Thursday, 29 October 2020

CM का आवास घेरने को बीजेपी महिला मोर्चा भी जोश में दिखा

  100 गाड़ियों के काफिले को पुष्पिंदर सिंगल ने दिखाई हरी झंडी 


लुधियाना
28 अक्टूबर 2020: (FIB मीडिया ब्यूरो)::

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए बीजेपी का महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय रहा।   बहुत जोश देखने को मिला।  लिए 100 गाड़ियों का काफिला लुधियाना गया जिसे भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया। किसानों द्वारा भाजपा और केंद्र सरकार के तीखे विरोध बावजूद हुए इस तरह का एक्शन बहुत बड़ा कदम ही कहा जा सकता है।  

पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने के लिए लुधियाना भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनिंदर कौर घुम्मन के नेतृत्व में लगभग 100 गाड़ियों का काफिला जोषीओ खरोश से गया जिसे लुधियाना भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंगल ने हरी झंडी देकर रवाना किया।  पर  सबंधित कई अन्य सदस्य और हमदर्द भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर जिला महामंत्री कांतेंदु शर्मा,राम गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील मौदगिल,महेश दत्त शर्मा,योगेंदर मकोल,अश्वनी बहल,जिला सचिव तरनजीत सिंह, नवल जैन,महिला मोर्चा की हरमन कौर,मीणा गुप्ता,कविता,अनित गरचा,जसवीर कौर,परमजीत कौर,अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,,तीर्थ तनेजा,अंकुर वर्मा,शिवराम गुप्ता,रोमी मल्होत्रा,केवल गर्ग,विजय सूरी,पवन भारद्धाज आदि मौजूद थे। 

भाजपा महिला मोर्चा नेताओं की प्रथम पंक्ति में रहने वाली सक्रिय नेत्री सुधा खन्ना ने कहा कि हमारे सदस्य जब पार्टी आदेशों का पालन करने निकलते हैं तो फिर लाठी गोली की बिलकुल भी कोई परवाह तक नहीं करते। उन्होंने इस मौके पर क़तील शिफ़ाई साहिब का एक शेयर भी पढ़ा:

डरते नहीं ज़ख्मों से हम दौर-ए-रसन वाले; 

पत्थर न उठा हम पर, शीशे के बदन वाले!




Sunday, 25 October 2020

मनदीप मदान कभी BJP के थे ही नहीं-कांतेन्दु शर्मा

  सुधा खन्ना ने कहा ये लोग कभी भी BJP के सक्रिय कार्यकर्त्ता नहीं थे 

लुधियाना25 अक्टूबर 2020: ( Dr. Bharat  FIB मीडिया ब्यूरो):: 

चुनाव नज़दीक आ  रहे हैं तो सियासी चालबाज़ियाँ भी तेज़ी से शुरू हैं। दल बदलियां
और खेमा बदलियां भी तेज़  हैं। किसान आंदोलन के चलते अचानक ही भाजपा सबंधित गठबंधन का साथ छोड़ने वाले अकालीदल के सुर बीजेपी के  खिलाफ तेज़ हो गए हैं।  हाल ही में ऐसी खबरें भी  रही हैं कि फलां फलां लोग फलां फलां पार्टी छोड़ कर फलां फलां पार्टी में शामिल हो गए हैं। 
एक खबर ऐसी भी आई कि कुछ रोज पहले मनदीप मदान अपने सैकड़ो साथियों सहित अकाली दल बादल में शामिल गए हैं। इस खबर का भी भाजपा नेताओं गंभीर नोटिस लिया है। भाजपा  महासचिव कांतेंदु शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये लोग तो कभी हमारे थे ही नहीं। भाजपा   सिद्धांतप्रिय पार्टी  है और इसके सभी सदस्य भी पूरी तरह से पार्टी और इसके आदर्शों को समर्पित होते हैं। हमारे लोग कभी भी अवसरवादिता को सामने रख कर पार्टी नहीं छोड़ा करते। अकाली नेताओं को इस तरह की ओछी राजनीति से बचना चाहिए। 
Add caption

उन्होंने कहा था कि ये जो भी कार्यकर्ता अकालीदल में शामिल हुए है ये कभी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे ही नहीं।  भाजपा जिला महामंत्री कांतेन्दु शर्मा ने कहा की अकाली नेता अपनी ही पार्टी के अंदर जारी आपसी घमासान के कारण पार्टी नेतृत्व के सामने अपने आपको चमकाने के लिए ऐसी ओछी राजनीती कर रहे है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता अपना वर्चस्व कायम करने के लिए ये सब कर रहे है। 

