Thursday, 18 October 2018

नवदुर्गा का पूजन हवन F.I.B. के डायरेक्टर और उपाध्यक्ष ने किया।


 नव  दुर्गा पूजा ( मूर्ति स्थापना )  का उद्द्घाटन F.I.B. के डायरेक्टर डॉ. भारत व उपाध्यक्ष मैडम अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप में किया।
  Rakesh jaiswal :- F.I.B. Media Service 
  
अखिल ब्रह्माण्ड की शक्ति  महामाया मां दुर्गा  पूरे  ब्रह्माण्ड की जननी हैं। मनुष्य मां दुर्गा के नवरात्रि के नव दिन इनके नव रूपों की पूजा आराधना करता है। इनकी  पूजा मनुष्य तो क्या  देवता , ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश तक करते हैं क्योंकि यही शक्ति पारब्रह्म परमेश्वरी साकार , निराकार रूप में अखिल ब्रह्माण्ड के कण कण जर्रे जर्रे में व्याप्त हैं ।    
     


लुधियाना :राकेश > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो :   बाबा थान सिंह नगर  ढोका मोहल्ला निवासियों और  फर्स्ट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो  के  स्थानीय कार्यकर्ताओं  द्वारा  संयुक्त रूप में लुधियाना के ढोका मोहल्ला में चंद्रशेखर और रामु की अध्यक्षता में मूर्ति पूजा का आयोजन किया गया।  इस मौके पर माता जी की पूजा अर्चना मुख्या अतिथि F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. भारत  व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैडम  अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप में किया। इस मौके पर संगठन के प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी , मीडिया ऑफिसर बलबीर मल्होत्रा , सलाहकार रेक्टर कथूरिया एडवोकेट  रमन , चद्रशेखर , रामू,धनञ्जय पांडे, गुड्डू , व इलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर F.I.B. के नेशनल डायरेक्टर डॉ.भारत नें कहा की 9 नव की संख्या महामाया की  वह शक्ति है की इस संख्या को कोई भी विभाजित नहीं कर सकता , आप इस नव संख्या को जितनी चाहे गुना करदे जोड़ हमेशा 9 ही आयेगा क्यों की यह माता अदि शक्ति दुर्गा की संख्या है , हमें पृथ्वी रूपा , प्रकृति शक्ति महा महिमा मई जगदम्बा भवानी मां दुर्गा की शरण में रहकर जीव मानव की सेवा समानता प्रेम से एक दूसरे की सेवा सत्कार सम्मान करना चाहिए अगर हम ऐसा कर सके तो यही हमारी सच्ची पूजा होगी   l  इस औसर पर  अधिवक्त रमन ने अपने विचार व्यक्त किये, बाद ने भजन मण्डली ने  माता रानी की भेंट भजन गाकर अपना कार्यक्रम शुरू किया । 

Wednesday, 10 October 2018

सरायमीर रेलवे संघर्ष समिति की जायज मांग जो जरुर्री है।

यह एक सत्य है की आजमगढ़ जिले का विश्व विख्यात सरायमीर हमेशा से राजनीति का शिकार रहा है। 
Shivam Chaurasiya F.I.B. Unit Azamgarh U.P.
अगर सम्बंधित अधिकारीयों ने जल्द निर्णय लेकर ककरवाई नहीं की तो भविष्य में रेलवे संघर्ष समिति रेल रोको आंदोलन करने करने पर मजबूर होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे सम्बंधित विभाग की होगी। 
(सरायमीर आजमगढ़: शिवम्र चौरसिया ) रेलवे संघर्ष समिति सरायमीर के तत्वावधान में 19 सूत्रीय मांग को लेकर विगत कई दिनों से संघर्षरत पदाधिकारियों ने लालगंज लोकसभा की सांसद नीलम सोनकर को ज्ञापन सौंपा। सरायमीर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आधारभूत सुविधाओं के लिए सदैव से चिंतित रेलवे संघर्ष समिति सरायमीर के पदाधिकारियों ने फुटओवर ब्रिज, पीने के स्वच्छ पानी, पे एंड यूज़ टायलेट, पार्किंग, कोच इंडिकेटर बोर्ड ,पुलिस बूथ से स्टेशन पहुंच मार्ग का निर्माण व एनाउन्समेंट आदि पर तत्काल प्रभावी क़दम उठाने की मांग की ।
इसके साथ ही सरायमीर नगर के व्यवसायियों के लिये सबसे प्रमुख जरूरत कैफियत एक्सप्रेस (अप/डाउन) के ठहराव सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की । समिति के संयोजक अबू मंज़र ऊर्फ दाउद ने विभिन्न पक्षों पर तर्कसंगत मांग रखते हुए माननीया सांसद को सरायमीर की रेलवे संबधित समस्याओं से अवगत कराया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इ अमृतलाल, उपाध्यक्ष शिवम चौरसिया, एहसान अंसारी, महामंत्री अरविंद सेठ,मंत्री शहजाद आलम,सलाहकार रामेश्वर बरनवाल व सदस्यगण राजनारायण गौड़ व संतोष सेठ आदि उपस्थित रहे। वार्ता के अंत में सांसद नीलम सोनकर ने आवश्यक कार्यवाही को भरोसा दिया ।


