Wednesday, 12 July 2017

मौजूदा समय में राष्ट्र हित में आंतरिक सुरक्षा सर्वोप्पर।

15 अगस्त  ( स्वतंत्रता  दिवस ) को ध्यान रखते हुए देश की आंतरिक सुरक्षामजबूत करना  बहुत जरूरी। 
Dr, Bharat :  FIB : ⇒Media Intelligence Service 
     

पिछले दिनों अमरनाथ यात्रियों पर जिस तरह पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने  हमला कर घिनौना काम किया है वह भविष्य के लिए इक बहुत बड़ी  चेतावनी है। यह जग जाहिर है की पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस का जन्म ही भारत विरोधी कार्य के  लिए ही हुआ है,अगर समय रहते हम नहीं चेते तो देश को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी    यह पूरी दुनियां जानती है की पाकिस्तान का जन्म ही खुरापात और नफरत के बल पर बना है। और 1947 के बाद से ही पाकिस्तान की राजनीत भारत विरोधी कार्यों पर ही निर्भर करती है और  पाकिस्तान  पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेन्सी  इंटर सर्विस इंटेलिजेंस का जन्म ही भारत  विरोधी कार्य के  लिए ही हुआ है।शुरू से ही  पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी हमारे देश में कहीं बम्ब विस्फोट कहीं जातीय  दंगा फसाद में लगी रहती है। और हमारे देश के कर्णधार राजनीतिज्ञ  उसी तरह गीत संगीत में प्यार मोहब्बत दिखाने के लिए भैंस के आगे बीन बजाने वाली निति पर चल रहे है।दूसरी तरफ इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की इन सब कार्यों में हमारे ही देश के कुछ तथाकथित  राजनितिक नेताओं की मिलीभगत से ही देश चालीस पचास साल से आतंकवाद की आग में झुलस रहा है,आतंकवाद को बढ़ाने में हमारे देश में ही छुपे आतंकवादी संगठन है जो पाकिस्तान या कुछ अन्य देश की शह सहायता पर अपने घिनौने काम को अंजाम देते हैं  ।   

          जिस देश की वजह से हमारे देश का हर साल अरबों खरबों रुपये बर्बाद हो रहा हो, कितने ही लोगों का परिवार बर्बाद हो गए हों , कितनी ही अचल संपत्ति नाश हो गयी हो , और कितने अनगिनत लोग मौत के मुँह में चले गए हों ऐसे देश से हम दोस्ती की आश लगाकर गुलदस्ते पर गुलदस्त भेंट करें धिक्कार है ऐसे राजनीती और राजनीतिज्ञों और देश के नेताओं पर ,यह तो वही बात है की खूंखार भेड़िया को हम शाकाहारी खाने में फल फ्रूट खाने को दें की अब यह हमारा दोस्त है अब यह कच्चा गोस्त - मास नही खायेगा। ऐसी सोच को हम नादानी कहेंगे या बेवकूफी या  मूर्खता क्या कहेगे । 
   FIB.फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  भारत सरकार से पुरजोर अपील करती  है की राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा में  कोई भी ढिलाई घातक हो सकती है। समय का यही तकाजा है की हर तरह से सक्रियता ही सुरक्षा मजबूत कर सकती है।  दूसरी तरफ सुरक्षा बालों को ऐसे नेताओं को भी गोली मार देनी चाहिए जिन फरेबी नेताओं का कार्य सम्बन्ध आतंकवादियों से जुड़ा  हो या जो आतंकवादियों की हिमायत कर देश को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा हो,क्यों की देश काअबतक  बहुत नुक्सान हो चूका है ।  

Tuesday, 11 July 2017

दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में नशीली वस्तओं का धंधा जोरों पर

दिल्ली में नशीली वस्तुओं के सेवन से छात्रों का जीवन तबाही के कगार पर                                             Pradeep Dhillo  FIB :⇒Media Intelligence Service 

