Wednesday, 21 November 2018

आतंकवाद की politics ट्रेलर ? वास्तविक आतंकवाद का बढ़ावा है ? ,


होशियार अमृतसर बम्ब विस्फोट, आनेवाले दिनों का खतरनाक संकेत। 
Dr. Bharat F.I.B. first inestigation bureau     

        अमृतसर  में  निरंकारी  डेरे में हुए  बम हमला  दुखदाई है  इसे  हम जो भी नाम दें  लेकिन  यह कांड देश विरोधी   कार्य करने वालों को  जागृत कर दिया है जो की  आनेवाला समय  देश समाज के लिए  हितकर नहीं है ? यह  कांड   आतंकवादी हमला   एक ट्रेलर की तरफ इशारा कर रहा है    राजनितिक पार्टियां  अपना उल्लू सीधा करने के लिए ऊलजलूल बयां देकर अपना  फायदा देख रही हैं , धार्मिक संगठन कुछ कह रहे हैं, सामाजिक कुछ कह रहे हैं , मीडिया संगठन  अपने अपने  राग विचार  प्रकट कर रहे हैं ,  यह हमला  भले ही राजनैतिक ,धार्मिक , डेरे की अपनी प्रतिस्पर्धा , या वास्तविक  देश के प्रति एक षड्यंत्र  आतंकवाद  का ट्रेलर हो  लेकिन  आनेवाले समय में इसका परिणाम  भयानक  हो सकता है।       
उत्तर पूर्व में  " उल्फा ' झारखंड , छत्तीसगढ़ ,मध्य प्रदेश ,  महाराष्ट्र , आंध्र प्रदेश  कुछ अन्य  जगह पर  नक्सलाद  , यह घरेलु आतंकवाद है , जिसे अमीर गरीब किसान कामगारों , पूंजीपति तथाकथित ठीकेदार  राजनीतिक जाति धर्म के ठीकेदार जैसे जैसों द्वारा उठाया भड़काया जाता है और खामियाजा भुक्तभोगी जनता और पुलिस प्रशासन को भुगतना पड़ता है , पुरे देश  ऐसे ही हाल पंजाब का है  जो पकिस्तान की सीमा से सटा होने से और नशीली वस्तुवों की तस्करी से जिसका असर देश की प्रगति पर पड़ता है कुछ फिरका प्रस्त लोग धार्मिक भावनाएं भड़काकर शक्तिशाली राज्य पंजाब का बेड़ागर्क करना चाहते हैं   ।   >  >( उत्तर प्रदेश , दिल्ली , पंजाब और जम्मू काश्मीर   जैसे ) पकिस्तान की  इंटर सर्विस इंटेलिजेंस द्वारा संचालित  जैश ए  मोहम्मद  , अलकायदा ,हिजबुल अंसार गजबल इन हिन्द , लश्कर ए  तोयबा , हरकत उल जमायते इस्लाम , इंडियन मुजाहिद्दीन , जैसे अन्य जुटें हैं ?  लेकिन खतरनाक  यह हैं जो छद्म नाम से सक्रीय हो रहे हैं , ? ? .......     लेकिन सबसे खतरनाक वो हैं जो   देश के अंदर मौजूद तहतकथित सड़ीगली राजनीत जो खुद अपने आपको देश भक्ति का चोला पहनकर भितरघात आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे है  सफ़ेद लिबास में छिपे आस्तीन के विषधर , काले  भेड़िये  ही सबसे खतरनाक है , जबतक इनको नंगा करके सार्वजानिक नहीं किया जाता तबतक  काश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आसाम से लेकर पोरबंदर बम्बई गुजरात तक  हमारे देश से आतंकवाद ख़त्म नहीं हो सकता । 
 रह गई बात पकिस्तान की तो जो जो भी हमारे देश की राजनीतिक पार्टियां  पाकिस्तान से दोस्ती  बातचीत से  माहौल ठीक चाहती हैं  यह सब बेकार की बाते हैं,क्योंकि  यह जग जाहिर है की पाकिस्तान में तीन तीन चार चार सरकारें चलती है ? पहली सरकार , फौजी हकूमत की है , दूसरी  आतंकवाद की मां  इंटर सर्विस इंटेलिजेंस , तीसरी  राजनीतिक पार्टी जिसे जनता चुनती है  , और  चौथी हकूमत कट्टर पंथी  गुट मुल्लाओं की है जो अपनी शैतानी हकूमत शैतानी खुरापात पर आमदा रहती हैं  , इस लिए आज़तक सत्तर सालों में किसी भी सरकार की कोई भी बात सिरे नहीं चढ़ी और हिन्दुस्तान के साथ साथ पकिस्तान की जनता आवाम भी दुखी है अपने देश के इन चौकड़ियों से ।  
 पहले भी लिखा जा चूका है जिसको समझना जरुरी है वैसे  आज के मौजूदा समय में तथाकथित राजनितिक द्वारा अपने स्वार्थ हेतु किये जा रहे षड्यंत्रो से जातिवाद ,सम्प्रदायवाद , क्षेत्रवाद , राजनीतवाद , धर्मवाद , जैसे आंदोलन कार्यों  से देश की एकता जर्जर होती जा रही हैं इस लिए देश वासियों को सर्व प्रथम  देश की एकता अखंडता के लिए कोशिश करनी चाहिए और इस बात पर ध्यान देकर याद रखना  कि  देश सलामत है तो आप ,आपका घर परिवार ,आपका धर्म सुरक्षित रह सकता है। इस लिए यह हर नागरिक का फ़र्ज़ और धर्म है की देश की एकता अखंडता के लिए हमेसा तत्पर रहे क्यों कि एक जागरूक नागरिक ही देश समाज को संगठित खुशहाल रखने में अपनी भूमिका निभा सकता है।  जय हिन्द 
