Saturday, 6 October 2018

Assault Indian Military Rifles || Indian #Snipper Rifles

सुरक्षा बलों को मिले  हैं हलके और घातक हथियार 


प्राचीन समय से भारत वर्ष धार्मिक ,सामाजिक ,आध्यात्मिक , वैज्ञानिकी , सामरिक  क्षेत्र में पुरे विश्व में अग्रणीय था। समय समय पर मानव विरोधी शक्तियों इस भारत भूमि पर , इस देश के नागरिकों = जनता का लहू खून बहाकर मानवता का गला घोंटा है  और आज भी मानवता के दुश्मन निरीह बेकसूर लोगों का खून बहाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में शैतानी ,खुरापाती आताताइयों ,  समाज के देश के दुश्मनों को   आतंकवादियों के खात्मे के लिए सरकार ने सुरक्षा बालों  को छोटे हल्के हथियारों का प्रबंध किया है जो देखने में साधारण हैं पर इनकी मारक क्षमता बहुत घातक है जो  देश और समाज के दुश्मनों आतंकवादियों को दूर से ही धराशाही कर सकता है।  
                    डॉक्टर भारत 

Tuesday, 2 October 2018

F.I.B. ने लालबहादुर शास्त्री एंव महात्मा गाँधी की जयंती मनाई।

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने  राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी और कर्मवीर लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई ।
Dr.Bharat : Director :-  First Investigation Bureau
महान पुरुषों की प्रेरणा ही आनेवाली जनरेशन को सही रास्ता दिखाती है।  इस लिए हमें महान पुरुषों के बताये हुए मार्ग पर चलकर देश समाज को आगे लेजा सकते हैं। 
                         लुधियाना : राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस = फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से   शांति के मशीहा महात्मा गाँधी और जय जवान  जय जवान , का एतिहासिक नारा बुलंद करने वाले स्वर्गीय प्रधान मंत्री  लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के मौके पर ब्यूरो के निदेशक डॉ. भारत , ओंकार सिंह पूरी, रतन चंद , रेक्टर कथूरिया  व अन्य सदस्यों ने अपनी श्रद्धा सुमन देते हुए प्रण लिया की हमें राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करना चाहिए।  और देश के राजनीतिकों को दिखावटी शोशेबाज़ी  से हटकर इनके अधूरे कार्य को आगे बढाकर कार्य करे तभी उनके जन्मदिन मनाना  सार्थक होगा ।  

Monday, 1 October 2018

सम्राट विक्रमादित्य प्रथम का इतिहास | history of samrat vikramaditya

अमेठी उत्तर प्रदेश पुलिस का भारतीय संविधान से ऊपर खुद का कानून ?

गला कटने के साबुत, गवाह होते हुए भी पुलिस द्वारा अपनी मनमर्जी।  
F.I.B. Media Iformation Service
गरीबो को  को अन्याय के आलावा न्याय कहाँ मिले यह एक सत्य है की अगर आपके पास पैसा है तो पुलिस भी आपका साथ देगी और अदालत में भी आपको न्याय मिल सकता है। पुलिस अपने ही कानून से  अपराधी को भी निर्दोष बना देती है  और  फरियादी  भुक्तभोगी चीखता चिल्लाता रहे। 
         मुशाफिर खाना : बजरंग यादव   ( अमेठी उत्तर प्रदेश ) 26  मई 2018  के दिन मवई अढ़नपुर ग्राम के 14 वर्षीय अमन गुप्ता पुत्र रंजीत गुप्ता अपने पशु  भैस चराने के लिए नजदीक ही गया था। पीछे से ही पारवारिक रंजिश वस् गांव के ही लल्लू और  पृथ्वीराज पुत्र रामभजन अमन  को पेड़  झंझार की आड़ में घसीट लेगाया और निचे गिराकर चाकू से उसकी गर्दन काटने लगा , अमन  चिल्लाने लगा  आवाज सुनकर पास ही से कुछ लोग ललकारते हुए दौड़े लोगों को आता देख प्रिथीराज मौके से भागा  लोगों ने जब देखा की अमन  के गले में गहरा जख्म  से खून बाह रहा है कुछ लोग उसको उठाकर इलाज के लिए डॉ के पास लेकर भागे। 
पुलिस ने सबकुछ देखने के बाद  और ?????  ......   केस को रफा दफा करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धरा ३२३/३२४/५०४/५०६  के तहत केस दर्ज कर मामले को ख़त्म करने का प्रयास किया।   लेकिन ? सवाल यह उठता है की जब अमन  के गले में साफ़ गहरा जख्म दीखता है , और गवाह भी अपने बयान  में बताये की चाकू से गर्दन काट रहा था  तो सीधे सीधे  इरादा क़त्ल का केस दर्ज होना चाहिए ,और आरोपी को किसी भी हालत में गिरफ्तार करना चाहिए  लेकिन न  तो गिरफ्तारी  हुयी और न ही कोई  करवाई  अपराधी आज भी सरेआम घूम रहा है  ?
अमन  के गलेपर दिखाई देता गहरा जख्म। 
Note : न्यूज़ बजरंग यादव द्वारा भेजी गयी सुचना के आधार पर लगायी गई। 

Sunday, 30 September 2018

इन पांच तरीको से आप अपनी छठी इंद्री को जागृत कर सकते है

प्रकृति शक्ति के रहश्य  को जानने की शरल विधि 
Dr. Bharat > Director : - F.I.B. Intelligence Media Service 
आपकी सेवा में डॉ. भारत  : डायरेक्टर  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. की तरफ से उस गूढ़ रहश्य की जानकारी दे रहे हैं , जिसपर अमल करके  आप अपने जीवन की धरा को बदल कर इस मानव शरीर और अखिल ब्रह्माण्ड की गहराइयों में उतर कर बहुत कुछ पा सकते हैं कृपया अवश्य ध्यान दें ।