मौजूदा समय देश के हर जिले में ऐसे पुलिस अफसर होने चाहिए।
Dr.Bharat :-F.I.B. First Inestigation Bureau ( Media Serice )
Dr.Bharat :-F.I.B. First Inestigation Bureau ( Media Serice )
कर्म के पुजारियों की कमी नहीं है देश में, लेकिन भ्रष्ट और सड़ीगली राजनीति ने देश का बेड़ागर्क करके रख दिया है , ईमानदार कर्मचारियों अधिकारीयों को तरह तरह से हराशमेंट उत्पीड़न किया जाता है। लेकिन देश में देश के कर्म के पुजारियों , देश भक्तों की भी कमी नहीं है ,ऐसे लोग अपने कर्म फ़र्ज़ के आगे पहाड़ के सीने पर अपना पंचम लहरा देते हैं।
मीडिया न्यूज़ एजेंसी : New
Delhi : कर्नाटक
की तेजतर्रार आइपीएस अफसरों में शुमार हैं डी रूपा (IPS D Roopa)। फील्ड ही नहीं सोशल मीडिया पर
भी सक्रियता के लिए जानी जातीं हैं। जरूरी सम-सामयिक मुद्दों पर ट्वीट और पोस्ट
लिखतीं रहतीं हैं। इस वक्त कर्नाटक पुलिस में इंस्पेक्टर जनरल यानी आइजी हैं।
फिलहाल सूबे में उनके हवाले होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस की कमान है।
इसके पहले वह डीआइजी(जेल) के पद पर थीं। तब वह सुर्खियों में
रहीं थीं, जब जयललिता की करीबी और भ्रष्टाचार में
कर्नाटक की जेल में बंद तमिलनाडु की एआईएडीएमके नेता शशिकला को अंदर मिलने वाली
वीआइपी सुविधाओं का भंडाफोड़ किया था। आज, यहां चर्चा दूसरी वजह से है। डी रूपा(D Roopa) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक
पोल कराया। इस पोल के जरिए उन्होंने पुलिस के बारे में आम जन की राय भांपने की
कोशिश की। डी रूपा ने ट्वीट कर पूछा- आपमें से कितने लोग वास्तव में अब तक पुलिस
के संपर्क में आए हैं और पुलिस के बारे में आपका ख्याल कैसा रहा? इसमें चार विकल्प दिए गए थे। सकारात्मक, नकारात्मक और संपर्क में कभी नहीं
आए(नकारात्मक) और संपर्क में कभी नहीं( सकारात्मक)
डी रूपा के पोल पर 11544 लोगों ने जवाब दिए। खास बात रही कि आधे से ज्यादा यानी 51 प्रतिशत लोगों ने आईपीएस ने निगेटिव
विकल्प पर वोट दिया। यानी पुलिस को लेकर उनका बुरा अनुभव रहा। इसी तरह महज 28 प्रतिशत ने पुलिस से अपने संपर्क को
सकारात्मक माना वहीं 12 प्रतिशत ने
बताया कि उन्होंने पुलिस से कभी संपर्क नहीं किया मगर नकारात्मक धारणा है, जबकि नौ प्रतिशत ने वोट कर बताया कि वे
कभी संपर्क में नहीं आए मगर धारणा पॉजिटिव(सकारात्मक) है। पोल में भाग लेने के
अलावा भी तमाम लोगों ने डी रुपा के इस ट्वीट पर जवाब दिए। बताया कि अब भी पुलिस को
लेकर जनता में धारणा अच्छी नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने अपने अच्छे अनुभव भी
सुनाए। इस ऑफीसर के सामने या नाम से बड़े बड़े धुरंदर राजनीतिक नेताओ , माफिया ,गुंडे बदमाशों के पसीने छूट जाते हैं।
उमा भारती को जब गिरफ्तार करने निकलीं थीं :डी रूपा ही वह आईपीएस हैं, जो 2004 में एक वारंट को तामील कराने के लिए कर्नाटक से उमा भारती को गिरफ्तार करने एमपी के लिए निकल पड़ीं थी, वो भी जब उमा भारती मुख्यमंत्री थीं। हालांकि डी रूपा के पहुंचते से पहले तक उमा भारती ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दियाथा।। तब डी रूपा कर्नाटक के धारवाड़ जिले की पुलिस अधीक्षक(एसपी) थीं। दरअसल, जब 2003 के चुनाव में उमा भारती मुख्यमंत्री बनीं तो उनके खिलाफ दस साल पुराने मामले में गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। यह मामला कर्नाटक के हुबली से जुडा था। जहां 15 अगस्त 1994 को ईदगाह पर तिरंगा फहराने के मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। आरोप था कि उनकी इस पहल से सांप्रदायिक सौहार्द खतरे में पड़ा। वारंट जारी होने पर उमा भारती को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। बाद में कोर्ट में उमा भारती को पेश होना पड़ा।

फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो(F.I.B.) देश के जाबांज पुलिस सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारीयों से अपील करते हुए आग्रह करती है की अब समय आगया है की राष्ट्र हित में अपने कर्म के प्रति गंभीर हो कर कार्य करें , क्योंकि सम्पूर्ण देश की एकता अखण्डता के लिए अग्रसर होना समय की मांग है। यह भी एक सत्य है की भारत देश कभी भी वीर पुरुषों देशभक्तों से खाली नहीं रहा है , कहावत प्रसिद्ध है की...... लगी आग आकाश में जलजल के गिरा अंगार , भक्त न होते जगत में तो जल जाता संसार। साथ ही ( F.I.B.) देश के नागरिकों और अपने सभी सदस्यों से अपील करती है की वे पूर्ण रूप से सक्रीय होकर अपराधों की रोकथाम और भ्रष्ट लोगों को कानून के हवाले करने में पुलिस सुरक्षा बलों का सहयोग करें।
No comments:
Post a Comment