जो सिर्फ रेकार्डेड हैं जब की देर सवेर सब मौते मिलकर दो लाख से तीन लाख से ज्यादा मौते होती हैं इन दुर्घटनाओं के पीछे कई कारण होते हैं। चालक की गड़बड़ी से लेकर अन्य  कई कारण है लेकिन  समय पर चिकित्सा न मिल पाने से ज्यादा मौते होती हैं ,? लोग पुलिस के डर  से ऐसे पचड़े में घायल ब्यक्ति को चिकत्सालय हॉस्पिटल नहीं पहुंचा पाते , दूसरा आजकल के भागम भाग की विजी जिंदगी की वजह से मानवता मानवीय सँवेदना  बहुत पीछे छूट गयी है। पुलिस की पूंछतांछ जवाब तलब की गंभीरता को देखते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अपनी तरफ से दिशानिर्देश जारी किया ताकि घायल ब्यक्ति को जल्द चिकित्सा मिल सके और उसका जीवन बच सके।          लीगल सर्विस अथॉरिटी  मोहाली जी के दफ्तर की तरफ से जारी हिदायत के मद्देनजर   माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जारी दिशा निर्देश Writ Petition (c) No.235 of 2012 , titeld  as Sevelife Foundation &Another vs. Union of India & Another    को ध्यान में रखते हुए गत दिनों 29 जनवरी २०१९  को मानयोग श्री गुरबीर सिंह  जिला सेसन जज व चेयरमैन  डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस  अथॉर्टी लुधियाना के प्रधानगी एंव माननीय चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट व  सेक्रेटरी डाक्टर  गुरप्रीतकौर की देखरेख  में विशेष बैठक सेमिनार का आयोजन  किया गया। सेमिनार में Samaritan Drive  बारे  मौजूद सभी पुलिस अधिकारीयों को जानकारी देते हुए कहा गया की माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार घायल ब्यक्ति की सहायता करने या हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ब्यक्ति को न तो पूछताछ किया जाये और नहीं तंग किया जाये।  आम जनता से आह्वान किया की कहीं भी कोई ब्यक्ति दुर्घटना में घायल होता है तो आप मानवता के नाते  कमसे कम  100 या 108 या 1073 नंबर पर फोन करके सूचना दे सकते है ताकि घायल ब्यक्ति को समय रहते चिकित्सा देकर उसकी जान बचाई जा सके। इस कार्यक्रम में माननीय गुरबीर सिंह जिला सेसन जज व  चेयरमैन जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी लुधियाना, एंव मानयोग डॉक्टर गुरप्रीत कौर सी.जे.एम. व सेक्रेटरी जिला क़ानूनी सेवा अथॉरिटी ( DLSA ) लुधियाना के आलावा स.गुरदेव सिंह A.C.P. Traffic,  स. हरजिंदर सिंह गिल A.C.P. लुधियाना तथा अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।            


ऊपर के फोटो 29 -1 -2019  को किये गए सेमिनार का दृश्य 
 तथा
 निचे के फोटो दृष्य 30 -1 -2019 का 



ऊपरके तीनो फोटो 30 -1- 2019के कार्यक्रम की झलकियां।
    (सेक्रेटरी  पंजाब राज्य क़ानूनी सेवा अथॉरिटी SAS नगर मोहाली की तरफ से जारी निर्देशानुसार )  ऊपर के फोटो में माननीय सी.जे.एम. डॉक्टर गुरप्रीत कौर , पुलिस प्रमुख SSP. जगराउ के  सहयोग से सी टी युनिवेर्सिटी लुधियाना और तेजस पब्लिक स्कूल जगराउ के छात्र छात्राओं द्वारा  Walkthon पदयात्रा का आयोजन किया जो शहर के अलग अलग हिस्सों से होती हुयी कमल चौक में समाप्त हुयी। इस पदयात्रा में विशेष तौर पर माननीय सी जे एम्  गुरप्रीत कौर सचिव जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी DLSA Ldh. शामिल हुईं। .इस रैली में माननीय गुरप्रीत कौर के इलावा श्री अमनदीप सिंह SP.जगराऊ , डाक्टर कमलजीत कौर सिंधु , प्रिंसिपल स्कूल ऑफ़ ला ,प्रोफेसर मिस आमा सूद , मिस महक बंसल अनेक अधिकारीयों ने हिस्सा लिया।  इस मौके पर माननीय सी जे एम् डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा की इन सब आयोजन का मुख्य मकसद   Samaritan Drive आमलोगों को जागरूकता प्रदान करना ताकि  सड़क दुर्घटना में घायल ब्यक्ति को बिना देर किये हॉस्पिटल पहुँचाना और तुरंत चिकित्सा उपलब्ध कराना है ताकि घायल ब्यक्ति की जान को बचाया जा सके और ऐसे मानवता इंसानियत के कामों में लोगों को जागरूकता लाना है।  इस मौके पर सीटी युनिवेर्सिटी और तेजस स्कूल के स्टाफ और छात्र छात्राओं का धन्यवाद किया। इस आयोजन को सफल बनाने में जगराओ पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा।  
   
