Showing posts with label FIB Media. Show all posts
Showing posts with label FIB Media. Show all posts

Saturday, 10 October 2020

जिन्होंने भारत को सफलता की शिखरों तक पहुंचाया

 आज फिर ज़रूरत है लाल बहादुर शास्त्री और अब्दुल कलाम की 


लुधिययाना
: 9 अक्टूबर 2020: (डा.भारत//FIB media)::
भारत भूमि कभी भी वीरों से खाली नहीं रही है, समय समय पर प्रकृति इश्वरी शक्तियों ने एक से एक धुरन्दर वीर पैदा किया है। इन्ही में हम आज़ाद भारत में कुछ महान सख्शियतों का नाम लेना चाहेंगे, वैसे तो पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी जी जैसे कर्मवीरों की बाद के लेख में लिखना चाहेंगे, परन्तु इतनी वक्त हम मिसाइल मैन के नाम से विश्व विख्यात जिनके प्रयाश से जहाँ हम मंगल ग्रह तक पहुँच सके वहीँ सामरिक शक्ति से रूस अमेरिका के बराबर तक पहुंचा दिया वह रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे . अब्दुल कलाम जी। दुसरे  है जय जवान, जय किसान के नाम से विश्व विख्यात जिन्होंने अपने कर्तव्य अपनी विचारधारा अपने कर्मों से सेना के जवानों को नया जोश नई शक्ति वह उमंग भरा की 1965 के भारत पाक युद्ध में अमेरिका का सबसे शक्तिशाली अजेय माना जाने वाला  पैटन टैंक की धज्जिया उड़ाकर टैंकों का  कब्रिस्तान बना दिया वे महान हस्ती रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, जिनकी देश के प्रति देशभक्ति की आनेवाले पीढ़ी जनरेशन शदियों तक सैलूटे करती रहेगी।

       आज के मौजूदा समय में जिस तरह से  देश के हालत पैदा हो चुके हैं की हम थोड़े से शब्दों में व्याख्या नहीं कर सकते। प्रत्यक्ष देखा जा सकता है की आज शिक्षक दुखी, आज सरकारी कर्मचारी दुखी, आज  किसान दुखी आज व्यापारी दुखी,  आज मजदूर दुखी, आज छोटे मोटे काम धंधे करने वाले दुखी , कौन है जो सुख चैन से समय व्यतीत जिनके दिमांग में कट्टरता भर गई हो चाप्लूस जैसे लोग ही सुखी होने का दिखावा करके के की देखो हम  कैसा जीवन जी रहे हैं ? सिर्फ दिखावे के लिए। आज  ऊंच नीच के भेद भाव से कहीं खुलेआम गरीब तबकों  पीटा  जा रहा है। 
जातिवाद,सम्प्रदायवाद,नफरत्वाद,पापाचार, अत्याचार, लूटखसोट,  हत्या बलात्कार, छोटी बच्चियों से बलात्कार, शरेआम गुंडई, हुड़दंग, जैसे अनेकानेक अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, देश के अधिकांश प्रदेशों के  हर तरफ हर कोई आम जनता डर-भय-शंका, से पीड़ित होती नजर आ रही है? आखिर कौन है इन सब का जिम्मेदार शासन नाम की कोई चीज रह ही नहीं गई , हर तरफ मनमानी, न्याय के लिए भटकते लोग? आगे कुछ सूचनाएं ऐसी हैं कि अगर शासन प्रशासन, और जनता तीनो को मिलकर राष्ट्र हित में कोई न कोई सार्थक कदम पर एक जुट एक राय होकर साथ चलना पड़ेगा, सबसे अति महत्वपूर्ण जो है की इतनी वक्त सभी राजनितिक पार्टियों दलों को देश की सुरक्षा देश की एकता अखंडता के लिए एक राय एक मत से पहले देश की इन आनेवाले खतरों के प्रति सतर्क होकर देश को सभालना जरुरी ही नहीं अति से अति जरुरी हो गया है, बाद में अपने राजनितिक ड्रामा करते राहों वार्ना वक्त और इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा।     
फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो को कुछ ऐसी सूचनाएं सुनने को  मिली हैं  की? चर्चा तो यहाँ तक है कि  देश के कुछ  तथाकथित राजनितिक देश में दंगा कराकर फौजी शासन लागु कराना चाहते है तांकि अब तक बेदाग़ भारतीय सेना पर भी दाग लग जाये देश ईरान इराक ,अफगानिस्तान से भी गया गुजरा हो जाये? इस लिए हमें  देश के प्रति समर्पित महामहिम डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रपति और कर्मवीर स्वर्गीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जैसे महान हस्तियों की जरुरत है क्यूंकि पिछले दिनों ही सरकार के मंत्री लोगों ने राज्य सभा में जानकारी दी  के १२ राज्यों में विश्व के खूंखार आतंकी संगठन आई एस आई एस अपने अड्डे कायम कर चुका है। इसलिए न तो हम सुरक्षित  ही देश सुरक्षित है।  याद रखें यह भी एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता जब जब मानव असहाय हुआ है तब तब कोई नयी शक्ति ईश्वर ने पैदा की है।  
       कहते हैं कि परिवर्तन ही प्राकृति का नियम है, जब जब इस धरा पर हद से ज्यादा स्वार्थी , फरेबी, झूठ पापाचार, अत्याचार , हत्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ने लगता है, और शासन मनमानियां करने लगती हैं  तब तब जीव मानव की रक्षा के लिए प्रकृति ईश्वरीय शक्तियों को किसी न किसी रूप में अपनी ताकत  दिखानी पड़ती है।  

