Thursday, 15 February 2018

मौजूदा समय देश की सीमा से ज्यादा आंतरिक सक्रियता सुरक्षा जरुरी।


हालात के मुताबिक अंदर ही अंदर  देश विरोधी ताकतें खुरापात कर  भयानक कांड की तयारी में। 
Dr.Bharat :-⇒ First Investigation Bureau Report >
 ( राष्ट्र हित में दुबारा प्रसारित किया जा रहा है  2 / 8 /2018 
इधर कुछ दिनों से चार पहिया वाहनों के गायब होने से सुरक्षा बालों की चिताएं बढ़ा दी हैं , भारत में अमेरिकी खुफ़िया एजेंसी का आतंकी हमले का  दवा,  मिलेट्री इंटेलीजेंस की रिपोर्ट 400 के करीब आतंकी पाकिस्तान की तरफ से घुसने की फ़िराक में? यह सब क्या जाहिर करता है।           लुधियाना :- F.I.B. Media Service     जिस तरह से माजूदा समय में विदेशी शक्तियां गुप् चुप तरीके से राजनीतिक आपा धापी की आड़ में अपने खेल खेलने की तैयारी में लगी हैं वह खतरे की घंटी की शंका जाहिर कर रही हैं। एक तरफ नेशनल इंटेलिजेंस ऑफ अमेरिका ने भारत को चेताया है की अगले कुछ दिनों में पकिस्तान समर्थित आतंकी हमला कर सकते है। वहीँ भारतीय सेना के इंटेलिजेंस ने जानकारी देते हुए बताया की सीमा पार 400 के लगभग आतंकी भारत में आतंकी गत्विधियओं को अंजाम देने के लिए चोरी छिपे घुसने की टाक में हैं। 
     दूसरी तरफ देश के अन्य हिस्सों के इलावा पंजाब में कई चार पहिया वाहन  गायब हो चुके हैं। खुफ़िआ और सुरक्षा बालों को शंका है की देश विरोधी आतंकी काम करने वाले इन गाड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।  अलकायदा हो ,तालिबान हो , इंटर सर्विस इंटेलिजेंस गुर्गे हों , इस्लामिक स्टेट  बगदादी ग्रुप हों , या देश में मौजूद देशी आतंकवादी हो इन सबका काम खुरापात करना ही है। इन सबसे निपटने का यही है की हमारी ख़ुफ़िया एजेंसियां हमेसा एलर्ट रहें और सुरक्षा विभाग कोई ढिलाई न बरते , हमारी चारों  तरफ से सक्रियता ही ही हमारी सुरक्षा है।  
     फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से  सभी देश भक्तों  व आम नागरिकों से अपील है की  : राष्ट्र की सेवा सुरक्षा करना सभी का धर्म ही नहीं कर्तब्य है  अतः आप सभी एक जागरूक नागरिक  एक सैनिक की भूमिका निभाएं     ताकि हमारा देश देश के नागरिक शांति शौहार्द के साथ आगे बढ़ता रहे। 