  ऊपर के तीनो फोटो 31 जनवरी 2019 के कार्यक्रम की झलकियां।  

   सिविल हॉस्पिटल में  कार्यक्रम का आयोजन माननीय सी. जे. एम. डॉक्टर गुरप्रीत कौर सचिव जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी की अध्यक्षता में हुई।  कार्यक्रम में सभी सरकारी एंव गैर सरकारी डाक्टर लोग  को जागरूकता प्रदान करने के लिए यह कार्यक्रम जरुरी था , क्योंकि पुलिस तो बाद में पहले घायल को लाने  वाले ब्यक्ति से डॉक्टर लोग ही अनेकों सवाल करके और दवा के नामपर हजारों रूपये जमा करने का हुक्म देते रहे जिससे लानेवाले की हिम्मत ही जवाब देदेती थी। कार्यक्रम  में शामिल हुए डाक्टरों को माननीय सी जे एम गुरप्रीत कौर ने कहा की आप सभी को माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के दिशानिर्देश को पालन करना जरुरी है।  आप सभी मदद करने वाले सज्जन मददगार का सम्मान करना चाइये क्योंकि मददगार किसी का जीवन बचाने में अपना समय सहयोग दे रहा है। साथ ही आपसब बिना देरी किये घायल मरीज की जो भी बनती चिकित्सा है वह फ़ौरन शुरू कर देनी चाहिए , यह सब आप सभी डाक्टरों का परम कर्तब्य है। 
     इस मौके पर माननीय सी जे एम् कम सेक्रेटरी जिला क़ानूनी सेवा अथार्टी लुधियाना  गुरप्रीत कौर के इलावा डाक्टर दविंदरजीत सिंह स. मानपिंदर सिंह अधिवक्ता ने भी अपने सम्बोधन  विचार प्रकट करते हुए सहयोग सहायता और इलाज को पूर्ण तौर पर करने को कहा। इस मौके पर डाक्टर बलविंदर सिंह वधीक सिविल सर्जन लुधियान ,चीफ मेडिकल अफसर लुधियाना ,श्री भूपिंदर सिघ बर्मी भी शामिल हुए। 
     मुख्यता इन सब समाहरोह कार्यक्रम के द्वारा सभी लोगों के जिम्मेदारियों से अवगत करना है की सड़क दुर्घटना में घायल ब्यक्ति को आप सब की जरुरत है जो जैसे और जहाँ हो उसी तरह अपने कर्तब्यों का पालन करे। दुर्घटना में घायल लोगों को लाने वाले ब्यक्ति को पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया भाई कन्हैया अवार्ड से सम्मानित भी किया जायेगा।  इस सन्दर्भ में F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो माननीय chairman DLSA Ludhiana एंव माननीय  CJM   Cum  Secretary DLSA Ludhiana को पूर्ण विश्वास दिलाती है की माननीय सुप्रीम कोर्ट के इस दिशानिर्देश को जन जन तक पहुंचाने में अपना पूर्ण सहयोग करेगी साथ मानवीय  सेवा सहायता और  दुर्घटना में घायल की सहायता करने वाले ब्यक्ति की अपने अस्तर पर राष्ट्रीय पर्व  स्वतंत्रता दिवस एंव गणतंत्र दिवस के समाहरोह में कर्मवीर एवार्ड से सम्मानित भी करेगी। FIB अपने सभी पदाधिकारियों सदस्यों से पुरजोर अपील करती है की माननीय सुप्रीम कोर्ट और प्रयास कर रहे जिला क़ानूनी सेवा अथॉर्टी DLSA के इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाकर अपने मानवीय कार्य को आगे बढ़ाते हुए अपने कर्तब्य का पालन करें ।    