            डॉ. भारत 

Wednesday, 31 October 2018

देश के स्वास्थय विभाग की जानकारी में बिक रहे हैं जहरीले और नकली दूध।

नकली और  जहरीले दूध से तबाह होती जिंदगियाँ।
 Dr. Bharat : First Inestigation Bureau ( F.I.B.)  Intelligence Media Service
11 नवम्बर को दुबारा प्रसारित 
यह हमारे देश के लिए बहुत ही दुःख और दुर्भाग्य की बात है की सरकार की जानकारी में पुरे देश में जहर के रूप में  नकली मिलावटी  दूध , नकली पनीर , नकली दही, नकली देशी घी के नामपर पूरी जनरेशन को तबाह किया जा रहा है। सम्बंधित अधिकारी चंद पैसे की लालच में अपना ईमान धर्म  मानव तो क्या भगवान् को भी बेंच दे रहे है।  और उन सभी जिम्मेदार नेता , अभिनेता , मंत्री संत्री , अधिकारीयों को धिक्कार  लानत है जो यह सब जानते हुए भी आंख मूंद कर अनजान बने हुए हैं। 
लुधियान : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो : > पुरे देश का आंकड़ा पाठक आप खुद  लगा सकते है की सच्चाई  हकीकत क्या है। सरकारी रिकॉर्ड कुछ भी कहे लेकिन  लुधियाना की आबादी 50 लाख के आसपास है।  प्रति ब्यक्ति खपत किलो दो किलो न करके 250 तीन सौ ( मिली लीटर ) ग्राम ही करे  तो 15 लाख लीटर के लगभग होता है।  दूसरी तरफ  पनीर  कोई चार सौ ग्राम  कोई तीन सौ   कोई दो सौ कोई सौ कोई पचास ग्राम पनीर का सेवन करता है , हम सबसे काम  सिर्फ 10 ग्राम प्रति ब्यक्ति लेते हैं  सौ ब्यक्ति के  एक किलो, चालीस पचास लाख लोगों का आप खुद आंकड़ा लगायें ?।  यही हिसाब दही का ले  कोई किलो कोई आधा किलो कोई एक पाव कोई सौ ग्राम  दही का सेवन करता है  लेकिन आप सिर्फ  50 ग्राम का औसत लें तो चालीस पचास लाख लोगों की खपत .... ? x ???..  यही अंदाजा आप देशी घी का ले सकते हैं पामआयल में केमिकल सेंट मिलाकर बेचे जा रहे नकली घी . ? पेवर शुद्ध घी  बहुत काम ही जगह मिलता होगा  बहुत कम  l