Thursday, 8 February 2018

भारतीय सेना किसी राजनीतिक पार्टी की गुलाम नौकर नहीं है।

राजनीतिक पार्टियां कुछ समय के लिए सत्ता पर आती जाती रहेंगी लेकिन भातीयसेना की  जड़े पताल तक हैं जो खुद एक ताकत है ।
 Dr. Bharat :-⇒  F.I.B. Media Intelligence Service 
 यह सच्च है की भारत एक प्रजातंत्र राष्ट्र है और देश की रक्षा सुरक्षा के लिए सेना मिलीट्री का प्रावधान है जो दूसरे देश के दुश्मनो से देश की सीमा और देश की सुरक्षा करना सेना का मुख्य कार्य है। सेना  को देश के अंदर दंगे फसाद से दूर रखा जाये क्यों की इससे सेना के जवानो का  खुदके मनोबल कमजोर होता है  । जबकि  देशके आंतरिक सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की व्यवस्था है। इस लिए देश की लड़ाई झगडे ,दंगे फसाद से सेना को दूर रखते हुए राजनीत न करना ही बेहतर होगा।  
       लुधियाना : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ↣⇒ : आनेवाला समय देश के लिए चुनौती पूर्ण होने वाला है।  पिछले सिर्फ एक साल में ही पुरे देश के अलग अलग क्षेत्रों से जिस तरह से खतरनाक विस्फोटकों , बारूदों , हथियारों का जखीरा पुलिस सुरक्षा बलों ने बरामद किया है वह बहुत ही चिंतनीय है। देश की आंतरिक सुरक्षा के मद्दे नजर पिछले 15 बीस साल से हमने क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो की तरफ से दर्जनों बार खुफ़िआ रिपोर्ट भेजने के साथ मीडिया द्वारा भी आवाज उठाकर देश के जिम्मेदार लोगों को आगाह  भी किया। दूसरी तरफ  देश के  लोग अपनी मूलभूत जरूरतों के लिए कठिन परस्थितियों से जूझते हुए अपनी कठिनाइयों से लड़ रहे  है। और हमारे देश के राजनितिक  अपनी कुर्सी के कब्जे के लिए ताल ठोंक रहे है और ऐसे राजनितिक नेताओं को  न तो देश के लोगों की कठिनाईयों की तरफ ध्या न तो देश की आन्तिक सुरक्षा की तरफ ध्यान , देश के अंदर ही अंदर  कहीं जातिवाद कहीं अलगाववाद , जो सबसे भयानक बाते सामने आरही हैं वह है धर्म जाति सम्प्रदायवाद के नामपर अफरा तफरी मचाकर देश को अंदरूनी आग में झुलसाने की और देश के जिम्मेदार राजनीतिकों को आनेवाले खतरे दिखाई नहीं दे रही है उन्हें तो बस देश की गद्दी और पार्टी के  कब्ज़ा का भूत  सवार नजर आरही है  ।  
        चार फ़रवरी को पंजाब केसरी ग्रुप के  विशेष मौके पर हमारे देश के कुछ जिम्मेदार नागरिको ( नेतागण ) ने जालंधर में कुछ अपने अपने विचार व्यक्त किये जो संक्षेप में बहुत कुछ कह रहे हैं  जिसको यहाँ पर संक्षेप में लिख रहे हैं  जो विचारणीय है। 
 1 - : केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा व् न्याय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर -आतंवाद की जड़े  विदेशों में है। 
2 -आतंकवाद पर राजनीत नहीं होनी चाहिए - पंजाब विधान सभा के अध्यक्ष राणा के पी।
3 -दिल्ली के उप मुख्यमंत्री सिसौदिया - आतंकवाद का मुकाबला तालीम से संभव। 
4 -पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष जाखड़ -- कश्मीर के पीड़ित लोगों की मदद करने में राज्य और केंद्रीय सरकार नाकाम।
5 -बाबा कश्मीरा सिंह > पीड़ित परिवार तक सरकारी घोसड़ा सहायता पहुँचती ही नहीं आखिर क्यों । 
  6 -सांसद  श्वेत मालिक - .> देश विरोधी ताकतें समाज को तोड़ने में लगी हैं। 
  7 - शहीद कॅप्टन कपिल कुंडू  की बहन का देश के कर्णधारों से सवाल कि  कबतक शहीद होते रहेंगे हमारे सैनिक ,ऐसे ही कई लोगों का सवाल ?।
       ऐसे ही देश के जिम्मेदार लोगजो सत्ता से बहार और  जो सत्ता की कुर्सी पर विराजमान हैं  ऐसे बेतुके बयानबाज़ी कर रहे है जिससे देश का कोई भला न होकर सिर्फ स्वार्थपूरक कहलाता है। इस तरफ ध्यान नहीं जाता की देश की रक्षा सुरक्षा में जो शहीद हो रहे है उसका निदान क्या और कैसे हो। इसी कड़ी में यह भी लिखना सही होगा की 2017  में पाकिस्तान की तरफ से 881 बार  सीज फायर का उलंघन किया गया । 
        यहाँ पर यही लिखना हितकर रहेगा की देश के नागरिक देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और हर वह कार्य प्रयाश करें की सेना के मनोबल पर कोई भी दबाव न पड़े। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा में सुरक्षाबलों का पूरा सहयोग करें नेताओं की कथनी करनी पर भरोसा न करें। 
                                           जय हिन्द     

