Monday, 18 December 2017

पंजाब की खटारा सरकारी बसों का किराया तै सीमा से ज्यादा।

पंजाब के सरकारी बसों में  किराया ज्यादा किसके आदेश से वसूला जा रहा है।  
पंजाब  में चलने वाली सरकारी बसों की हालत किसी खटारा से कम नहीं यात्री जहाँ मज़बूरी में यात्रा करते भी हैं लेकिन किराया निर्धारित सीमा से ज्यादा ? ऐसा क्यों कौन जिम्मेदार ?  
Onkar singh puri  F.I.B. Media :- Patti -- Tarntaran, Pb.
       
       फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( पट्टी तरनतारन) साकार की अधिकतर विभागों की तरह पंजाब ट्रांसपोर्ट विभाग की मनमानी अनियमितावों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है यह कोई दोषरोपण नहीं बल्कि हकीकत है। जिन लोगों ने  सरकारी बसों में सफर किया है वे इन सब परेशानियों को जरूर जानते होंगे।  
    पट्टी से हरिकेपत्तन का किराया 20 रुपये , हरिकेपत्तन से मोगा का किराया 50 रुपये कुल किराया जोड़ कर 70  रूपये बनता है।  अगर कोई यात्री पट्टी से मोगा या मोगा से पट्टी आना या जाना हो तो सहूलियत के तहत 65 रूपये के आसपास होना चाहिए लेकिन यह क्या ? बसे  एक तरफ़ा किराया 75  रुपये वसूलती हैं ,इस विषय में जब कंडेक्टर और अड्डा इंचार्ज से पूंछ तांछ करने पर उन्होंने कोई सार्थक जवाब देने की बजाय हिला हवेली कर सरकारी आदेश और ट्रांसपोर्ट विभाग के ऊपर और इलेक्ट्रॉनिक मसीनों को बताया।  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो सम्बंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारीयों से ऐसी लुटमलुट को अबिलम्ब बंद करने और पुरे पंजाब में इसी तरह हो रही धांधली की जाँच की मांग करती है। 

Thursday, 14 December 2017

रेल विभाग द्वारा शरेआम यात्रियों से लुटामलूट।

सरकार की जानकारी में रेल यात्रियों को बेवकूफ बनाकर धोखे से लुटा जा रहा है। 
F.I.B. :( फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो )→⇒ Media Intelligence Service 


यह हमारे देश का दुर्भाग्य है की देशवाशियों को  स्वक्ष शासन प्रशासन देने  भ्रष्टाचार ख़त्म करने की  बजाये सरकार की जानकारी में  ही  सरकारी विभागों द्वारा ही रोज लुटा जा रहा है।
यह बड़े ही दुःख की बात है की रेल यात्रियों की सुविधा के नामपर रेजर्वेशन के तहत लूटखसोट जारी है।देश में मध्यम , लम्बी दुरी की चलने वाली सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में यात्रियों की सुविधा के लिए पांच से सात डिब्बे ( कोच ) टू  टीयर थ्री टीयर के लिए रिजर्वेशन -आरक्षित का प्रावधान है।हर डिब्बे में कमसे कम 72 - 75 सीटें बर्थ सोने बैठने के लिए होती हैं।   जिसके  लिए यात्री अपने गंतव्य स्थान  सफर के लिए महीनों पहले टिकट रेजेवेशन करवाता है। इन्ही सब गड़बड़झाला के तहत यात्रियों को मुर्ख बनाकर लुटा जातां है।  
      रेजेर्वेशन यानि कि आरक्षित सीट -बर्थ सोने बैठने के लिए , तिकड़म के तहत रिजर्वेशन के नामपर वेटिंग टिकट आपको देने का धंधा शुरू हो जाता है।  5 से 7 कोच यानि डब्बे में दस पांच कौन कहे कई  सौ तक यात्रियों को वेटिंग  लिस्ट का टिकट पकड़ा दिया जाता है , और ऐसा पुरे देश में चलने वाली सैकड़ों गाड़ियों में वेटिंग टिकट काटकर यात्रियों को दिया जाता है। अब जबकि यात्री निर्धारित दिन अपने यात्रा के लिए निकलता है तो एजेंट और तत्काल टिकट की वजह से सीटें पहले ही फुल होचुकी होती हैं ? यात्री यतो जनरल बोगी में सफर करे या रेजर्वेशन वाले डब्बे में खचा खच भीड़ भरे डब्बे कोच में कहीं बैठने को कौन कहे खड़ा होने की भी जगह नहीं होती  यात्री मुशीबत का मारा जाये तो जाये कहाँ। 
       यात्रियों का वेटिंग लिस्ट का पैसा जो आम जनरल टिकट से तीन चार गुना ज्यादा होता है  रेलवे विभाग ने लिया है वह पैसा वापस नहीं करता।  इस हिसाब से प्रति दिन कई लाखों रूपए यात्रियों से लूट कर अपनी अवैध कमाई कर अपने विभागीय अधिकारीयों को भ्रष्टाचार बढ़ाने का मौका देकर अगले दिन की अवैध कमाई में लग जाता है.?
       फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ⇒ F,I.B.  देश के जिम्मेदार और देश के प्रधानमंत्री महोदय  से पुरज़ोर मांग करती है की देश की  आम जनता और रेल यात्रियों के साथ हो रही बेइंसाफी से निजात दिलाई जाये और इस तरह हो रही लूटखसोट को अविलम्ब बंद किया जाये।  अगर सरकार ऐसा कर कुछ सही कदम उठाती है तभी देश के लिए बुल्लेट ट्रैन और अन्य स्पीड वाली ट्रेनों का सपना साकार और सार्थक होगा   वर्ना   लोग यही कहने पर मजबूर होंगे की  दुनियां सुधर गयी  हम नहीं सुधरेंगे  ? क्यों की हम और हमारी गाड़ी भारतीय हैं।        