    अब आप हर मोहल्ले चौराहे , बाज़ारों में स्वीट्स मिठाइयों  हलवाइयों की हजारों हजार दुकानों पर  खोया निर्मित रसगुल्ले ,बरफी, कलाकंद , मिल्क केक , इत्यादि हजारों कुंतल  टनों के हिसाब से आप  खुद अंदाजा लगा सकतें है ? l इसी तरह तीस चालीस हजार के लगभग  चाय की दुकानों पर खपत होते दूध ? l
      अब सवाल यह है की क्या जितना दूध या दूध से तैयार होते दही खोया पनीर को वास्तव में सही दूध डेरी या दूध देने वाले सही दूध की सप्लाई करते हैं ,    क्या वास्तव में इतनी  गाय, भैंस , हैं  ? l ( दूसरी तरफ एक इंजेक्शन जिसका नाम पिटोसिन , पिच्युटरी , नाम से जाना जाता है जिसकी कीमत भी एक से दो रूपये होती है , जो प्रेग्नेन्ट औरतों को जब बच्चा होने में कठिनाई होती है तो डॉक्टर औरत को यह इंजेक्शन लगते हैं जिससे औरत के गर्भाशय का मुंह खुलकर चौड़ा हो जाता है और बच्चा आसानी से पैदा होजाता है। यही इंजेक्शन दूध वाले दूध देने वाली गाय भैस को लगाकर दूध की मात्रा बढ़ाने के लिए लगते हैं।  यह दूध पीने से हार्ट और ब्रेन व् गुर्दे की तरह तरह की बीमारियाँ होती है)  
        यहाँ पर यह लिखना भी जरुरी है की 10  प्रतिशत जगह ही असली दूध मिलता होगा , बाकी  वही बात चरितार्थ होती है की सौ में से 99 निन्यानबे  बेईमान  फिर भी मेरा भारत महान । एक जिम्मेदार नागरिक के नाते हम यहाँ पर कुछ विडिओ  के रूप में प्रमाण दिखा रहे हैं जिससे आप खुद अंदाजा लगाकर सच्चाई जान सकते हैं।  
     
पंजाब केसरी ग्रुप के मुख्य संपादक माननीय विजय कुमार चोपड़ा जी ने आज दिनांक 11 नवम्बर 2018  को  अपने सम्पादकीय editerial में नकली  और मिलावटी दूध के सन्दर्भ में  कुछ विस्तार से लिखे हैं है की किस तरह से पुरे देश में  नकली दूध का ब्यापार चल रहा है जिसे हमने उनकी सम्पादकीय को निचे  एडिट कर रहे हैं । जबकि हमने फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो की तरफ से दो सप्ताह पहले नकली दूध के विषय में रिपोर्ट प्रकाशित की थी।   
नकली दूध व दुग्ध उत्पादों से लोगों को बीमार कर रहे मिलावटखोर व्यापारी

·                                 Edited By Yaspal,
·                                 Updated: 11 Nov, 2018 02:40 AM
article
adulterant trader making sick people from fake milk and milk products
·                                 Share
·                              Comment
एडोटोरियल डेस्कः आज देश में कई चीजों में मिलावट पाई जा रही है। यहां तक कि स्वास्थ्य के लिए आवश्यक दूध और दूध से बने अन्य उत्पाद भी मिलावट रहित नहीं हैं। मिलावटखोर मिलावटी वस्तुएं बेच कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