  डॉक्टर भारत   


Friday, 2 February 2018

जिला तरनतारन के पट्टी में बैंक के सामने ही गोली मारकर हत्या ,पांच लाख की लूट लुटेरे कर फरार।

पंजाब पुलिस का खौफ बेकार लुटेरे दिनदहाड़े ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या पांच लाख  लूटकर फरार ।  
Onkar singh puri :- F.I.B. Media Intelligence

पट्टी  से अमृतसर जाने वाले रोड पर दोपहर 2 -30 बजे   बैंक के सामने ही गोली मारकर हत्या ,पांच लाख की लूट, I- 20 कार से  लुटेरे फरार। दहशत में लोग पुलिस की चाक चौबंद बेअसर।
       पट्टी कसबे में उस समय दहशत का माहौल हो गया जब पट्टी से अमृतसर जाने वाले रोड पर स्थित एक्सिस बैंक से पैसे लेकर निकले आदिनाथ ट्रेडर के मालिक अजीत जैन  की 3 तीन लुटेरों ने गोली मारकर पांच लाख रुपये से भरे बैग लेकर लुटेरे आई 20 कार से फरार।  घायल  ब्यक्ति को लोगों ने हॉस्पिटल पहुंचाया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गयी। 

Tuesday, 30 January 2018

प्रेम का खेल गुल्ली डंडा का आयोजन सरायमीर में।

गुल्ली डंडा ( प्राचीन क्रिकेट )के प्रतियोगिता तीन (3) फरवरी को सरायमीर में कराइ जाएगी। 
Wasim Pegar :- F,I,B. Media Service ( Azamgarh Unit, )
   
आजकल कुछ मुल्कों को छोड़कर क्रिकेट के खेल को दुनियां के लगभग सभी देशों में खेला जाता है। पर यह बहुत काम लोग जानते हैं की यह खेल गुल्ली डंडा का विलायती सुधरा हुआ खेल ही है। इसका प्रमाण यही है की तीन डंडों के बीच में 2 गुलिया होती है। 
            सरायमीर : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो :- खेल एक ऐसा पहलु है जिससे आपसी भाई चारा को मजबूत कर प्यार के बहार को आगे बढ़ा सके। इसी सब बातों के मद्देनज़र सरायमीर में यह खेल का आयोजन शुरू किया गया है। 
      वसीम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया की इस खेल का आयोजन रहमत नगर पठानटोला पस्छिमी सरायमीर क्षेत्र में संपन्न होगा। तीन दिवसीय इस खेल इस खेल का नाम गुल्लीडंडा पेजर कप रखा गया है। इस खेलके मुख्य अतिथि तफ्लुर्रहमान और उद्घाटन इसरार अहमद ब्लाक प्रमुख रानीकी सराय करेंगे।  विशेष मेहमान मिर्जा रिजवान बेग होंगे। 

Sunday, 28 January 2018

F.I.B. ने गणतन्त्र दिवस को चेतना दिवस के तौर पर मनाया।

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) की तरफ से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस को चेतना दिवस के तौर पर मनाया गया।  