इसी बीच भाजपा की सक्रिय महिला नेता सुधा खन्ना ने भी इस तरह की तथाकथित दलबदलियों को हल्की सियासत कहते हुए स्पष्ट कहा है कि भाजपा से सबंधित लोग  सिद्धांतों पर आधारित  हैं और अकालीदल  की तरह अवसरवादी और क्षेत्रवादी नहीं हैं।  हम लोग विश्व बन्धुत्त्व को समर्पित हैं और राष्ट्रवाद हमारे लिए सर्वोप्रिय है।  हम और हमारे लोग कभी अपनी पार्टी नहीं छोड़ा करते। हमारी सक्रियता देश और पार्टी हित में कार्य करती है ,  पंजाब के लोगों को जल्दी हमारी एक्टिविटी का पता चल जाएगा। 

Thursday, 15 October 2020

महान वैज्ञानिक राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर F.I.B. का श्रद्धा पूर्वक नमन।

डॉ. अब्दुल कलाम जिसे पूरा विश्व महान मानता है जन्म दिन पर   F.I.B. का श्रद्धा पूर्वक नमन। 

 Dr. Bharat F.I.B. Media Intelligence Service 


आज  
भारत के महान वैज्ञानिक कर्मवीर राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम जी का जन्म दिन है,इस महान वैज्ञानिक कर्मवीर जो करोड़ों युवाओं का हमेसा प्रेरणाश्रोत रहेंगे जिनके कर्म के बदौलत आज रक्षा सुरक्षा  के सामरिक दृष्ट से देश विश्व में एक अलग शक्ति संम्पन देशों की श्रेणी में गिना जाने लगा  आज के दिन दक्षिण भारत के प्रान्त के समुन्द्र के किनारे गरीब परिवार में जन्म लेने वाला बालक अपने बचपन से ही कड़ी मेहनत , कर्म के प्रति ईमानदार , अनुशासन का पालन करने वाला , मेहनत। लगन पक्का इरादा से पूर्ण कुछ अच्छा बनाने की लगन ने इस बालक के दृढ़ इरादे को आगे बढ़ने में मदद प्रकृति ने की। इस बालक ने अपनी गली मोहल्ले  के स्कूल से अपनी शिक्षा की शुरुआत की। बच्चे की पढाई में गरीबी ने रूकावट डाली , परन्तु इस बालक ने सायकल पर पेपर बेंचकर मिलने वाले पैसे से अपनी फीस देकर अपनी पढाई  रखी। किसे पता था की साधारण सा दिखने वाला यही बालक इस देश का  महान वैज्ञानिक ही नहीं बल्कि भारत   देश का शक्तिशाली वह राष्ट्रपति तक बनेगा जिसे  हिन्दुस्तान ही नहीं पूरा विश्व वह सम्मान देगा जैसा सम्मान भारत देश के किसी भी राष्ट्र पति का नहीं किया होगा।  


भारत भूमि कभी भी वीरों से खाली नहीं रही है, समय समय पर प्रकृति इश्वरी शक्तियों ने एक से एक धुरन्दर वीर पैदा किया है। परन्तु इतनी वक्त हम मिसाइल मैन के नाम से विश्व विख्यात जिनके प्रयाश से जहाँ हम मंगल ग्रह तक पहुँच सके वहीँ सामरिक शक्ति से रूस अमेरिका के बराबर तक पहुंचा दिया वह रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे . अब्दुल कलाम जी।जिनकी देश के प्रति देशभक्ति की आनेवाले पीढ़ी जनरेशन शदियों तक सैलूटे करती रहेगी।

       आज हम सभी ऐसे महान हस्ती को श्रद्धा पूर्वक नमन  हुए ईश्वर परमात्मा से प्रार्थना करते हैं की देश को हर क्षेत्र में अब्दुल कलाम जैसे योग्य ब्यक्ति की जरूरत है।  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ( First Investigation bureau = F.I.B.) उनको हमेशा अपना आदर्श मानती रहेगी।