      यह हमारे देश का दुर्भाग्य है की काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक , आसाम से लेकर गुजरात तक  तथाकथित   राजनितिक नेताओं के मिलीभगत और  काले धंधों के व्यापारियों से बाजार में आती   नशीली वस्तुओं के अवैध कारोबार से जहाँ घर का घर तबाह हो रहे हैं वहीँ नौ  जवान छात्रों का जीवन तबाही और तरह तरह की बिमारियों से ग्रस्त। 
            नई दिल्ली : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  न्यूज़ :>  आज के समय में दुनियां में सबसे घातक नंबर 1  नशा हैरोइन के बाद ,ब्राउनशुगर ,सिन्थेटिक ड्रग्स , वगैरह है।  हैरोइन धनाढ्य पैसे वाले इस्तेमाल करते हैं ,उसके बाद अफीम , नशीले कैप्सूल गोलियां और शीशियों में बंद कफ शिरुप के नकली नामों से १० रुपये के दाम के दवा को 100  डेढ़ सौ रुपये में ज्यादातर मेडिकल स्टोरों में बेचीं और वहां से खरीदी जा रही हैं। और यह सब धंधा स्थानीय पुलिस की जानकारी और मिली भगत से फलफूल रहा है। विजय नगर समेत दिल्ली और नई दिल्ली के ज्यादातर स्लम एरिया के आसपास पड़ते मेडिकल हॉल की दुकानों पर चोरी छिपे नशीली गोलिओ ,कैप्सूल्स ,कफ शिरुप  जैसे धड़ल्ले से बिक रही है।  जब इस सम्बंध में जानकारी ली गयी तो मालूम हुआ की स्थानीय पुलिस की मिली भगत से सारा काम हो रहा है। 
      सबसे दुखत पहलु जो है वह यह की इन सब नशीली दवाओं की चपेट में कॉलेज के साथ  स्कूली छात्र छात्राओं की फ़ौज फंस चुकी है जिससे ऐसे छात्रों का जीवन तबाही के दलदल में फशता चला जा रहा है , और साथ ही गरीब मजदुर ,मेहनत मजदूरी करने वाले भी ऐसे नशीली दवाओं के सेवन से तरह तरह की बिमारियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। स्वास्थय ,निगरानी विभाग और सम्बंधित विभाग या तो अपना कमीशन लेकर चुप रहता है या सब लापरवाही के तहत कुम्भकर्णी नींद में मस्त हैं।  FIB. केंद्रीय सरकार और दिल्ली सरकार से मांग करती है की नशीली दवाओं के कारोबार  में शामिल सभी लोगों की जाँच कर आवश्यक कदम उठाये जाएँ ताकि बर्बाद हो रही जिंदगियों को बचाया जा सके  
               

Monday, 10 July 2017

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत-डीसीपी

आप एस एम एस (SMS) के जरिये कम्पलेट से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 F I B : Media Intelligence :⇒   लुधियाना  पुलिस ने  आम जनता के लिए एक सराहनीय और सार्थक कदम उठाया, आम जनता चाहे तो  उठा सकती है फायदा। 

लुधियाना, : लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट की तरफ  एक नई पहल करते हुए कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत की जा रही है। जिसमें आप एस एम एस (SMS) के जरिये कम्पलेट से जुडी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते है।डीसीपी ध्रुमन निबम्ले आई. पी. एस. ने कहा की देखने में आया है की रोज़ाना लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में 300 से ज्यादा शिकायते आती है और लोग रोज़ उनके स्टेटस के  बारे में जानने के लिए कमिश्नर दफ्तर फ़ोन करते है। कई बार लोगो को परेशानी भी आती है । उन्हें अपनी शिकायत के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाती थी, की कम्पलेट कहा है ? और किसे मार्क की गयी है?  या निचले स्तर पर किस इंक्वायरी  अफसर के पास गई है लेकिन अब कम्पलेट ट्रैकिंग सिस्टम की शुरुआत से लोगो को उनकी शिकायत के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी एस एम एस (SMS) के जरिये मिल जाये गई। जैसे की कम्पलेट का UID न.,प्रार्थी  का नाम , विपक्षी का नाम , इंक्वायरी अफसर का नाम और इंक्वायरी मुकमल होने तक की सारी जानकारी मिल जायेगी । इस सिस्टम से लोगो और पुलिस दोनों के समय की बचत होगी। अधिक जानकारी के लिए डीसीपी ध्रुमन निबम्ले साहिब के मोबईल न. 78370 -18502 पर संपर्क कर सकते है। 

Saturday, 8 July 2017

राष्ट्र हित में FIB फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो और CIACB का एक प्रयाश

FIB,(First Investigation Bureau )   CIACB ( Crime  Investigation & Anti-Curruption Bureau) joint efforts