 Rakesh Jaiswal: F.I.B.  Media Information Service   
  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( F.I.B.) एंव CFIB.
 ( क्राइम फ़्री इंडिया ब्यूरो ) की तरफ से  राष्ट्रिय पर्व    गणतन्त्र दिवस   को चेतना दिवस के तौर पर मुख्य कार्यालय न्यू कुंदन पूरी सिविल लाइन्स में ब्यूरो के अध्यक्ष डॉ. भारत की अध्यक्षता में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। 
      लुधियान : DTN & F.I.B. Media service :-राष्ट्रीय पर्व स्वाधीनता दिवस को फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो एंव क्राइम फ़्री इंडिया ब्यूरो की तरफ से संयुक्त रूप में चेतना दिवस के तौर पर  बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस समाहरोह में जहां राजनीतिक पार्टियों  बीजेपी , कोंग्रेश ,आप ,अकाली , बसप के पदाधिकारियों ने भाग लिया वहीँ संगठन के कार्यकर्ता  एंव स्थानीय गढ़मान्य लोगों ने भाग लिया।
            इस अवसर पर विशेष रूप से शामिल बाबा नारायन सिंह ( सुरिंदरपाल सिंह) ने भाग लिया।  इस औसर पर संगठन के विशेष अधिकारी रतन चंद , विशेष सलाहकार नरिंदर सोनी , बीजेपी नेता राजिंदर हंस , युवा नेता नरेश कल्यान ,  संगठन प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी इत्यादि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। इसके अलावा समाज सेवा सोसाइटी के प्रधान  रमेश श्रीवास्तव , प. संदीप शर्मा , स.स्वर्ण सिंह ,कमलजीतसिंह ,सोनूशर्मा , हरप्रीत सिंह राजू ,सुभाष कुमार भरद्वाज , प्रीतमदास , मलकीत सिंह ,रोहित , बलबीर मल्होत्रा , सोहन कुमार साहनी , मीडिया एडवाइजर रेक्टर कथूरिया , सलाहकार प्रदीप शर्मा , इन्दर जैस्वाल , रोहित ,सुभाष भारद्वाज इत्यादि ने भाग लिया। 
       इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष निदेशक डॉ. भारत ने अपने सम्बोधन में कहा की आज हम 69 वा संविधान दिवस मना रहे है , सर्व प्रथम संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी को नमन करते हुए भारत माता और यहाँ आये हुए सभी को नमन करते  हैं। आगे   हमें क्षेत्रवाद ,जातिवाद सम्प्रदायवाद से ऊपर उठकर देश समाज हित के लिए कार्य करना समय की मांग है।  हमें खुद यह विचार करना चाहिए की क्या हम वास्तव में संविधान का पालन कर रहे है, क्या हम डॉ. साहेब के बताये मार्ग पर चल रहे है , अगर हम ऐसा कर सकें समाज और राष्ट्र हित के कार्य करते हुए आगे बढे तभी गणतंत्र दिवस मानाने की सार्थक माने जायेंगे तभी हम अपने आपको सार्थक कह सकेंगे।इसके बाद समाज में अच्छे कार्य करने वाले नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

   

Tuesday, 16 January 2018

मकर संक्रांति पर भी बिका लुधियाना में बीड़ी मिला गच्चक

पैसे के लालच में कहीं साम्प्रदायिक आग न भड़का दें ये लोग 
चाहे बेचने वाला हो या बनाने   वाला जिम्मेदारी सबकी है , यह भी एक सत्य है कि बहुत से सरफिरे लोग होते हैं जिनका काम ही खुराफात करना होता है,ऐसे लोगों को दण्डित करना ही समय की मांग है    