Monday, 28 January 2019

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से गणतंत्र दिवस धूमधाम से संपन्न।

FIB ने गणतंत्र दिवस को शक्ति दिवस के तौर पर मनाया। 
Rakesh Jaiswal :- FIB, First Inestigation Bureau Intelligence media service
F.I.B.एफ.आई.बी. ( राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस ) की तरफ से गणतंत दिवस को ब्यूरो के राष्ट्रीय डायरेक्टर चेयरमैन डॉक्टर भारत की अध्यक्षता में  बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर डॉ. भारत ने कहा की राष्ट्र के प्रति हर नागरिक का कर्तब्य है की वह देश समाज में अपना योगदान दे साथ ही आगे कहा की  राष्ट्रीय पर्व उत्सव मानाने का असली मकशद देश के लिए कुछ अच्छा करने और लोगों में जनजागृति पैदा करना है। 
     
   संगठन के प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी ,संगठन के डिप्टी चेयरमैन भगवंत ग्रेवाल, ब्यूरो चीफ  प्रेम ग्रोवर, संगठन के महिला सेल की अध्यक्ष अनीता शर्मा , जाँच अधिकारी प्रदीप शर्मा , मीडिया सलाहकार रेक्टर कथूरिआ , सीनियर अधिकारी  सोनूशर्मा , अधिकारी हरप्रीत राजू , सामाजिक अधिकारी नरेश प्रुथी , इनफार्मेशन ऑफीसर राजेश कपूर , लोकल सोशल अफसर वीरेंदर भल्ला संगठन के सामाजिक अधिकारी अश्वनी सग्गी जाँच अधिकारी राकेश जैसवाल , सुचना अधिकारी इन्दर जैसवाल  तथा अनेक गणमान्य उपस्थित थे।  
   

F.I.B. संगठन के डिप्टी ब्यूरो चीफ प्रेम ग्रोवर  ( मिठड़ा पंजाब के चीफ एडिटर व क्राइम एक्शन के पूर्व नेशनल ब्यूरो चीफ) F.I.B. संगठन के सामाजिक अधिकारी नरेश प्रुथी ( प्रधान निष्काम हैंडटू हैंड वेलफेयर सोसाइटी) . F.I.B. संगठन के सुचना अधिकारी  राजेश कपूर (ex क्राइम एक्शन पंजाब के ब्यूरो चीफ )  F.I.B. संगठन की महिला सेल की प्रधान अनीता शर्मा  ( राष्ट्रीय  अध्यक्ष बेलन ब्रिगेड) F.I.B. के जाँच अधिकारी प्रदीप शर्मा ( इंडियन पीपल्स थिएटर असोसिएशन ), संगठन के मीडिया सलाहकार रेक्टर कथूरिया ( चीफ एडिटर पंजाब स्क्रीन ) व संगठन के सामाजिक अधिकारी समाज सेवक अश्वनी सग्गी   सभी ने देश में बिगड़ती अव्यवस्था , नशे से बर्बाद हो रहे नववान पीढ़ी  जनरेशन को आगाह करते हुए कहा की आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंस कर  अपना जीवन तबाह न करे , क्योंकि नशा वह एक ऐसा जहर और ऐसा दलदल है की जो एक बार इसमें फंस गया वह अपना तो जीवन बर्बाद करता ही है लेकिन अपने साथ पुरे परवार को तबाह करदेता हैं । नौजवानो  को आह्वान करते हुए कहा की आपसब इस देश की धरोहर है इस लिए अपनी शक्ति को यूँ ही न बर्बाद करें क्यों कि आप ही हैं जिससे देश की तकदीर बदलनी है। संगठन की तरफ से सभी ने केंद्रीय सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है की अगर देश को आगे बढ़ाना है तो सबसे पहले आजकल के सभी नौजवानो को रोजगार और नौकरी प्रदान की जाये ताकि नवजवान अपनी ताकत को राष्ट्र हित  के कार्यों में लगा सके।  इनके साथ लोकशक्ति सेवा सोसाइटी के संचालक रामप्रसाद गुप्ता  व  अनेकगणमान्य एंव  ,फ्रेंड्स क्लब के प्रधान श्री राजीव  चौहान , भी अपनी टीम के साथ उपस्थित थे।अंत में फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो संगठन के राष्ट्रीय  निदेशक व चेयरमैन डाक्टर भारत ने आये हुए सभी गणमान्य और संगठन के पदाधिकारियों का  धन्यवाद करते हुए कहा की अगर हम देश के संविधान का पालन करते हुए अपने कर्तब्य को सही तरह से निभा सकें तभी गणतंत्र दिवस मानाने का सार्थक होंगे।  
 