  FIB ⇒ Media Intellgence News Service 

राष्ट्र हित  में FIB " फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो "  के चेयरमैन  डॉ. भारत  के साथ  "क्राइम इंवेस्टगेशन    & एंटी   कर्रप्शन ब्यूरो"  हिमाचल, के उच्च अधिकारिओं की  जिला काँगड़ा में विशेष बैठक। 
       एक बात यह सत्य है की अगर देश में मीडिया और एनजीओं संगठन नहीं होते तो देश के गद्दार और भ्रष्ट तथाकथित नेता देश का बेड़ागर्क कर देश को जर जर हालात में पहुंचा दिए होते।  इन सभी बातों के खिलाफ युद्ध स्तर  पर अपने काम को अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाने  के सन्दर्भ में एनजीओ   और मीडिया की जिम्मेदारी बढ़ गयी है।
        यह भी एक सत्य है    की   देश के अंदर फ़ैल रही अनेकों बुराइयाँ,भ्रष्टाचार , अपराध, आंतरिक सुरक्षा की सुचना सहयोग   पुलिस प्रशासन और राष्ट्र केजिम्मेदार   विभागों तक यही दो संगठन देते हैं। और किसी भी सरकारी कर्मचारी , गैर सरकारी, देश विरोधी ताकतों के षड्यंत्र का भंडाफोड़ यही दो तरह के संगठन ही अविलम्ब करते हैं।  
      सभी बातों की  गंभीरता को देखते हुए  FIB  के चेयरमैन  डॉ, भारत और  CIACB.के चेयरमैन  नसीब सिंह  ने  एक प्रस्तावित फैसला लिया की राष्ट्र हित  के मद्देनजर दोनों संगठन मिलकर कार्य करेंगे और देश समाज की मजबूती के लिए आम नागरिकों में जनजागृति पैदा कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहयोग किया जयेगा। बैठक में FIB.और    CIACB  के उच्च अधिकारी इन्दर जैसवाल ,राकेश जैस्वाल ,श्रीमती मानसी सिंह ने भी भाग लिया। इस मौके पर FIB के कार्य की जिम्मेदारी निभाने के लिए नसीब सिंह को पुरे हिमाचल प्रदेश का प्रभारी और मैडम मानसी सिंह को सचिव नियुक्त किया गया। इस बीच नसीब सिंह 6 जुलाई 2017 को अपनी उच्च अधिकारिओं के साथ फर्स्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के मुख्य कार्यालय  लुधियाना में विशेष मीटिंग  कर संगठन के कार्य प्रणाली और कार्य को आगे बढ़ाने , तथा राष्ट्र हित कार्यों के सन्दर्भ में जानकारी ली। 
     

आजमगढ़ मेंअवैध शराब से हुयी मौत पर कड़ी करवाई.


पुलिस की मिली भगत से चल रही  अवैध शराब के सेवन से हुयी मौत पर शासन की कड़ी करवाई। 
Dashrath Kumar, Ajay kumar  FIB. :⇒ Media Intelligence Service , Azamgarh.
 
आज़मगढ़ की घटना पर शासन द्वारा कड़ी कार्यवाह स्थानीय थानाध्यक्ष, बीट दरोगा व सिपाही सहित कुल 3 पुलिस कर्मी निलंबित आबकारी विभाग ने भी आधा दर्जन कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही कर आगे की करवाई की हरी झंडी दी। 

 आजमगढ़ :फर्स्ट इंवेस्टगेशन ब्यूरो : यह पुरे प्रदेश का दुर्भाग्य है की कच्ची शराब के सेवन  से प्रति दिन जहाँ किसी न किसी की मौत होती है वहीँ कितने घर बर्बाद होते हैं।  जनपद आज़मगढ़ के थाना रौनापर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केवटहिया मे 5 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु की घटना को शासन द्वारा अत्यन्त गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में  प्रथम दृष्टया लापरवाही एवं अवैध शराब के निर्माण पर पूर्णतया पाबंदी लगाये जाने मे असफल होने के कारण थानाध्यक्ष रौनापार नदीम अहमद, हल्के के उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं बीट आरक्षी शशि कुमार सहित कुल 3 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। 
प्रमुख सचिव, गृह श्री अरविन्द कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया इसके अलावा आबकारी विभाग ने भी इस प्रकरण पर कड़ी कार्यवाही करते हुए 4 आबकारी सिपाहियों शेष नाथ चैहान, महेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, मोती लाल यादव सहित आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह एवं प्रधान सिपाही अरविन्द कुमार सिंह कुल आधा दर्जन आबकारी कर्मियों को भी निलम्बित कर दिया गया है।
श्री अरविन्द कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित कराई गयी। इसके अलावा शासन द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय में लिप्त व्यक्तियों की धर-पकड़ के राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर 8 जुलाई से एक सप्ताह का विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विधि सम्मत कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये गये है। 
     FIB. :⇒ Media Intelligence Service , मुख्य मंत्री से पुरजोर मांग करती है की सभी नशीली वस्तुओं खाश कर कच्ची अवैध शराब बनाने वालों पर शख्त करवाई की जाये ताकि लोगो का जीवन और परिवार सुरक्षित रहे। 
---------

Thursday, 6 July 2017

हिमाचल के तीर्थ स्थलों के हालात दयनीय हालत में?