FIB Investigation Service  ::⇒  
लुधियाना 15  जनवरी   फर्स्ट  इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  टीम) : आए दिन सुनने को मिलता है की अमुक होटल के खाने में कॉकरोच , कीड़े ,छिपकलियां  वगैरह वगैरह पाए जाने या खाने से हालत बिगड़ी।  लेकिन किसी धार्मिक उत्सव के मौके पर उस धर्म के खिलाफ कोई वास्तु बरामद हो तो यह घातक और साम्प्र्दायिक तनाव होना लाजमी है।  
इस के बावजूद लुधियाना में बीडीयां मिले गच्चक रेवड़ी के डिब्बे बिके। ऐसा ही एक डिब्बा हमारे हाथ भी लगा। जिसे एक परिवार माघी के अवसर पर गुरुद्धारे के संगत के लिए लाया था। जब इसे बाज़ार से लाये सामान से अलग किया जाने लगा तो इसके परदर्शी कवर में से एक बीड़ी भी स्पष्ट नज़र आयी जो इसी में पैक हो गयी थी।
जिन लोगों ने इसे जाने अनजाने पैक किया उन्होंने आम जनता के स्वास्थ्य और धार्मिक आस्था के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ किया इसका अनुमान लगाना मुश्किल नहीं होना चाहिए। इस डिब्बे को लुधियाना में दमोरिया पुल के नियक्त स्थित एक पुरानी दुकान से खरीदा गया था। जब इस दुकानदार को इसकी जानकारी दी गयी तो उसने स्पष्ट किया कि हम इस तरह के डिब्बे खुद पैक नहीं करते। होलसेल में मंगवाते हैं और रिटेल में बेच देते हैं। हमें हर डिब्बे पर कुछ थोड़ी बहुत कमाई हो जाती है। इस दुकानदार ने यह भी बताया कि जिस डिब्बे में से बीड़ी मिली है वो डिब्बा मीणा बाजार की एक जानीमानी फर्म से मंगवाया गया है।
सामाजिक और धार्मिक संगठनों में इसे लेकर भारी रोष है। अब देखना है प्रशासन इसे लेकर क्या कदम उठता है।  पंजाब और देश बहुत ही संवेदनशील हालात से गुज़र रहे हैं। दुश्मन इसी ताक में है कि कैसे इस देश की एकता को तहस नहस किया जाये। यह हमारे गुरुओं अवतारों और देश भक्तों की महान कुर्बानियों का ही फल है कि मिटाने की अनगिनत नापाक कोशिशें हर बार नाकाम हो जाती हैं। भारत हिमालय की तरह अपनी शान से खड़ा है और इसी तरह कायम रहेगा। ऐसी स्थिति में जहाँ दुश्मन हर रोज़ नयी से नयी चाल रहा है वहीँ हमारे कुछ अपने लालची लोग थोड़े से धन की खात्री देश और देश की जनता को नुक्सान पहुँचाने में लगे हैं। अब नया मामला सामने आया है मकर संक्रांति के अवसर पर।  पंजाब में इसे सिख समुदाय माघी के नाम से मनाता है। सिख धर्म में बीड़ी सिगरेट की सख्त मनाही है। बहुत से गैर सिख लोग भी बीड़ी सिगरेट को अच्छा नहीं समझते। विश्व स्वास्थ्य संगठन भी इसे बेहद बुरा मानता है।  बहुत से देशों में तम्बाकूनोशी पर पाबंदी है।

Monday, 15 January 2018

देश के न्यायधीश और न्यायलय को क्या हो गया है।


  क्या  देश का  लोकतंत्र , न्यायतंत्र विधायिका जैसे वास्तव में बाज़ारू हो गए हैं ?. 
Dr. Bharat :⇒ F.I.B. Media Service 