Tuesday, 22 January 2019

एफ आई बी की गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में विशेष बैठक।

FIB, फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो का कार्य राष्ट्रहित में समर्पित है।
FIB, Media Intelligence service 
 
      लुधियाना :    राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया ( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो )FIB, बोर्ड की एक विशेष बैठक के. के. होटल में ब्यूरो के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. भारत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डॉ.भारत के आलावा अधिकारीयों में ओंकारसिंह पुरी (पट्टी तरनतारन) , प्रेम ग्रोवर  (क्राइम एक्शन), राजेश कपूर(के के होटल), प्रदीप शर्मा (इप्टा), रेक्टर कथूरिया (पंजाब स्क्रीन)  इत्यादि ने भाग लिया।  बैठक में जहाँ आजकल के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई वहीँ   साथ ही 26 जनवरी गणतंत्र दिवस  को धूम धाम से मानाने का प्रण लिया गया।
       एफ आई बी के प्रेजिडेंट ओंकारसिंह पुरी ने  इस बातपर भी गंभीरता से बल दिया गया की फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो संगठन के कार्यों को जन जन तक पहुंचा कर राष्ट्र और समाज हित के कार्यों को तीब्रता प्रदान की  जाये।   एफ आई बी के राष्ट्रिय  डिप्टी ब्यूरो चीफ प्रेम ग्रोवर व राष्ट्रीय सुचना अधिकारी राजेश कपूर ने कहा की सरकार  के ईमानदार कर्मियों को सहयोग करते हुए भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ मुहीम चला कर नंगा किया जाये। संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार प्रदीप शर्मा  एवं राष्ट्रीय प्रेस सलाहकार रेक्टर कथूरिया ने सामाजिक भाई चारे को बढ़ाने और संगठन के सदस्यों को संविधान  के दायरे में  रहकर कार्य करने का आह्वान किया संगठन के सामाजिक अधिकारी अश्वनी सग्गी व सामाजिक अधिकारी नरेश कुमार प्रुथी बारिस होने की वजह से लेट हो गए । अंत में राष्ट्रीय निदेशक डॉक्टर भारत ने सभी अधिकारीयों की बातों पर सहमति प्रदान करते हुए कहा की फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो के उद्देश्य को आपलोगों के सहयोग से दिन प्रतिदिन आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र और समाज सेवा करते रहना ही हम सबका धर्म है  जय हिन्द।          

Wednesday, 16 January 2019

छोटे अबोध बच्चियों के साथ हो रहे अन्याय ,बलात्कार के लिए सरकार के साथ हमसभी जिम्मेदार ?