Monday, 13 November 2017

पंजाब पुलिस का वर्तमान में काम सराहनीय परन्तु गति बनाये रखना जरुरी।

मौजूदा समय में पंजाब पुलिस प्रमुख सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में पंजाब पुलिस का काम ठीक , लेकिन भ्रष्ट कर्मियों और सफ़ेद लिबाश में छुपे राजनीतिकों पर करवाई ही पंजाब में शांति ला सकती है। 
Dr. Bharat  : F.I.B. >⇒ Media Intelligence Service 
   
   पिछले एक साल से पंजाब में कई धार्मिक नेतावों की हुयी हत्याओं ने  पंजाब पुलिस को सकते में डाल दिया था। और आम जनता तक यह सोचने लगी थी की पंजाब पुलिस प्रशासन को को क्या हो गया है जो निष्क्रिय पड़ी है , लेकिन पिछले दिनों पकडे गए देश व समाज विरोधियों की गिरफ़्तारी ने बहुत खोल दिया । रह गयी मीडिया की बात तो ऐसे में आजकल मीडिया अपना काम जरूर कर रही थी लेकिन दबे दबे से। 
      पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारीयों को अपने विभागीय कर्मियों को हर वक्त अटेन्शन रखना ही कामयाबी का रास्ता दिला सकती है। दूसरी जरुरी जो है की देश के अन्य राज्यों में पंजाब के विषय में दो  बातों से  कुछ अलग झेलनी  पड़ी  जिस हक़ीक़त को झुठलाया नहीं जा सकता , 1 -  गुजरा आतंकवाद , दूसरा नशीली वस्तुओं की वजह। और इन दोनों में कुछ राजनीतिक लोगों की मिलीभगत से ही पंजाब के लोगों को त्राश्दी झेलने को मजबूर होना पड़ा। 
       पंजाब पुलिस को इस प्रान्त सूबे की शान मान को बनाये रखने के लिए जरुरी है की सफ़ेद लिबास में छिपे काले भेड़ियों का पर्दाफाश करना ही समय की मांग है। अगर पुलिस इस कार्य में कामयाब होती है तो चाहे पकिस्तान की दुनियां भर में बदनाम ख़ुफ़िया एजेन्सी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस ( I.S.I.) हो या सीरिया इराक ईरान  जैसे मुल्क की बगदादी की I.S.I.S. या देशी आतंकवादी ग्रुप हों  सबके सब पस्त  हो जायेंगे। विदेशी खड्यंत्र के सम्बन्ध में  ( F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ) ने अपने 30  अक्टूबर के मीडिया रिपोर्ट में ही शंका जाहिर कर दी थी। वैसे अगर आम जनता चाहती है की पंजाब में शांति सौहार्द बना रहे तो अपराधों की रोकथाम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।     

Saturday, 4 November 2017

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) के पत्र पर भारत सरकार ने सख्त एक्शन लिया।