Wednesday, 16 August 2017

देश के दुश्मनों पर पैनी नज़र है FIB की

हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस 
सारी उम्र इसी जनून में गुज़ार दी है डाक्टर भारत ने 
सीजेएम डा गुरप्रीत कौर जी को सुस्वागतम कहते हुए डा. भारत 
लुधियाना: 16 अगस्त 2017: (FIB मीडिया टीम):: 
15 अगस्त को FIB मीडिया ने भी न्यू कुंदनपुरी में स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास से मनाया। आयोजन डाक्टर भारत की देखरेख में हुआ। मुख्य मेहमान के तौर पर विशेष समय निकल कर शामिल हुईं सीजेएम डा. गुरप्रीत कौर। विशेष मेहमान थे एम एल ए राकेश पांडे और बेलन ब्रिगेड प्रमुख अनीता शर्मा। सीजेएम डा. गुरप्रीत कौर और विधायक राकेश पांडे ने झंडा लहराने की रस्म संयुक्त तौर पर अदा की। एनजीओ "मानवता" की प्रधान स्वीटी बत्तरा  भी प्रमुख आयोजकों में रहीं। 
NGO मानवता की प्रमुख स्वीटी बत्तरा एफ आई बी कार्यालय में 
इस मौके पर मीडिया से बता करते हुए FIB मीडिया के चेयरमैन डाक्टर भारत ने स्पष्ट किया कि मैंने अपनी सारी उम्र देश की सेवा में लगाई है और यह सिलसिला आखिरी सांस तक जारी रहेगा। न मुझे आज तक कोई डरा सका न ही कोई खरीद सका। उन्होंने कहा कि इस देश की धरती का पानी पिया है। इसकी हवा में सांस ली है। एक एक सांस क़र्ज़ की तरह है। खून की आखिरी बूँद भी बहानी पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा की देश को दरपेश खतरों के संबंध में उनके नेटवर्क ने बहुत कुछ जुटाया है जिसका खुलासा हम जल्द ही करेंगे।  फ़िलहाल इसकी सूचना भारत सरकार को दी जा चुकी है। 
गौरतलब है कि बहुत सी आतंकी घटनाओं की आशंका डाक्टर भारत ने बहुत पहले ही जता दी थी। इसकी चर्चा कई बार मीडिया में भी हो चुकी है। इसी जनून में डाक्टर भारत ने अब तक न अपना कुछ बनाया न ही अपने परिवार का। अब देखना है उनका यह जनून देश को आगे बढ़ाने में कितनी जल्द सहायक होता है। 
इसी बीच NGO मानवता की प्रमुख स्वीटी बत्तरा ने डा भारत और FIB मीडिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश और जनता की भलाई  हम  FIB को हर सम्भव सहयोग देंगें।