निम्न में दर्ज हैं नवम्बर मास के चंद उदाहरण:
·                                 नवम्बर को सहारनपुर में अधिकारियों ने घर में चल रही मावा फैक्टरी पकड़ी और सेहत के लिए हानिकारक 30 किलो मावा नष्टï करवा दिया। इसके अलावा भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पाऊडर और 14 कनस्तर वनस्पति घी जब्त किया।
·                                 नवम्बर को फरीदकोट पुलिस ने दिल्ली और कोटकपूरा से 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके 190 ड्रम (38,000 लीटर) फैटी एसिड तथा 200 गट्टे (5000 किलो)‘माल्टोडेक्शन पाऊडर’ जब्त किया। पूछताछ के दौरान पता चला कि इन्होंने 70 टन नकली घी बनाकर चालू त्यौहारिक सीजन के दौरान विभिन्न दुकानदारों को बेचा है।
·                                 नवम्बर को शिकोहाबाद में 200 बोरियों में बंद पानी के 20,000 पाऊच पकड़े गए जो स्वास्थ्य विभाग के सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थे।
·                                 नवम्बर को रायबरेली में बिना ब्रांड नाम के बेचने के लिए ले जाया जा रहा 30 क्विंटल मिलावटी गर्म मसाला जब्त किया गया।
·                                 नवम्बर को अधिकारियों ने अमृतसर व आसपास के गांवों में छापामारी करके स्किन फंगस को दूर करने में प्रयुक्त होने वाले स्किन पाऊडर, मिल्क पाऊडर व वनस्पति घी से निर्मित 4 क्विंटल नकली खोया बरामद किया।
·                                 नवम्बर को अधिकारियों ने इलाहाबाद के निकट हांडिया में  पोटाश, लिक्विड डिटर्जैंट, स्किम्ड मिल्क पाऊडर, हाईड्रोजन पैराक्साइड और अन्य रासायनिक पदार्थों से निर्मित 1200 लीटर मिलावटी दूध जब्त किया।
·                                 नवम्बर को अबोहर में ‘तंदरुस्त मिशन’ के अंतर्गत छापेमारी के दौरान जब्त 126 टीन खोया, 3 क्विंटल मिल्क केक, 362 किलो पनीर, 480 किलो दही, 60 किलो खोया व 20 किलो घी सहित कुल 36 क्विंटल नकली खाद्य वस्तुएं सैम्पल फेल होने पर नष्ट कर दी गईं।
·                                 नवम्बर को बहराइच बस अड्डा पर छापेमारी में एक बस से 11 क्विंटल मिल्क केक, 15 क्विंटल सोन पापड़ी और एक क्विंटल पानी के पाऊच सहित कुल 33 क्विंटल मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य वस्तुएं पकड़ीं।
·                                 नवम्बर को अधिकारियों ने मध्य प्रदेश के अम्बाह और मुरैना में हलवाइयों और डेयरी वालों पर छापा मार कर सिंथैटिक दूध से बनाया जा रहा 90 किलो नकली खोया, रिफाइंड तेल के 8 बंद व एक खुला टीन, 90 लीटर दूध और 30 किलो नकली घी जब्त किया।
·                                 नवम्बर को यमुनानगर में दुबरजीपुर के निकट एक मकान में चल रही नकली मिल्क केक बनाने वाली अवैध फैक्टरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने 7 क्विंटल नकली मिल्क केक और नकली स्किम्ड दूध पाऊडर और नकली मिठाइयां बनाने में प्रयुक्त सामग्री नष्ट करवा कर फैक्टरी सील कर दी।
·                                 नवम्बर को मऊ में मिठाई के 2 गोदामों पर छापा मार कर ढाई क्विंवटल नकली पेड़ा और डेढ़ क्विटल मिलावटी बूंदी जब्त की गई।
·                                 नवम्बर को पटना जंक्शन स्थित दूध मंडी में 40 किलो मिलावटी पनीर, 30 किलो खोया और 60 किलो दूध जब्त किया गया। इसी प्रकार कंकड़बाग में एक नकली मिठाई फैक्टरी पकड़ कर उसके मालिक द्वारा मिठाई बनाने और बेचने पर रोक लगा दी गई।
·                                 नवम्बर को मुक्तसर में एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से नकली देसी घी के एक लीटर वाले 38 डिब्बे बरामद किए गए।