बच्चों का शारीरिक मानसिक शोषण प्राकिर्तिक और  सामाजिक अन्याय जघन्य अपराध  है, यह इस देश के लिए एक कलंक है।  
Dr. Bharat : FIB = First Investigation Bureau  Intelligence Media  Serice , 
   महिलाओं का और बच्चों की सुरक्षा का दायित्य देश के हर नागरिक का फ़र्ज़ है। जब जब मासूम असहाय बच्चों  और स्त्रियों पर जुल्म अत्याचार  बढ़ा है तब तब प्राकृत और ईश्वरीय शक्तियों को इन बुराइयों को ख़त्म करने के लिए अपने विकराल रूप में औतार लेना पड़ा है। लेकिन बड़े दुःख की बात है की  अब इस भारत भूमि में ऐसी शक्तियां कहाँ लोप हो गई हैं, सदाचार की जगह पापाचार  न्याय की जगह अन्याय बढ़ता ही जा रहा है ? ।  
     आज के मौजूदा समय में राक्षसी प्रवति का बोलबाला हो चूका है , पुरे विश्व के साथ हमारे देश  में महिलाओं और छोटे बच्चो खासकर कन्या वर्ग के बच्चों के साथ अमानवीय क्रूर अत्याचार बढ़ चुके हैं। यहाँ तक की विश्व के ईसाई पादरियों के गुरु सर्वे सर्वा पोप फ्रांसिस ने इन माशूम बच्चे बच्चियों पर हो रहे जघन्य कांडों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुरे विश्व के धर्म गुरुओं को आगे आकर रोकथाम करने का आह्वान भी किया है। रह गयी हमारे देश की बात तो यह गावं से लेकर शहर तक मंदिर से लेकर मठ तक कहीं पर भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं देश का कोई ऐसा जिला  शहर नहीं बचा है जहाँ अबोध  चार छ साल तक की बच्चियां सुरक्षित हों या इतनी छोटी उम्र के बच्चियों के जघन्य बलात्कार न हुआ हो  ।  चाइल्ड  व वुमन  प्रोटेक्शन के नाम पर सैकड़ों स्वंय सेवी और  सरकारी संगठन बने हैं , कहीं बाल अनाथालय  विभिन्न नामों से अनेकानेक आश्रय स्थल व धर्म अधर्म के लुभावनी नामों से चल रहे बालिका संरक्षण गृह  सब जगहों पर शैतानी कार्य चल रहा है, ऐसा जघन्य कार्य तो जानवर भी नहीं करते जो हमारे देश के सफ़ेद लिबास में छिपे मानव रूपी इंसानी शैतान करते हैं मुर्दा शैतान तो सिर्फ बदनाम है   ।
      वैसे तो हर प्रदेशों में प्रति दिन कोई न कोई कांड मीडिया द्वारा उजागर होते ही रहते हैं , लेकिन पिछले दिनों बिहार के मुजफ्फर पुर  सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद विभिन्न आश्रयगृहों पर छापेमारी के बाद केंद्रीय महिला एंव बाल कल्याण मंत्रालय ने अनेक अनेक आश्रयगृहों को बंद कर दिया। जबकि देश के हर कोने में अनेकानेक प्रकार की अनियमतायें और व्यभिचार चोरी छिपे चल रहा है , इन सब में ऐयाश किस्म के धनाढ़य, ऐयाश किस्म के तथाकथित पोंगापंडित और कुछ तथाकथित नेता लोगो का नाम भी आता जा रहा है।  देश का कोई ऐसा जिला  शहर नहीं बचा है जहाँ अबोध  चार छ साल तक की बच्चियां सुरक्षित हों या इतनी छोटी उम्र के बच्चियों के जघन्य बलात्कार न हुआ हो, कहीं न कहीं प्रति दिन बलात्कार न हो रहा हो   । गहराई में देखा जाये तो इन सब में मानव समाज की गिरी सोच , विकृति मानसिकता , खुदगर्जी , धार्मिक आडम्बर , धर्म के नाम पर छलावा , सही शिक्षा का आभाव , मानवता में अनपढ़ शिक्षक , सड़ीगली राजनीत , और अव्यवस्था का बोलबाला,
         ऐसी भयानक कोढ़ नुमा व्यभिचार बुराई को दूर करने के लिए  सरकार को सार्थक कदम उठाना जरुरी है सिर्फ कानून बना देने से कुछ नहीं होने वाला।  दूसरी तरफ सही शिक्षा , ईमानदारी पूर्ण राजनीत , आडम्बर रहित धार्मिक कार्य , सही रूप में कार्य करने वाले धार्मिक और सामाजिक संगठन , हम आप सभी को मिलकर ऐसे जघन्य काम को रोकने के लिए पुरे देश में लोगों में  जनजागृति पैदा करना होगा।  वर्ना आने वाली जनरेशन को ऐसे माहौल में रहना पड़ेगा जो जानवर से भी बदतर राक्षसी प्रवति जीना कष्ट कारी होगा , अगर आप हमसभी अभी से नहीं चेते तो नर्क की जिंदगी बनाने में स्वयं जिम्मेदार होंगे।        
जय हिन्द,
      डाक्टर  भारत    