कहां सोये हैं हिन्दु धर्म के ठेकेदार कहलाने वाले लोग?
हिमाचल प्रदेश के विशेष दौरे से लौट कर Dr.Bharat :⇒   Media Intelligence 
मां चामुंडा धाम की व्यवस्था ख़राब , उखड़ी टूटी सड़कों रास्तों पर पैदल चलना मुश्किल , रख रखाव व्यवस्था राम भरोसे , गंदगी का साम्राज्य जिम्मेदार सरकारी अधिकारी और मंदिर प्रबंधक कमेटी सिर्फ अपनी तिजोरी भरने तक सीमित ,मानवता ,धर्म कर्म सब  कूड़े के ढेर में गएहैं  क्या ?
       मौजूदा  समय में जब देश विदेश में भारत देश की छवि को उज्वल करना जरुरी हो, और देशी विदेशी सैलानी,  भक्त  भारत के धार्मिक ,ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करने हेतु  देश के विभिन्न  क्षेत्रों में आते  जाते हैं, जिससे जहाँ भारत देश की सांस्कृति छवि का निखार होता है  और वहीँ स्थानीय लोगों का जीवन यापन घर परिवार का गुजर बसर पालन होता है। 
      ऐसे में माँ  चामुंडा धाम एक प्राचीन धार्मिक ,ऐतिहासिक स्थान अपना एक अलग महत्व रखता है। पर पिछले एक दो साल से ही इस स्थान पर अव्यवश्था और लापरवाही का शिकार है , सम्बंधित अधिकारी अपनी मनमानी अकर्मण्डयता को गले लगाकर कुम्भकर्णी नींद में मस्त हैं।  मंदिर के अगल बगल की बात दर किनार कजो भक्त यात्री   आगन्तुओं को अपनी तरफ खींचती है वह है सरोवर उद्दान , पहाड़ी नदी में स्नान करने हेतु बनाई गयी सीढ़िया, पर इन दोनों स्थलों पर ?  सरोवर गंदगी का ढेर , सरोवर के गमले ,गार्डन ,उद्दान , कुव्यवस्था , लापरवाही , भ्रष्टाचार , नालायकी  की वजह से  हालात  जर्जर ख़राब , सरोवर के अगल बगल बनी राम , गणेश , शंकर  जी की मूर्तियों   व  अन्य  मूर्तियों की पेंटिंग  उखड़ने की वजह से और कुछ टूटी खंडित मूर्तियों की  हालत खस्ता।जब इस सारे अनियमताओं  के सन्दर्भ में स्थानीय दुकानदारों से बात चीत कर जानकारी लीगयी  तो स्थानीय दुकानदार और होटल वाले भी दुखी  होते हुए  SDM, तहसीलदार ,और प्रबंधक कमेटी  को जिम्मेदार बताया  
     प्राचीन प्रवेश द्धार से लेकर मंदिर के पुराने मुख्यद्वार तक रास्ता जर्जर  और आखिरी सांसे  गिन रहा है। मेन  सड़क  के  मुख्य प्रवेश द्वार से ( जिस गेट को फौजी बटालियन  ने बनवाया )  मंदिर के प्रवेश तक , आगे  लंगर हाल तक  टूटी सर्ड्को  और गड्ढों  की वजह से रास्ता सड़क पर पैदल चलना  आने जाने  वाले  यात्रियों  के पैरों  में चोट और ठोकर खाकर  गिरते यात्री  किसे अपना  दुखड़ा सुनाएँ  
         यात्रियों को आराम  स्नान के लिए  नदी नुमा  आते पहाड़ी पानी  में नहाने के लिए  कभी  पौढ़ी  सीढ़िया  बनायीं गयीं थीं  लेकिन  सीढ़ियां  भी जगह जगह से टूटी  और  गंदगी  से भरपूर।   