स्पष्ट है कि नकली दूध और दूध से बने उत्पाद लोगों को खिलाकर ये जहर के व्यापारी लोगों के स्वास्थ्य से किस कदर खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावटी दूध ज्यादातर कास्टिक सोडा, यूरिया, रिफाइंड आयल मिलाने से बनता है तथा बच्चे और बुजुर्ग इससे अधिक प्रभावित होते हैं। नकली दूध से पेट में ऐंठन, अपच, कब्ज, हैजा, त्वचा रोग, टायफाइड, पीलिया, अल्सर, डायरिया जैसी बीमारियां हो सकती हैं जबकि अधिक मात्रा में नकली खोए से बनी मिठाई खाने से लिवर को नुक्सान और कैंसर तक हो सकता है और पथरी के अलावा किडनियां भी फेल हो सकती हैं।

अत: दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट करके लोगों को बीमार करने वाले मिलावटखोर व्यापारियों को कठोरतम दंड दिया जाना चाहिए ताकि वे अपनी समाज विरोधी करतूतों से बाज आएं। —विजय कुमार  

Saturday, 27 October 2018

इस नदी में है रहस्यमय पाताल लोक का रास्ता // डिस्कवरी चैनल भी हारा भारत ...

पौराणिक कथाओं को विज्ञानिकी तौर पर देखने से सब सत्य होती हैं। 
Dr. Bharat :- (F.I.B.)First Inestigation Bureau, 
यह अलग बात है की कुछ तथाकथित मानवता विरोधी  मनुवादी शक्तियों ने भारतीय ऐतिहासिक ,पौराणिक , ग्रंथों को अपने स्वार्थ हेतु तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। जिससे ऐतिहासिक सत्यता पर सवाल उठना और संदेह पैदा करती हैं , अगर भारतीय धर्मग्रंथों , पौराणिक ऐतिहासिक ग्रंथों को वैज्ञानिक स्तर पर देखा पढ़ा जाये तो  शत  प्रतिशत लिखित बाते सत्य है. मनो या न मानों पर यह सत्य है। 
    लुधियाना : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो : मानव आज भले ही चाँद तारों  मंगल ग्रह  पर  या उससे आगे पहुँचने की बात के साथ वैज्ञानिकी क्षेत्र में आगे बढ़ने में अग्रसर है  लेकिन प्राचीन विज्ञानं के सामने अभी बच्चा है। साथ ही मानव अभी अपनी ही दुनियां अपनी पृथ्वी के राज रहश्य को नहीं जान पाया है। आज भी इस पृथ्वी पर सैकड़ों क्या हजारों ऐसे रहश्य अनसुलझे जगह अनसुलझे कार्य हैं की वैज्ञानिक भी चकरा जाते हैं , प्रकृति के कार्य को समझ पाना असंभव है। पूरी दुनियां की बात दरकिनार है हमारे भारत देश में ही ऐसे रहश्य भरे अनसुलझे स्थान , मंदिर , जैसी कई वस्तुवें हैं की आदमी की सोच से परे हैं।  फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  का पूरा प्रयास है की हमारे देश की नौजवान जनरेशन को मौजूदा समय और प्राचीन ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी देकर ज्ञान रूपी प्रकाश को बढ़ाया जाये। 

