मौज़ूदा समय हर नागरिक को देश के प्रति एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाने का समय है।
F.I.B. National Anti Crime Intelligence Media Service
F.I.B. National Anti Crime Intelligence Media Service
लुधियाना २६ जनवरी : राष्ट्रीय अपराध व नशा विरोधी गुप्तचर मीडिया सर्विस ‘‘ फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ’’ ( एफ.आई.बी.) की तरफ से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राष्ट्रीय जनजागृति दिवस के तौर पर मुख्य कार्यालय न्यू कुंदन पूरी सिविल लाइन्स में ब्यूरो के राष्ट्रीय चेयरमैन ( डायरेक्टर ) डाक्टर भारत की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया l इस अवसर पर झंडा फहराने की रस्म जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पार्षद जयप्रकाश शर्मा एवं ब्यूरो के अध्यक्ष डॉक्टर भारत ने संयुक्त रूप में अदा की l साथ ही राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उपस्थित जन समूह से अपील की कि आप सब इस देश के नागरिक ही नहीं एक सच्चे सिपाही प्रहरी हैं , इस लिए इस देश समाज की रक्षा सुरक्षा की जिम्मेदारी आपकी भी है अकेले पुलिस या सुरक्षा बल हरवक्त कुछ नहीं कर सकते, साथ ही हर सच्चे भारतीय नागरिक का कर्तब्य है की वह अपने कर्तब्य के प्रति हर वक्त सावधान और सजग रहे l इस कार्यक्रम की कुछ फोटो की झाकियां निचे
![]() |
| Add caption |
इस अवसर पर ब्यूरो के प्रेसिडेंट ओंकार सिंह पूरी , ब्यूरो चीफ प्रेम ग्रोवर व उच्च अधिकारियों में रितेश भाटिया , सुरिंदर सिंह विक्की , इन्दर जैसवाल , सोनुशार्मा , राकेश जैसवाल , सुबाश भरद्वाज ,प्रदीप शर्मा , मोहित वर्मा , स. दलीप सिंह , महिला कांग्रेश की रजनी भसीन , इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी की प्रधान मैडम चादनी गगनेजा , अमित गगनेजा , डाक्टर संजीव भूषण , अंश वर्मा , अन्य राजनितिक पार्टियों के पदाधिकार्यों के इलावा इलाके के गणमान्य लोग उपस्तित थे . कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को यादगारी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
![]() |
| Add caption |
![]() |
| Add caption |
समय को देखते हुए जो वक्त का तकाजा है F.I.B. की तरफ से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय जनजागृति दिवस के तौर मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में जनजागृति पैदा करना है की यह देश आप का है इसकी सुरक्षा , की जिम्मेदारी पुलिस या सेना की ही नहीं आपसभी नागरिकों की जिम्मेदारी है देश की सामाजिक और आन्तरिक सुरक्षा हर नागरिक का धर्म ही नहीं परम कर्तब्य है देश वैभवशाली , शक्तिशाली और सुरक्षित है तो आप सब सुरक्षित हैं। इस लिए आपसब राष्ट्र हित की तरफ ध्यान केन्द्रित कर राष्ट्र की एकता अखंडता में अपना योगदान दें।क्यों की आज कलम के सिपाही की कलम खतरे में हैं, आज न्याय बिक रहा है , आज छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग औरतों की अस्मत खतरे में, आज पाखंड का बोलबाला , धर्म के नाम पर अधर्म का बोलबाला , न्याय के नाम पर अन्याय का बोलबाला , अंध के नाम पर संविधान खतरे में , आप एक सच्चे नागरिक हैं आप खुद सही निर्णय कर अपने सही कार्य कर राष्ट्र को मजबूत करने में योगदान दें। 












