F.I.B. :⇛ फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो द्वारा अयोध्या रेलवे स्टेशन की दुर्दशा के सम्बन्ध में लिखे गए पत्र पर प्रधानमंत्री कार्यालय (भारत सरकार) ने सख्त एक्शन लिया।
F.I.B.  : ⇒Media Intelligence Service, 
पूरे देश में सरकारी विभाग में अनियमता ,लापरवाही , करप्शन ,मनमर्जी की वजह से जहाँ नागरिकों को पेशानी उठानी पड़ी रही  है वहीँ देश का भी सत्यानाश हो रहा है, ऐसे में अगर कोई सही रास्ते पर ला सकता है तो वह है मीडिया। मीडिया से सम्बंधित फर्स्ट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. Intelligence Media  के अध्यक्ष डॉ. भारत ने अयोध्या में गंदगी और रेलवे प्लेटफॉर्म की दुर्दशा के विषय में 16 अक्टूबर 2017 को   एक कड़ा पत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , माननीय प्रधानमंत्री , महामहिम राष्ट्रपति को भेजते  हुए उचित करवाई के लिए भेजा था। जिसके जवाब में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यालय  तरफ से फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो F.I.B. के अध्यक्ष डॉ. भारत को जवाब दिया गया है की आपके भेजे गए पत्र  को करवाई के लिए रेलवे विभाग को आदेश दे दिया गया है। दूसरी महत्वपूर्ण बात जो है वह यह की इस पत्र की कॉपी को सरकारी पोर्टल पर भी डाला गया है। 

Tuesday, 31 October 2017

आखिर लुधियाना और पंजाब पुलिस किस बात से लाचार है ? या खुद ? @ ?

लुधियाना जिले व पंजाब में हुई  हत्याएं राजनीतिक , धार्मिक ,सामाजिक या नए आतंकवाद की शुरुआत ?
First Investigation Bureau(F.I.B.):⇒ Media Intelligence Service          

लुधियाना जिले एंव पंजाब क़े अन्य क्षेत्र में हुयी हत्याओं के लिए कहीं  सड़ी गली राजनीत, भ्रष्ट प्रशासन एंव कुछ जनता के नुमाइंदों के साथ कुछ विदेशी शक्तियां  जिम्मेदार तो नहीं, आखिर कौन है इनके पीछे  ?
      लुधियाना के पुलिस प्रशासन के लिए जहाँ अपराधियों  का न पकडे जाना यह शर्म भरी चुनौती तो है ही परन्तु यह पुरे पंजाब की पुलिस के लिए गंभीर चुनौती है।  वहीँ सामाजिक और धार्मिक संगठन भी इस जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। क्योंकि जिन जिम्मेदारियों के नामपर जिन जिम्मेदारियों के बल पर सामाजिक और धार्मिक संगठन बने हैं क्या वे वास्तव में अपनीं जिम्मेदारी निभा रहे हैं ? रह गयी पुलिस की बात तो आजकल की पुलिस सच्चाई से दूर राजनीतिक पार्टियों के हुक्म की गुलाम और छुट्टे भड़कीले सांड की भूमिका निभा रहे हैं। (यह अलग बात है की कुछ ईमानदार और कर्मठ पुलिस अधिकारीयों, कर्मियों की वजह से पुलिस अपने काम को अच्छे परिणाम भी दे रही है ) रह गई बात हत्याओं की तो 3  अप्रैल 2016 को भैणी साहिब में माता चंद  कौर की हत्या ,  23 अप्रैल  2016 को खन्ना में शिवसेना नेता दुर्गागुप्ता की हत्या ,  6 अगस्त 2016 को जालंधर में आऱ एस एस प्रमुख जगदीश गगनेजा की हत्या ,  14 जनवरी 2017 को लुधियाना में दुर्गा माता मंदिर के नजदीक हिन्दू नेता अमित शर्मा की हत्या ,  25  फरवरी 2017  को पिंड जगेड़ा नामचर्चा घर में डेरा प्रेमी सतपाल शर्मा और उनके पुत्र रमेश शर्मा की हत्या , 16  जून 2017 को लुधियाना के पीरू बंदा में पास्टर सुल्तान की हत्या , 17 अक्टूबर 2017 को आर एस एस. शाखा के अध्यक्ष रविंदर गोसाईं की हत्या , 30 अक्टूबर 2017 को हिन्दू नेता विपिन शर्मा की अमृतसर के भारत नगर बाजार में सरेआम गोली मारकर हत्या, ए सब बड़े और नामी लोगों की हत्यायें हुयी हैं बाकी अपराध दर किनारे हैं।    इन्ही कारणों से आम नागरिक अपनी इज़्ज़त अपनी जिंदगी की हिफाज़त में खुद लगा है ,और आपराधिक घटनाओं की जानकारी होते हुए भी वह पुलिस को जानकारी न देने में ही अपनी भलाई समझता है, आखिर क्यों ? पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारीयों को इसपर गहराई से सोचना होगा की जनता पुलिस से दुरी क्यों बनाई हुयी है।  ये हत्त्याएं यूँ ही तो हुयी नहीं कोई न कोई तो कारण  अवश्य होगा , यह सब  इस शहर क्या पुरे पंजाब के लिए खतरे की घंटी है अगर जिम्मेदार शासन प्रशासन के  उच्च और जिम्मेदार अधिकारी समय रहते कोई सार्थक कारगर कदम उठाकर अविलम्ब रास्ता नहीं नकालते हैं तो आने वाले समय में इसके भयानक परिणाम भुगतने पड़  सकते हैं। पुलिस प्रशासन को जनता का विश्वास बहाल करना पुलिस की कामयाबी है पुलिस और पब्लिक की दुरी कम करना ही पुलिस की कामयाबी बढ़ा सकती है। 
     F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ⇒ की आम नागरिकों से अपील  ⇉→ ::  याद रखें यह हर नागरिक का फ़र्ज़ ही नहीं धर्म है की वह अपराधों की रोक थाम में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे।  