 मौजूदा समय में भारत देश के लिए समय बहुत ही भयानक होने वाला है ,पहले कार्यपालिका , विधायिका सभी पालिका पालकों पर भ्रष्टाचार क्या बाजार में बिकने वाली गिरी से गिरी वस्तुवों जैसे  का इल्जाम लग चुके हैं पर न्याय के लिए खुद न्यायाल शरेआम  बाजार चीख कर दुहाई देने लगे तो सिवा  जंगल राज के इलावा कुछ नहीं बचा है, ऐसी प्रस्थिति लाने  वाला है कौन ,कौन है इन सबका जिम्मेदार  
न्याय प्रणाली पर पिछले दसनो साल से न्याधीशों और न्यायालों पर तरह के इलज़ाम लगते रहे हैं , अपने ही देश के अलावा  जब कई अन्य विदेशी मुल्कों में भी टिप्पड़ी सुनने के बाद  इन सबकी  गंभीरता  पर विचार करने के बाद  हमने 8  आठ वर्ष पूर्व एक जिम्मेदार नागरिक और  क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो  CFIB, के एक प्रांतीय डायरेक्टर  एक मैनेजिंग एडीटर की हाशियत से देश के सर्वोच्च पदपर आसीन  महामहिम राष्ट्रपति  जी एंव  न्यायमंत्रलय को विशेष पत्र भेजते हुए  न्यायलय की गिरती शाख  और  भ्रस्ट जजों  न्यायधीशों पर अविलम्ब उचित एंव आवश्यक कदम उठाने की मांग की।  जिसके जवाब में माननीय राष्ट्रपति एंव न्याय मंत्रालय  भारत सरकार की तरफ से हमें पत्र  भेजते हुए सुचना दी गयी  की आपके भेजे गए पत्र के विषय पर त्वरित एंव उचित करवाई के लिए जल्द कारगर कदम उठाये जाने के लिए अग्रेषित कर दिया गया है।  बाद में जो सुचना जानकारी मिली की देश के  305  जजों के खिलाफ जाँच की करवाई चल रही है। 75  जजों को विभागीय जाँच के बाद सेवनृविति दे दी गयी। 38 जजों पर पेनाल्टी बड़ा दंड दिया गया। और 17  जजों को दण्डात्मक कार्रवाई कर उन्हें पद से हटा दिया गया। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट के अंदर भी बहुत कुछ सुनने को मिला।   
      इस सन्दर्भ में मौजूदा हालत को देखते हुए एक जागरूक नागरिक यही सवाल कर सकता है कि   मेरा देश , मेरा भारत, मेरा हिंदुस्तान कहाँ है, कहाँ ढूंढा जाये इसे   कोई तो बतादे। राष्ट्रवाद  का गला घोंटकर कहीं स्वार्थवाद , कहीं  जातिवाद ,कहीं अलगाववाद , कहीं क्षेत्रवाद ,कहीं सम्प्रदायवाद , इन सबसे खतरनाक वाद वाद में  राजनीतिवाद और षडयंत्रवाद ने पुरे देश में पैर  पसार कर अपनी जड़ें जमा चूका है । धर्महित ,समाजहित , देशहित की बात और काम करने वालों को जहाँ सरकारी तंत्र का क़ानूनी शिकंजा की  डर की वजह से दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर होना पड़  रहा है। वहीँ न्याय पाने के लिए आम जनता की कौन कहे खुद न्यायधीश ही न्याय के लिए सार्वजानिक गुहार करे ?धिक्कार है ऐसी सरकारों पर धिक्कार है है उन लोगों को जिन जिन लोगों की वजह से आज खुद न्याय  ही न्याय की लिए फ़रियाद करे। यहाँ पर मशहूर कवि लेखक प्रदीप जी की वह पंक्ति याद आती है की  डस लिया सारे  देश को जहरी नागों ने , घर को लगादी आग घर के चिरागों ने।
     कभी ग्राम पंचायत में भी पंचायत शत प्रतिशत सही पंचायती फैशला होता था , उसके बाद रजवाड़ों का फैशला फिर विलायती अंग्रेजी अदालतों का फैसला , फिर आजाद भारत के शरुआती फैशला ठीक थे।  लेकिन धीरे धीरे अदालतों पर गलत फैसला और भ्रष्टाचार जैसे अनेकों अनियमितावों जैसे  संगीन आरोप लगने से जैसी किरकिरी हो रही है वह आनेवाले समय में देश के लिए घातक है।