        ऐसे हालत में मंदिर प्रभंधक कमेटी  जिला प्रशासन सरकारी अनुदान से सौदर्यीकरण कर चार चाँद लगा सकते हैं , पर सौंदर्यीकरण क्या  गंदगी कर्ण  सर चढ़ कर बोलता है। ऐसे गंदगी , कू  व्यवस्था  टूटे   रास्ते , गंदा सरोवर का पानी , जंगल  जैसी  फुलवारी गमले   क्या सम्बन्धित  अधिकारीयों  को दिखाई नही देती , क्या  DM,SDM, तहसीलदार  सब मौज मस्ती  के लिए तैनात है.  क्या  फर्ज के अंधे हो चुके हैं  ऐसे  लोगों को यह सब दिखयी नहीं देता ।   कौन है  इन सब का जिम्मेदार ?अपने आप को हिन्दू धर्म का ठेकेदार  अनुआयी  कहने वालों   अगर  सेवा  सफाई  को देखना है तो  सिख पंथ  और  सिख  गुरद्वारों  की सेवा और सफाई  से शिक्षा लेकर  ऐतिहासिक धर्म स्थलों पर सेवा  की भावना के साथ अपना धर्म निभाएं।   खाली  तिलक  लगा लेने और भगवा रंग धारण करने से कोई सच्चा  भारतीय  सच्चा हिन्दू नहीं हो जाता  कुछ ऐसे ही पाखंडी लोगों से विश्व के प्राचीन और अखिल ब्रह्मांडीय सनातन धर्म  और भारतीय  संस्कृति  का जनाजा  निकलता है। 
      इस सारी अनियमताओं ,कु व्यवस्था  और  लापरवाही  के सन्दर्भ  में  FIB. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  की तरफ से  हिमाचल  के मुख्यमंत्री  एंव  काँगड़ा के DM, SDM को विशेष पत्र  भेजते हुए  आवश्यक  उठाने की मांग की है। 

Saturday, 1 July 2017

GST लागू: यह दिन देश का एक निर्णायक मोड़-PM मोदी

30-जून-2017 23:59 IST
ऐतिहासिक मध्‍य रात्रि सत्र के बीच भारत में GST की शुरुआत

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, संसद के सदस्‍यगण और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति 30 जून, 2017 को नई दिल्ली में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के शुभारंभ के अवसर पर संसद के केन्द्रीय कक्ष में। 
The Prime Minister, Shri Narendra Modi, the Members of Parliament and other dignitaries at the ceremony to launch the Goods & Service Tax (GST), in Central Hall of Parliament, in New Delhi on June 30, 2017.
नई दिल्ली: 30 जून 2017: (पीआईबी//FIB मीडिया ब्यूरो)::

संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित ऐतिहासिक मध्‍य रात्रि सत्र के बीच आज मध्‍य रात्रि से वस्‍तु एवं सेवा कर व्‍यवस्‍था लागू हो गई। राष्‍ट्रपति एवं प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाकर देश में जीएसटी की शुरुआत करने से पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सभा को संबोधित किया। 

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह दिन देश का भविष्‍य निर्धारित करने के लिहाज से एक निर्णायक मोड़ है। 
उन्‍होंने याद किया कि संसद का यह केंद्रीय कक्ष पहले भी कई ऐतिहासिक अवसरों का साक्षी रहा है जिसमें संविधान सभा का पहला सत्र, भारत की आजादी और संविधान को अंगीकार करना शामिल हैं। उन्‍होंने जीएसटी को सहकारी संघवाद का एक उदाहरण बताया। 
उन्‍होंने चाणक्‍य का उल्‍लेख करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत सभी बाधाओं को दूर कर सकती है और यह हमें सबसे कठिन उद्देश्‍यों को पूरा करने में भी मदद करती है। उन्‍होंने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने देश का राजनीतिक एकीकरण सुनिश्चित किया था, उसी तरह जीएसटी आर्थिक एकीकरण सुनिश्चित करेगा। प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन, जिन्‍होंने कहा था कि आयकर दुनिया में समझने के लिए सबसे मुश्चिकल चीज है, को याद करते हुए उन्‍होंने कहा कि जीएसटी एक राष्‍ट्र-एक कर सुनि‍श्चित करेगा। उन्‍होंने कहा कि जीएसटी से समय और लागत में काफी बचत होगी। उन्‍होंने यह भी कहा कि राज्‍य की सीमाओं को पार करते समय होने वाली देरी से जलने वाले इंधन की अब बचत होगी और इससे पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जीएसटी एक आधुनिक कर प्रशासन को बढ़ावा देगा जो अपेक्षाकृत आसान एवं अधिक पारदर्शी होगा और इससे भ्रष्‍टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।