जय हिन्द                                         डॉ. भारत 

Saturday, 10 October 2020

जिन्होंने भारत को सफलता की शिखरों तक पहुंचाया

 आज फिर ज़रूरत है लाल बहादुर शास्त्री और अब्दुल कलाम की 


लुधिययाना
: 9 अक्टूबर 2020: (डा.भारत//FIB media)::
भारत भूमि कभी भी वीरों से खाली नहीं रही है, समय समय पर प्रकृति इश्वरी शक्तियों ने एक से एक धुरन्दर वीर पैदा किया है। इन्ही में हम आज़ाद भारत में कुछ महान सख्शियतों का नाम लेना चाहेंगे, वैसे तो पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी वाजपेयी जी जैसे कर्मवीरों की बाद के लेख में लिखना चाहेंगे, परन्तु इतनी वक्त हम मिसाइल मैन के नाम से विश्व विख्यात जिनके प्रयाश से जहाँ हम मंगल ग्रह तक पहुँच सके वहीँ सामरिक शक्ति से रूस अमेरिका के बराबर तक पहुंचा दिया वह रहे हैं पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे . अब्दुल कलाम जी। दुसरे  है जय जवान, जय किसान के नाम से विश्व विख्यात जिन्होंने अपने कर्तव्य अपनी विचारधारा अपने कर्मों से सेना के जवानों को नया जोश नई शक्ति वह उमंग भरा की 1965 के भारत पाक युद्ध में अमेरिका का सबसे शक्तिशाली अजेय माना जाने वाला  पैटन टैंक की धज्जिया उड़ाकर टैंकों का  कब्रिस्तान बना दिया वे महान हस्ती रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, जिनकी देश के प्रति देशभक्ति की आनेवाले पीढ़ी जनरेशन शदियों तक सैलूटे करती रहेगी।

       आज के मौजूदा समय में जिस तरह से  देश के हालत पैदा हो चुके हैं की हम थोड़े से शब्दों में व्याख्या नहीं कर सकते। प्रत्यक्ष देखा जा सकता है की आज शिक्षक दुखी, आज सरकारी कर्मचारी दुखी, आज  किसान दुखी आज व्यापारी दुखी,  आज मजदूर दुखी, आज छोटे मोटे काम धंधे करने वाले दुखी , कौन है जो सुख चैन से समय व्यतीत जिनके दिमांग में कट्टरता भर गई हो चाप्लूस जैसे लोग ही सुखी होने का दिखावा करके के की देखो हम  कैसा जीवन जी रहे हैं ? सिर्फ दिखावे के लिए। आज  ऊंच नीच के भेद भाव से कहीं खुलेआम गरीब तबकों  पीटा  जा रहा है। 
जातिवाद,सम्प्रदायवाद,नफरत्वाद,पापाचार, अत्याचार, लूटखसोट,  हत्या बलात्कार, छोटी बच्चियों से बलात्कार, शरेआम गुंडई, हुड़दंग, जैसे अनेकानेक अपराध बढ़ते चले जा रहे हैं, देश के अधिकांश प्रदेशों के  हर तरफ हर कोई आम जनता डर-भय-शंका, से पीड़ित होती नजर आ रही है? आखिर कौन है इन सब का जिम्मेदार शासन नाम की कोई चीज रह ही नहीं गई , हर तरफ मनमानी, न्याय के लिए भटकते लोग? आगे कुछ सूचनाएं ऐसी हैं कि अगर शासन प्रशासन, और जनता तीनो को मिलकर राष्ट्र हित में कोई न कोई सार्थक कदम पर एक जुट एक राय होकर साथ चलना पड़ेगा, सबसे अति महत्वपूर्ण जो है की इतनी वक्त सभी राजनितिक पार्टियों दलों को देश की सुरक्षा देश की एकता अखंडता के लिए एक राय एक मत से पहले देश की इन आनेवाले खतरों के प्रति सतर्क होकर देश को सभालना जरुरी ही नहीं अति से अति जरुरी हो गया है, बाद में अपने राजनितिक ड्रामा करते राहों वार्ना वक्त और इतिहास कभी माफ़ नहीं करेगा।     
फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो को कुछ ऐसी सूचनाएं सुनने को  मिली हैं  की? चर्चा तो यहाँ तक है कि  देश के कुछ  तथाकथित राजनितिक देश में दंगा कराकर फौजी शासन लागु कराना चाहते है तांकि अब तक बेदाग़ भारतीय सेना पर भी दाग लग जाये देश ईरान इराक ,अफगानिस्तान से भी गया गुजरा हो जाये? इस लिए हमें  देश के प्रति समर्पित महामहिम डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रपति और कर्मवीर स्वर्गीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जैसे महान हस्तियों की जरुरत है क्यूंकि पिछले दिनों ही सरकार के मंत्री लोगों ने राज्य सभा में जानकारी दी  के १२ राज्यों में विश्व के खूंखार आतंकी संगठन आई एस आई एस अपने अड्डे कायम कर चुका है। इसलिए न तो हम सुरक्षित  ही देश सुरक्षित है।  याद रखें यह भी एक सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता जब जब मानव असहाय हुआ है तब तब कोई नयी शक्ति ईश्वर ने पैदा की है।  
       कहते हैं कि परिवर्तन ही प्राकृति का नियम है, जब जब इस धरा पर हद से ज्यादा स्वार्थी , फरेबी, झूठ पापाचार, अत्याचार , हत्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध बढ़ने लगता है, और शासन मनमानियां करने लगती हैं  तब तब जीव मानव की रक्षा के लिए प्रकृति ईश्वरीय शक्तियों को किसी न किसी रूप में अपनी ताकत  दिखानी पड़ती है।