Saturday, 21 October 2017

स्वच्छ भारत अभियान में राम की नगरी अयोध्या में गंदगी का साम्राज्य।

 क्या यही राम की वह अयोध्या है जहाँ पर राम ने जन्म लिया था।         
Dr, bharat Sr.journlist & Chairman | ⇒  F.I.B. ( First Investigation Bureau) 
आयोध्या जो एक धार्मिक और ऐतिहासिक  नगरी स्थल  है ,आज़ादी के बाद राजनीतिकों और धर्म के ठीकेदारों ने पुरे देश में राम के नाम पर अपनी अपनी ढपली अपने अपने राग पर खूब हो हल्ला मचाया है परन्तु अयोध्या का क्या हाल रहता है इससे देश के लोग बहुत कम  परचित हैं । यहाँ के रहने वाले लोग अधिकतर मुलभुत सुविधाओं से वंचित दुखी और परेशान नजर आते हैं। और साफ़ सफाई का वह आलम है की ? रेलवे स्टेशन पर उतरे ही या रेलवे से आते जाते यात्री नाक भौ सिकोड़ लेते हैं। ?
       आयोध्या = आयुद्ध= जहाँ पर कोई युद्ध न हो , प्रन्त अयोध्या के नामपर नजाने कितने छोटे बड़े  युद्ध होते आये हैं और कितने ही लोगों की जानें गयी हैं और भविष्य में न जाने कितने युद्ध  होंगे।                                अयोध्या  पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक नगरी  जो अनेक महान राजाओ के नाम बखान करती है।  पर  सबसे मत्वपूर्ण तीन तीन  महान  तीन राजाओं के नाम से जानी जाती है प्रथम नाम जो लोगों के जुबान पर अग्रणीय रहता है वह है  प्रथम  नाम जो आता है वह हैं राजा भगीरथ जिनके प्रयास से गंगा नदी जो हिमालय की जटा  रूपी धाराओं  और मानसरोवर झील  ( जिसे ब्रह्मा जी का कमंडल कहा जाता है ) झील के गर्भ से होती हुयी गौ मुख से बहार निकल कर ऋषिकेश ,हरिद्वार ,कशी = बनारस , पाटलिपुत्र =पटना से आगे गंगा सागर बंगाल की खाड़ी सागर में मिल जाती हैं।  
         दूसरा  नाम जो लोगों के जुबान पर अग्रणीय रहता है वह है परुषोत्तम राम जिनके नामपर सात सात रामायण  काब्य और ग्रन्थ के रूप में मौजूद है। ( इनके त्याग बलिदान के कारण हिन्दू समाज भगवान के नाम से जनता और पूजता  है रामचन्द्र जी को भगवान तुल्य  पूजनीय मनता  है  जो भगवान विष्णु के अंशावतार माने जाते हैं )
     तीसरा नाम राजा हरिशचन्द जो एक सत्यवादी राजा के नाम से विख्यात हुए हैं। इसी तरह  अनेको राजाओं का नाम अयोध्या से ज़ुडा  हुआ है।  जब जब राजनीतिक सरगर्मियां होती है तब तब राम के नामपर अयोध्या में मंदिर के नामपर पुर देश में माहौल गर्माने लगता है। इतने ऐतिहासिक धार्मिक प्राचीन नगर की न तो कोई साफ़ सफाई ,ना तो आगन्तुओं के लिए कोई सार्थक उचित  व्यवस्था। जब यहाँ के कुछ लोगों से बात चीत के दौरान  पूछताछ  की गयी तो एक ही बात सामने आई की सब राजनीतिक ड्रामा है , यहाँ के लोग रोज़ी रोजगार ,शांति ,सौहार्द के साथ रहना चाहते है। अयोध्या में आने जाने वाले खुद हर बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि राजनीतकों की कथनी करनी में कितना फर्क है  । 