Saturday, 20 October 2018

हादसे के जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी ही चाहिए।


अमृतसर रेल हादसा बड़ी ही दुखदाई घटना है l
Dr Bharat :- ( F.I.B.) First Investigation Bureau 
इस हादसे में मरने वाले कितने ही घर उजड़ गए , कितनों की जिंदगी तबाह होगई , कितने घायलों का जीवन अन्धकारमय हो गया है रेल कर्मियों , जिला प्रशासन , पुलिस प्रशासन , और राजनीतिक सब कहीं न कहीं जिम्मेदार हैं।           लुधियाना : फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो >  दशहरा उत्सव के अवसर पर रावण दहन के समय अमृतसर के जौड़ा फाटक पर रेलहादसे से कटकर मरे लोगों की मौत पर फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए जहाँ घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है वहीँ इस हादसे के जिम्मेदार लोगों को दण्डात्मक करवाई की मांग की है l डॉ. भारत नें आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की स्थानीय प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सही तरह से निभाता तो इस भयानक दुर्घटना से बचा जा सकता था और इतने लोगों की दर्दनाक मौत नहीं होती l 
    इस घटना के बाद राजनीतिक नेताओ के घड़ियाली आंसू  बयानबाजी जी घायल हुए और मृत्तक लोगों का कोई फायदा नहीं होने वाला। केंद्रीय  सरकार के साथ पंजाब सरकार पूरी जिम्मेदारी है की मृत्तक परिवार घायल लोगों को बनती आर्थिक सहायता देने के साथ घायल हुए अपांग हुए लोगों को आजीवन पेंशन सहायता देना ही फ़र्ज़ बनता है और  नैतिकता के नाते मानवता का भी  यही फ़र्ज़  बनता है।         


















      डाक्टर        भारत 

Thursday, 18 October 2018

नवदुर्गा का पूजन हवन F.I.B. के डायरेक्टर और उपाध्यक्ष ने किया।


 नव  दुर्गा पूजा ( मूर्ति स्थापना )  का उद्द्घाटन F.I.B. के डायरेक्टर डॉ. भारत व उपाध्यक्ष मैडम अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप में किया।
  Rakesh jaiswal :- F.I.B. Media Service 
  
अखिल ब्रह्माण्ड की शक्ति  महामाया मां दुर्गा  पूरे  ब्रह्माण्ड की जननी हैं। मनुष्य मां दुर्गा के नवरात्रि के नव दिन इनके नव रूपों की पूजा आराधना करता है। इनकी  पूजा मनुष्य तो क्या  देवता , ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश तक करते हैं क्योंकि यही शक्ति पारब्रह्म परमेश्वरी साकार , निराकार रूप में अखिल ब्रह्माण्ड के कण कण जर्रे जर्रे में व्याप्त हैं ।    
     


लुधियाना :राकेश > फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो :   बाबा थान सिंह नगर  ढोका मोहल्ला निवासियों और  फर्स्ट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो  के  स्थानीय कार्यकर्ताओं  द्वारा  संयुक्त रूप में लुधियाना के ढोका मोहल्ला में चंद्रशेखर और रामु की अध्यक्षता में मूर्ति पूजा का आयोजन किया गया।  इस मौके पर माता जी की पूजा अर्चना मुख्या अतिथि F.I.B. फर्स्ट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो  संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. भारत  व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैडम  अनीता शर्मा ने संयुक्त रूप में किया। इस मौके पर संगठन के प्रेजिडेंट ओंकार सिंह पूरी , मीडिया ऑफिसर बलबीर मल्होत्रा , सलाहकार रेक्टर कथूरिया ,  एडवोकेट  रमन , चद्रशेखर , रामू,धनञ्जय पांडे, गुड्डू , व इलाके के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर F.I.B. के नेशनल डायरेक्टर डॉ.भारत नें कहा की 9 नव की संख्या महामाया की  वह शक्ति है की इस संख्या को कोई भी विभाजित नहीं कर सकता , आप इस नव संख्या को जितनी चाहे गुना करदे जोड़ हमेशा 9 ही आयेगा क्यों की यह माता अदि शक्ति दुर्गा की संख्या है , हमें पृथ्वी रूपा , प्रकृति शक्ति महा महिमा मई जगदम्बा भवानी मां दुर्गा की शरण में रहकर जीव मानव की सेवा समानता प्रेम से एक दूसरे की सेवा सत्कार सम्मान करना चाहिए अगर हम ऐसा कर सके तो यही हमारी सच्ची पूजा होगी   l  इस औसर पर  अधिवक्त रमन ने अपने विचार व्यक्त किये, बाद ने भजन मण्डली ने  माता रानी की भेंट भजन गाकर अपना कार्यक्रम शुरू किया । 