Saturday, 12 January 2019

देश के सभी राजनीतिकों और अन्य बड़े अधिकारीयों को इनसे शिक्षा लेनी चाहिए।


देश को ऐसे ही जाबांज लोग बदल सकते हैं 

 Dr. Bharat  ;-  First Investigation Bureau F I B, Media Service 


महिला कलेक्टर ने तमाममशहूर स्कूल छोड़कर अपनी बच्ची का एडमिशन आंगनबाड़ी में कराकर एक इतिहास रचा।  शरुआत बहुत अच्छी है  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F I B.  भारत सरकार के सभी अधिकारीयों से अनुरोध करती है की शिल्पा प्रभाकर के रास्ते का अनुशरण करे। क्योंकि  अगर हमें देश समाज हित के भलाई के लिए  अगर कुछ सार्थक कदम उठाना पड़े तो हमें यह कदम उठाना ही चाहिए , इसके लिए अगर संविधान में संशोधन भी करा पड़े तो हमें संशोधन कर लेना ही चाहिए।  
वो कहती हैं कि सरकारी लोग ही अगर आंगनबाड़ियों को प्रोमोट नहीं करेंगे तो कौन करेगा           
   : कहते हैं की  बदल कर रंग से तस्वीर बदल देते है , कुछ लोगों से एक लाइन भी नहीं बदलती , मगर बदलने वाले तो तकदीर बदल देते हैं।  इस बात को चरितार्थ  और सत्य साबित करने वाली भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS  अधिकारी  शिल्पा प्रभाकर सतीश ने अगुआई करके दिखा दिया इनके इस जज्बात को अनेकानेक मीडिया ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर अपना दायित्य पूरा किया ।   
    मीडिया एजेंसी :   तमिलनाडु में एक जगह है तिरुनेलवेली. राजधानी चेन्नई से रात भर की दूरी है. वहां की डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर हैं शिल्पा प्रभाकर सतीश. उस जिले की पहली महिला कलेक्टर भी हैं. 2009 बैच की IAS अफसर हैं. लेकिन इनके बारे में खास बात ये नहीं है. ख़ास बात ये है कि इन्होंने एक बहुत बड़ा स्टीरियोटाइप तोड़ा है.
इनकी बेटी किसी प्राइवेट स्कूल में नहीं बल्कि आंगनबाड़ी में जाती है. आंगनबाड़ी सरकारी स्कूल हैं जहां बच्चों की पढाई लिखी होती है. खाने पीने को भी मिलता है. आम तौर पर ये इमेज होती है लोगों के मन में कि जो लोग प्राइवेट स्कूल अफोर्ड नहीं कर सकते, वही अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजते हैं. लेकिन शिल्पा इससे हटकर सोचती हैं. पीटीआई को दिए हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर ये कहा:
‘हम सरकारी लोग ही तो आंगनबाड़ियों को प्रोमोट करते हैं न. हमारी आंगनबाड़ियों में हर तरह की सुविधा है. मेरी बेटी लोगों से मिलती और खेलती है. तिरुनेलवेली में हजारों की संख्या में आंगनबाड़ियां हैं. सबमें अच्छे टीचर हैं जो बच्चों का ध्यान रखने के काबिल हैं. हमारा इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा है, और खेलने के सामान भी हैं. ये बच्चों कि विकास के लिए ऐसी जगह है जहां सब कुछ है. न्यूट्रीशनल डेवेलपमेंट सेंटर हैं ये’.
pti_750x500_011119102744.jpgसांकेतिक तस्वीर: इंटरनेट 
जहां लोग इस बात को लेकर ताने देते हों कि सरकारी अधिकारी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में भेजते हैं. सरकारी स्कूल कॉलेज पर ध्यान नहीं दिया जाता. वहां पर इस तरह के उदाहरण सामने आएं तो उम्मीद जगती है. एक बेहतर कल की. एक बराबरी वाले कल की.