    यहाँ पर यह भी लिखना जरुरी समझते हैं की जब कोई राजनीतिक कार्यक्रम होना होता है , या कोई धार्मिक प्रोपेगंडा करना होता है तब उस जगहों  की उन रास्तों की  अलग साफ़ सफाई जरूर होती है , बाद में वही ढाक  के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती हैआखिर कबतक रामके नाम पर देश को गुमराह किया जाता रहेगा।  
                          व्यापत गंदगी और कुव्यवस्था के सन्दर्भ में फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (F.I.B.) की तरफ से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय जोगी आदित्यनाथ को विशेष पत्र भेजते हुए साफसफाई और अन्य व्यवस्थ अविलम्ब ठीक करने की मांग की गयी है। वैसे F.I.B. केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार -तथा हिन्दू समाज के अग्गरणीय नेताओं एंव धार्मिक गुरुवों  से अपील करती  है की अगर राम की अयोध्या के प्रति वास्तव में कुछ करने के लिए गंभीर हैं या चाहते हैं की आनेवाली जनरेशन राम और अयोध्या के प्रति श्रद्धा रखे व सेवा की भावना हो तो पंजाब  के दो धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब और श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर से  शिक्षा पवित्रता लेकर कार्य करें, सेवा भावना सिख धर्म के गुरूद्वारे में होने वाली सेवा भावना की शिक्षा देख कर करें और राम की वह मर्यादा कायम रहे जिस के लिए रामचंद्र जी के जन्म से दस हजार साल पहले महऋषि वाल्मीकि महराज ने अपने काब्य ग्रन्थ रामयण में कर दी थी।  ताकि पुरे विश्व में रामके अयोध्या की स्वच्छता पवित्रता का बखान हो। किसी भी राजनितिक पार्टी की धर्म के नामपर  हमेसा राजनीत ठीक नहीं होती।       

Thursday, 19 October 2017

समूर्ण देश के लिए दीपावली शुभ मंगलमय हो।

        फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  ( F.I.B.) की तरफ से सभी देशवासियों  को हार्दिक शुभकामना और बधाई ।  
Dr.Bharat :⇒ National Chairman ⇉→ F.I.B.
 दीपावली प्रेम  सादगी आपसी भाई चारा  खुशहाली उमंग भरा त्यौहार ही नहीं यह एक वह शक्ति प्रदान करने वाला ,अपने मतभेद को दूर करने एक दुसरे को गले लगाने अन्धकार को दूर भगाकर प्रकाश से ( अंदरूनी अज्ञानता, अन्धकार,को दूरकर शांति ,शक्ति ,स्वास्थय , देनेवाला ) समूर्ण विश्व को उजाला से चकाचौंध करने वाला पर्व है। हम परमपिता परमात्मा और प्रकृति शक्ति से प्रार्थना करते हैं की यह दीपावली पुरे विश्व के मानव को वह शक्ति और ज्ञान प्रदान करे जिससे पुरे विश्व के मानव में  संपति ,संयम ,सादगी ,सफलता ,समृद्धि स्वास्थय और खुशहाली रहे । दीपावली का त्यौहार पर्व आपको तभी असीम ख़ुशी दे सकता है जब आपके पड़ोस में रहने वाला,आपके मोहल्ले में रहने वाला, कोई दुखी न हो। इसी के साथ विश्वकर्मा डे , व् गुरुपर्व आप सभी को शुभ मंगलमय हो।        शुभकामनाओं सहित : डॉ. भारत