Wednesday, 10 October 2018

सरायमीर रेलवे संघर्ष समिति की जायज मांग जो जरुर्री है।

यह एक सत्य है की आजमगढ़ जिले का विश्व विख्यात सरायमीर हमेशा से राजनीति का शिकार रहा है। 
Shivam Chaurasiya F.I.B. Unit Azamgarh U.P.
अगर सम्बंधित अधिकारीयों ने जल्द निर्णय लेकर ककरवाई नहीं की तो भविष्य में रेलवे संघर्ष समिति रेल रोको आंदोलन करने करने पर मजबूर होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी रेलवे सम्बंधित विभाग की होगी। 
(सरायमीर आजमगढ़: शिवम्र चौरसिया ) रेलवे संघर्ष समिति सरायमीर के तत्वावधान में 19 सूत्रीय मांग को लेकर विगत कई दिनों से संघर्षरत पदाधिकारियों ने लालगंज लोकसभा की सांसद नीलम सोनकर को ज्ञापन सौंपा। सरायमीर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के आधारभूत सुविधाओं के लिए सदैव से चिंतित रेलवे संघर्ष समिति सरायमीर के पदाधिकारियों ने फुटओवर ब्रिज, पीने के स्वच्छ पानी, पे एंड यूज़ टायलेट, पार्किंग, कोच इंडिकेटर बोर्ड ,पुलिस बूथ से स्टेशन पहुंच मार्ग का निर्माण व एनाउन्समेंट आदि पर तत्काल प्रभावी क़दम उठाने की मांग की ।
इसके साथ ही सरायमीर नगर के व्यवसायियों के लिये सबसे प्रमुख जरूरत कैफियत एक्सप्रेस (अप/डाउन) के ठहराव सहित अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की । समिति के संयोजक अबू मंज़र ऊर्फ दाउद ने विभिन्न पक्षों पर तर्कसंगत मांग रखते हुए माननीया सांसद को सरायमीर की रेलवे संबधित समस्याओं से अवगत कराया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष इ अमृतलाल, उपाध्यक्ष शिवम चौरसिया, एहसान अंसारी, महामंत्री अरविंद सेठ,मंत्री शहजाद आलम,सलाहकार रामेश्वर बरनवाल व सदस्यगण राजनारायण गौड़ व संतोष सेठ आदि उपस्थित रहे। वार्ता के अंत में सांसद नीलम सोनकर ने आवश्यक कार्यवाही को भरोसा दिया ।


Saturday, 6 October 2018

Assault Indian Military Rifles || Indian #Snipper Rifles

सुरक्षा बलों को मिले  हैं हलके और घातक हथियार 


प्राचीन समय से भारत वर्ष धार्मिक ,सामाजिक ,आध्यात्मिक , वैज्ञानिकी , सामरिक  क्षेत्र में पुरे विश्व में अग्रणीय था। समय समय पर मानव विरोधी शक्तियों इस भारत भूमि पर , इस देश के नागरिकों = जनता का लहू खून बहाकर मानवता का गला घोंटा है  और आज भी मानवता के दुश्मन निरीह बेकसूर लोगों का खून बहाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऐसे में शैतानी ,खुरापाती आताताइयों ,  समाज के देश के दुश्मनों को   आतंकवादियों के खात्मे के लिए सरकार ने सुरक्षा बालों  को छोटे हल्के हथियारों का प्रबंध किया है जो देखने में साधारण हैं पर इनकी मारक क्षमता बहुत घातक है जो  देश और समाज के दुश्मनों आतंकवादियों को दूर से ही धराशाही कर सकता है।  
                    डॉक्टर भारत